Posts

Showing posts from June, 2026

ई-साक्ष्य पोर्टल पर महाराजगंज पुलिस की शानदार उपलब्धि, 10 हजार से अधिक FIR हुई डिजिटल लिंक

Image
 ई-साक्ष्य पोर्टल पर महाराजगंज पुलिस की शानदार उपलब्धि, 10 हजार से अधिक FIR हुई डिजिटल लिंक  रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज: पुलिस ने तकनीक आधारित अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है ई-साक्ष्य पोर्टल के प्रभावी संचालन के तहत जनपद में दर्ज अधिकांश fir और घटनास्थल से जुटाए गए डिजिटल  साक्ष्यो को सफलतापूर्वक ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ दिया गया है इससे विवेचना प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित बनने की दिशा में मजबूती मिलेगी पुलिस विभाग के अनुसार 1 जुलाई 2024 से अब तक जनपद में दर्ज 11, 511 fir में से 10,797 fir को ई साक्ष्य पोर्टल से सफलतापूर्वक लिंक किया जा चुका है वहीं घटना स्थल से संबंधित 15, 937 सिन आईडेंटिफिकेशन डेटा (S iD) तैयार किए गए जिनमें से 15,386 SI D को संबंधित FIR से जोड़ा जा चुका है। यह उपलब्धि डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन और तकनीक आधारित व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है । सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व नियमित समीक्षा और जनपद के सभी अधिकारियों थाना प...

थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 100 मुकदमों से संबंधित 929 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण*

Image
*थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 100 मुकदमों से संबंधित 929 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के निर्देशन में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई।आज दिनांक 30.06.2026 को थाना परसामलिक परिसर में विभिन्न 100 आबकारी मुकदमों से संबंधित कुल 929 लीटर अवैध शराब का राजस्व एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता के साथ पंचनामा तैयार कर, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से संपन्न कराई गई,महराजगंज पुलिस जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।  

पोलियो के सुपरवाइजर के साथ इवनिंग मीटिंग करते डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह

Image
 पोलियो के सुपरवाइजर के साथ इवनिंग मीटिंग करते डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह  रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: सदर ब्लॉक में टोटल 82 टीमें और 23 सुपरवाइजर पोलियो के कार्य में लगे हैं इसमें प्रत्येक दिवस दिन की रिपोर्ट सभी सुपरवाइजर अपनी टीमों की रिपोर्ट कलेक्ट कर के सीएचसी पर लाते है फिर उसकी समीक्षा की जाती है,किस टिम की क्या स्थिति है सभी बच्चों को पिलाया जा रहा है या नहीं कोई बच्चा छूट तो नहीं रहा है,सभी रिपोर्ट प्रत्येक दिवस गूगल शीट पर भरी जाती हैं,अभी तक तीन दिवस का कार्य हुआ है जिसमें लभगग टारगेट के सापेक्ष 50% से ज्यादा कार्य हो चुका है,सभी सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि पोलियो की खुराक से कोई भी बच्चा छूटने ना पाए प्रत्येक बच्चे तक प्रत्येक टिम  को पहुंचा जा सके। इस मौके पर बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह,सुपरवाइजर आशुतोष कुमार,पुष्पा पासी,रागिनी यादव, सावित्री चौधरी, बिंदु यादव,स्नेहलता, प्रतिमा पटेल,मानवेंद्र वरुण,मनोरमा पटेल, बृजनन्दनी,फुलवासी देवी उपस्थित रहे।

वायरल वीडियो में अनुचित आचरण पाए जाने पर यूपी-112 के तीन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई*

Image
 *वायरल वीडियो में अनुचित आचरण पाए जाने पर यूपी-112 के तीन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* सोशल मीडिया पर थाना घुघली क्षेत्र से संबंधित एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर तत्काल जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि यूपी-112 पीआरवी संख्या 8680 पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव एवं होमगार्ड चालक मनोज कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण एवं पुलिस आचरण नियमावली के विपरीत व्यवहार किया गया,प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तीनों कर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें आंशिक रूप से अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। उक्त कृत्य पुलिस आचरण नियमावली के प्रतिकूल पाए जाने पर दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।महराजगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार अथवा कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी ...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा ,वोल्वो बस टेलर से टकराई, चार- की मौत 24 घायल

 यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा ,वोल्वो बस टेलर से टकराई, चार- की मौत 24 घायल    रिपोर्ट: संजय कुमार  यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे टेलर से पीछे जा टकराई हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए टक्कर के बाद बस में अफरा तफरी और चिख  पुकार मच गई । कई यात्री बस के भीतर बुरी तरह फस गए सूचना मिलते ही पुलिस यथा स्थिति बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए ...

सिसवा बाजार: आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर युवक की मौत

 सिसवा बाजार: आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर युवक की मौत  रिपोर्ट: संजय कुमार  महाराजगंज जनपद के अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के बलहीखोर गांव में मंगलवार सुबह आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पप्पू यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र संत यादव निवासी ग्राम बलहीखोर थाना कोठीभार के रूप में हुई है बताया गया है कि वह सुबह गरीब 9:20 बजे आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्साको ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया । घटना की सूचना मंगलवार करीब 10:30 बजे मेमो के माध्यम से पुलिस को मिली सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक को शराब पीने की लत थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा से टेलीफोन के माध्यम से पूछा गया तो  बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पर...

महाराजगंज: सिंचाई विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, मनरेगा में कमीशन खोरी के आरोपो ने पकड़ा तूल

Image
 महाराजगंज: सिंचाई विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, मनरेगा में कमीशन खोरी के आरोपो ने पकड़ा तूल  रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज जनपद के सिंचाई विभाग का एक कथित वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है वीडियो सामने आने के बाद मनरेगा कार्यो में कथित कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के आरोपो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है मामले को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में मनरेगा के कार्यों में पांच प्रतिशत कमीशन लिए जाने का दावा किया जा रहा है वीडियो में विभागीय प्रतिक्रियाओं और कार्य आवंटन को लेकर की गई बातचीत अब चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है हालांकि वीडियो की प्रमाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है सूत्रों का यह भी दावा है कि सिंचाई विभाग से जुड़े अमित यादव पर काम दिलाने के नाम पर धनराशि लेने के आरोप लगाया जा रहे हैं वहीं यह भी चर्चा है की विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल कथित तौर पर अमित यादव का बचाव करने में जुटे हुए हैं इन दाव की भी अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है । बताया जा रहा है कि कथित तौर पर जिलाधिकारी...

महाराजगंज का युवक: रियाद में सड़क हादसे का हुआ शिकार, 8 माह के मासूम से छीना पिता का साया

Image
 महाराजगंज का युवक: रियाद में सड़क हादसे का हुआ शिकार, 8 माह के मासूम से छीना पिता का साया रिपोर्ट :संजय कुमार  श्यामदेऊरवा/ महाराजगंज: श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के एक युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हादसे में 31 वर्षीय संतोष कुमार की मौत की सूचना सोमवार दोपहर परिजनों को मिली इसके बाद घर में चिंख -पुकार मच गई । और पूरे गांव में मातम छा गया जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सऊदी अरब की राजधानी रियाद में लोडर चालक के रूप में कार्यरत थे । सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई वह परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश में नौकरी कर रहे थे करीब 1 वर्ष पहले छुट्टी पर अपने गांव आए थे और अवकाश समाप्त होने के बाद दोबारा सऊदी अरब लौट गए थे परिजनों ने बताया कि संतोष के पिता भी सऊदी अरब के ऑफर अल्बातीन क्षेत्र में कार्यरत है परिवार में दो भाई और एक बहन है करीब 2 वर्ष पूर्व उनका विवाह देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र की युवती से हुआ था । उनके ...

ऑपरेशन दहन’* के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया ₹72 लाख से अधिक का मादक पदार्थ

Image
 📍*‘ऑपरेशन दहन’* के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया ₹72 लाख से अधिक का मादक पदार्थ रिपोर्ट: संजय कुमार *उत्तर प्रदेश* शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही सम्पन्न हुई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया गया।माननीय न्यायालय के आदेशानुसार थाना ठूठीबारी से संबंधित कुल 04 अभियोगों के अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट किया गया। *नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण:* • हेरोइन: 282 ग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹56 लाख) • नशीली टैबलेट: 1.5 किलोग्राम व ओनरेक्स सिरप: 5.8 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹15 लाख) • ओनरेक्स सिरप (अन्य): 3.5 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹97 हजार) • नशीली इंजेक्शन:...

एडिशनल एसपी महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा थाना भिटौली क्षेत्र में चेकिंग स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण*

Image
 📍 एडिशनल एसपी महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा थाना भिटौली क्षेत्र में चेकिंग स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण* रिपोर्ट: संजय कुमार जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आगामी त्योहारों व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना भिटौली क्षेत्र का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना भिटौली पुलिस द्वारा लगाए गए विभिन्न चेकिंग पॉइंट और बैरियरों का औचक निरीक्षण किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग स्थल पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से तलाशी लेने की कार्यप्रणाली को स्वयं देखा। बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, काली फिल्म और बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने तथा पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा 01 नफ़र वारंटी को किया गया गिरफ्तार*

Image
 🍁*थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा 01 नफ़र वारंटी को किया गया गिरफ्तार*  रिपोर्ट :अनिल गुप्ता *महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 28.06.2026 को थानाध्यक्ष सिंदुरिया के निर्देशन में उ0नि0 सत्यप्रकाश त्रिपाठी मय हमराही पुलिस बल द्वारा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा निर्गत ऑनलाइन एनबीडब्ल्यू (NBW), मु0नं0 139/18, क्रिमिनल केस संख्या 4521/2018, सरकार बनाम शंकर केवट, धारा 379/411/357 भा0दं0वि0 थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज से संबंधित वारंटी अभियुक्त शंकर केवट पुत्र अक्कल केवट, निवासी पतरेंगवा टोला शितलापुर, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 50 वर्ष, को दिनांक 28.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्...

थाना घुघली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 *थाना घुघली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद गोरखपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्त सहाबुद्दीन पुत्र एनुलहक, निवासी ग्राम हरखपुरा टोला हरतोड़हिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :* सहाबुद्दीन पुत्र एनुलहक निवासी ग्राम हरखपुरा टोला हरतोड़हिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज। संबंधित वाद : वाद संख्या 365/23, धारा 128 सीआरपीसी।

बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस गंभीर, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने की विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक*

Image
 *बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस गंभीर, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने की विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी*  के निर्देशन में जनपद में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से *पुलिस लाइन सभागार, महराजगंज में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit-SJPU) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के समस्त थानों के नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO), महिला पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा एवं परित्यक्त बच्चों की बरामदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण तथा संकटग्रस्त बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कहा कि प्रत्येक बच्चा सुर...

ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने जनपद के छः थानों से कुल 40.612 किलो मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों का किया गया विनिष्टीकरण*

Image
 📍*‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने जनपद के छः थानों से कुल 40.612 किलो मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों का किया गया विनिष्टीकरण*   रिपोर्ट: संजय कुमार *महराजगंज।* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, *नशा मुक्त समाज की परिकल्पना* को साकार करने हेतु जनपद महराजगंज में चलाए जा रहे *'ऑपरेशन दहन'* के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में, जनपद के विभिन्न थानों द्वारा *जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों/नशीली दवाइयों  को* आज विधिवत नष्ट किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 98,61,250/- रुपये हैं। जनपद के थाना *पनियरा,चौक, घुघली,कोठीभार, बरगदवा एवं ठुठीबारी* से संबंधित कुल *21 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए 40.612 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों* का विनिष्टीकरण किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 98,61,250/- रुपये है।विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुए यह *कार्यवाही नौतनवा स्थित मैसर्स ए.वी. बायोमेडिकल वेस्...

थाना भिटौली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 *थाना भिटौली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भिटौली पुलिस द्वारा दबिश देकर गैंगस्टर अधिनियम के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* * नाम व पता: जाबिद अली पुत्र जलालुद्दीन, निवासी- पल्हीपार बाबू, थाना खजनी, जनपद- गोरखपुर, उम्र करीब 24 वर्ष। *गिरफ्तारी का स्थान-* ग्राम पल्हीपार बाबू, थाना खजनी, जनपद- गोरखपुर। * *सम्बन्धित अभियोग* * *मु0अ0सं0:* 112/2026 * धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट * थाना: भिटौली, जनपद- महराजगंज *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 199/2025 धारा 318(4), 317(2), 3(5) BNS (थाना भिटौली, महराजगंज) [आरोप पत्र सं0 ए-176, दिनांक 25.09.2025] 2. *मु0अ0सं0 137/2025* धारा 318(4), 317(2), 3(5) BNS (थाना भिटौली, महराजगंज) ...

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत तीन वांछित गिरफ्तार*

Image
 *कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत तीन वांछित गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* जनपद में अपराध एवं संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित गैंग लीडर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/2026, धारा 2(ख)(1) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में वांछित थे। पुलिस टीम ने उन्हें 28 जून 2026 को केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार अभियुक्त-* - जितेन्द्र स...

महाराजगंज: 29 साल पुराने पीजी कॉलेज केस में बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी गिरफ्तार

Image
 महाराजगंज: 29 साल पुराने पीजी कॉलेज केस में बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी गिरफ्तार  रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज: जनपद के करीब 29 वर्ष पुराने और चर्चित पीजी कॉलेज प्रकरण में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष (संगठन) समेत तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया लंबे समय से लंबित इस मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गई कार्रवाई से जिले में एक बार फिर पुराने चर्चित मामलों की चर्चा तेज हो गई है l कांग्रेस नेता समेत तीन वारंटी गिरफ्तार:  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आशीष पांडे उम्र 51 वर्ष राकेश पांडे 55 वर्ष और विनोद कुमार सिंह 45 वर्ष शामिल है विनोद कुमार सिंह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष (संगठन )बताए जाते हैं । तीनों के  खिलाफ वर्ष 1997 में दर्ज मुकदमा संख्या 375/1997 के तहत कार्रवाई की गई। इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा: पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 147 बलवा 336 मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य तथा 504 जानबूझकर ...

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सभा चौपरिया में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का किया आयोजन,

Image
 📍*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सभा चौपरिया में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का किया आयोजन,   रिपोर्ट :संजय कुमार महिलाओं को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक* *महाराजगंज, 28 जून 2026* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के क्रम में आज *थाना कोतवाली की महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा चौपरिया में 'बहू-बेटी सम्मेलन'* का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कस्बा क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में महिलाओं से संबंधित अपराधों जैसे—छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या व बलात्कार आदि से लड़ने और निपटने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इसके साथ ही, समाज में लड़कियों के बिना बताए घर से जाने (भागने) की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चर्चा की गई। टीम ने इससे उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं, भविष्य की चुनौतियों और परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए ब...

थाना पुरन्दरपुर पुलिस की प्रभावी निवारक कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर 9 अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 🍁*थाना पुरन्दरपुर पुलिस की प्रभावी निवारक कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर 9 अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट: संजय कुमार *महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के मार्गदर्शन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी निवारक कार्रवाई करते हुए परिवारिक एवं जमीनी विवाद के कारण शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका के दृष्टिगत कुल 09 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 1.रितेश पुत्र जुगानी, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी खालिकगढ़ टोला करमटीकर, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज। 2.जुगानी पुत्र महगू, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी खालिकगढ़ टोला करमटीकर, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज। 3.अनिल पुत्र महगू, उम्र करीब 37 वर्ष, निवासी खालिकगढ़ टोला करमटीकर,...

कोल्हुई पुलिस द्वारा ई-रिक्शा पर लदी *15 बोरी खाद (यूरिया व डीएपी)* के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Image
 📍कोल्हुई पुलिस द्वारा ई-रिक्शा पर लदी *15 बोरी खाद (यूरिया व डीएपी)* के साथ एक तस्कर गिरफ्तार रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा अवैध तस्करी की रोकथाम के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को देखभाल क्षेत्र व अवैध तस्करी की रोकथाम के दौरान कोल्हुई कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास से एक संदिग्ध ई-रिक्शा (संख्या: UP56BT4778) को रोका गया। जांच करने पर ई-रिक्शा पर अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 बोरी यूरिया और 05 बोरी डीएपी (DAP) खाद बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माल व वाहन को कब्जे में ले लिया।थाना स्थानीय पर लाकर अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के अंतर्गत दाखिला कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेजा गया ।  *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* • नाम: राहुल पुत्र बेचू •...

महाराजगंज:पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

Image
 महाराजगंज:पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका  रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के मंगल छपरा गांव में एक 45 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है पुलिस के अनुसार 27 जून की देर रात करीब 12:00 बजे पीआरबी के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची जांच में पता चला कि मंगल छपरा निवासी शीला गौड़ 45 वर्ष पत्नी बृजलाल ने घर के बगल स्थित बगीचे में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका के परिवार में पति बृजलाल 50 वर्ष पुत्री कोमल 25 वर्ष तथा पुत्र रोशन 20 वर्ष और लव कुश 18 वर्ष हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी l पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टिया मामला पारिवारिक विवाद में जुड़ा प्रतीत हो रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों...

तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई*

Image
*तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 27 जून 2026 को थाना फरेंदा क्षेत्रान्तर्गत फरेंदा–सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-24) पर ZFD कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस एवं थाना फरेंदा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से संचालित वाहनों की जांच की गई। साथ ही यात्री बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर सिलेंडर, इमरजेंसी एग्जिट विंडो एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।चेकिंग के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते पाए गए 08 वाहनों तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध अथवा क्रियाशील न पाए जाने पर 04 यात्री वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई। कुल 12 वाहनों का चालान करते ...

महाराजगंज /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला पर फायर सेफ्टी मांक ड्रिल का किया गया आयोजन

Image
महाराजगंज /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला पर फायर सेफ्टी मांक ड्रिल का किया गया आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला डॉ वैभव चौधरी चिकित्साधिकारी द्वारा फायर सेफ्टी मांक ड्रिल का किया गया आयोजन l हाल ही में ही प्रदेश में आग लगने की दुखद घटना की दृष्टिगत जनपद के सभी स्वास्थ्य इकाई पर आग लगने के परिस्थिति में बचाव हेतु अग्निशमन व्यवस्था के तैयारी हेतु फायर सेफ्टी मांक ड्रिल का किया गया आयोजन इस मांक ड्रिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉक्टर वैभव चौधरी फार्मासिस्ट विनोद कुमार सिंह डीआर डॉ महेंद्र प्रसाद एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे l  

महाराजगंज: डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह ने पल्स पोलियो अभियान का हरि झंडी

Image
महाराजगंज: डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह ने पल्स पोलियो अभियान का हरि झंडी दिखाकर किया रवाना रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 27.06.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर  पूर्वाह्न 11.30 बजे   जिला प्रतिरक्षण अधिकारी  डॉ नीरज कन्नौजिया  और सीएचसी अधीक्षक /डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह ने  कल दिनांक 28 जून  से शुरू हो रहे पल्स  पोलियो अभियान का हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ,मरीजों ,जनता को संबोधित करते हुए  डॉ नीरज कन्नौजिया ने कहा कि इस अभियांन के सफल संचालन के कारण ही आज हमारा  देश व तराई का जिला पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से सुरक्षित  हो गया है ।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जिले में 0से5वर्ष तक  के लगभग 4 लाख 17हजार 788 बच्चों को  पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।  इस अभियान हेतु जिले में  1370 फिक्स बूथ , डोर टू डोर 886 टीम , ,12 मोबाइल टीम  ,930 आंगनवाड़ी ,2213 आशा सहित कुल 3958 कर्मचारी लगाए गए है । चिकित्सा अधीक्षक डॉ के पी सिंह ने सभी कर्मचारि...

सिंदुरिया पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार*

Image
🍁*सिंदुरिया पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार* रिपोर्ट :अनिल गुप्ता *महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिंदुरिया के नेतृत्व में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की विधिक कार्यवाही की जा रही है।आज दिनांक 27.06.2026 को उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा निर्गत वाद संख्या 3367/17, जरावती बनाम राधे, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि, थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से संबंधित वारंटी रोहित पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम नरायनपुर, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगं...

*थाना चौक पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

Image
 *थाना चौक पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट ,संजय कुमार *महराजगंज* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण व थाना चौक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 95/2026, धारा 108 बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 19.06.2026 को थाना चौक पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 95/2026, धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में वांछित अभियुक्ता उर्मिला पत्नी राजाराम, निवासी धरमौली टोला  डूमरभार, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता* उर्मिला पत्नी राजाराम, निवासी ...

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब;

Image
 बड़ी खबर : पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब;  रिपोर्ट :संजय कुमार 13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने के राज्य सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने प्रथम दृष्टया इस निर्णय को असंवैधानिक मानते हुए सरकार से जवाब तलब किया है।यह आदेश अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया, जिसमें कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय को चुनौती दी गई थी। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को निर्धारित की गई है।ओबीसी आयोग की रिपोर्ट भी होगी पेश,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक ओबीसी आयोग की रिपोर्ट भी न्यायालय में प्रस्तुत की जाए। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव की संभावित तिथि के संबंध में जानकारी देने को भी कहा गया है।पंचाय...

गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, घुघली पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां*

Image
 *गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, घुघली पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना घुघली पर पंजीकृत *गुमशुदगी संख्या 36/2026* से संबंधित गुमशुदा राजन यादव पुत्र स्व. हरिनन्दन यादव, निवासी ग्राम चौमुखा पूरब टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 23 वर्ष, को दिनांक 26 जून 2026 को ग्राम चौमुखा से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए गुमशुदा को उसकी माता श्रीमती बिन्द्रावती देवी पत्नी स्व. हरिनन्दन यादव के सुपुर्द कर दिया गया। पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

कोतवाली पुलिस द्वारा दो पाउच में कुल 69.90 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता गिरफ्तार*

Image
 📍*कोतवाली पुलिस द्वारा दो पाउच में कुल 69.90 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज, *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट (SWAT) टीम और एसओजी (SOG) टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से *02 पाउच* में क्रमशः *41.20 ग्राम व 28.70 ग्राम स्मैक* बरामद की गई है।इस बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर, दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण:* *1. करन मणि त्रिपाठी (उम्र करीब 26 वर्ष)* o पिता का नाम: योगेन्द्र मणि त्रिपाठी o निवासी: लोहिया नगर (वार्ड नं0 14), नगर पालिका परिषद, थाना कोतवाली, जनपद ...

थाना सोनौली पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब एवं सिगरेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 *थाना सोनौली पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब एवं सिगरेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंजः*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में थाना सोनौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। चौकी प्रभारी सोनौली उ0नि0 उमाकान्त सरोज मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी तिलहवा रोड स्थित बाउंड्रीवाल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (RED LABEL JOHNNIE WALKER 750 ML) तथा दो ट्रॉली बैगों में कुल 38 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद हुई।* बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोनौली पर *मु0अ0सं0 59/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार...

मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* * रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंजः* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु की जा रही सघन कार्रवाई के दौरान चोरी के मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनके संबंध में विभिन्न थानों पर मुकदमे पंजीकृत थे।* दिनांक 25.06.2026 को थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा बाकी बंधा नहर तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। *पूछताछ एवं जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध थाना पनियरा एवं थाना श्यामदेउरवा में दर्ज...

फायर एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर जनपदभर में चला विशेष अभियान; 32 संस्थानों का निरीक्षण, 15 को नोटिस, 03 संस्थान सील* 🚨

Image
 🚨 *फायर एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर जनपदभर में चला विशेष अभियान; 32 संस्थानों का निरीक्षण, 15 को नोटिस, 03 संस्थान सील* 🚨 रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार आज जनपदव्यापी विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया,अभियान के अंतर्गत संबंधित उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, अग्निशमन विभाग, नगर निकायों एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, अध्ययन केंद्रों एवं नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, फायर एग्जिट, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 32 संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर 15 संस्थ...

महाराजगंज: पकड़ी नोनिया में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन

Image
महाराजगंज: पकड़ी नोनिया में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार 1—आज दिनांक24.06.2026 को छाया एकीकृत   ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस  सत्र     पकड़ी नोनिया सीएचसी महराजगंज कापूर्वाह्न 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के पी सिंह,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ,  द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया यहां पर ANm  बृजनन्दनी  सिंह सत्र का संचालन कर रही हैं  आशा सरोज उपस्थित है । आंगनवाड़ी सरोज मौर्या उपस्थित हैं  ।यहां ड्यू लिस्ट मे 06बच्चे तथा 5 गर्भवती महिला का नाम दर्ज है।ANM, आशा,आंगनवाड़ी  का  ड्यू लिस्ट  में 10वर्ष ,16 वर्ष के बच्चों का नाम  पूरा दर्ज नहीं है   । आशा को निर्देशित किया गया की  ड्यू लिस्ट में जितने नाम दर्ज हैं सभी लाभार्थियों को बुलाकर आज शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे सत्र पर जो भी गर्भवती आती है उनका बीपी जांच वजन की जांच मूत्र में प्रोटीन व शुगर की जांच हीमोग्...

कोयला मंत्रालय के निदेशक ने तीन ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण,

Image
 कोयला मंत्रालय के निदेशक ने तीन ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण, रिपोर्ट :संजय कुमार सिंदुरिया /महाराजगंज: कोयला मंत्रालय के निदेशक दीपक गोयल भारत सरकार के द्वारा मंगलवार को विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के 3 ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया गया साथ ही उन्होंने गांव के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को बारीकी से देखा निरीक्षण के दौरान वे सर्वप्रथम विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा में पहुंचे वहां पर उन्होंने गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया इसके बाद वे ग्राम सभा करौता पहुंचे और वहां पर गांव में बनी हुई पानी टंकी का निरीक्षण किया इसके बाद में पंचायत भवन एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया उन्होंने ग्राम सभा परसा शिहुली मे स्थित स्वालंबन केंद्र का भी निरीक्षण किया और पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर की गुणवत्ता को भी देखा इसके बाद भी ब्लॉक कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर समेत तमाम ब्लॉक कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे l

आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली एवं थाना भिटौली क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण*

Image
 📍 *आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली एवं थाना भिटौली क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण* रिपोर्ट :अनिल गुप्ता *महराजगंज।* आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम रामपुर बल्डीहा एवं थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तावित ताजिया जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को जुलूस के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं...

सिंदुरिया: तीसरे दिन हरिहरपुर फाटक के पास मिला नाबालिक का शव

Image
 सिंदुरिया: तीसरे दिन हरिहरपुर फाटक के पास मिला नाबालिक का शव रिपोर्ट :संजय कुमार सिंदुरिया /महाराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर के समीप रविवार को करीब 5:30 बजे देवरिया शाखा की नारायणी नहर की पटरी पर भैंस चराने के दौरान एक 11 वर्षीय नाबालिक का पैर फिसल गया और नाबालिक नहर में गिरकर डूब गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा तीसरे दिन मंगलवार को नाबालिक की नहर में खोजबीन के दौरान सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित फाटक के सभी गिरे हुए स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर नाबालिक का शव नहर में उतराते हुए ग्रामीणों ने देखा ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शव को निकलवाया और शव की सीना खत परिजनों द्वारा करवाने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5:30 बजे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा के 11 वर्षीय नाबालिक पुत्र रितेश एवं गांव के ही 12 वर्षीय विवेक पुत्र सर्वेश दोनों भैंस चराने के लिए जगदौर स...

महाराजगंज: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नटवा का हुआ भौतिक ऑनलाइन एवं सत्यापन

Image
महाराजगंज: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नटवा का हुआ भौतिक ऑनलाइन एवं सत्यापन रिपोर्ट :संजय कुमार भारत सरकार द्वारा प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उप केंद्रों )का  NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम) टीम द्वारा   भारत सरकार के मानक के अनुसार भौतिक एवं ऑनलाइन  सत्यापन किया जा रहा है । इसी क्रम मे  आज दिनांक 23.06.2025 को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाराजगंज के अंतर्गत  आयुष्मान आरोग्य मंदिर  नटवा का  असेसमेंट  किया गया । नटवा में में CHO राधिका मणि से उनके द्वारा जनता के स्वास्थ देखभाल खासकर  NCD (जैसे हाइपरटेंशन , डायबिटीज, हार्ट डिजीज ,)  जैसी बीमारियों में प्राथमिक ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग व समय से उपर्युक्त स्थान पर संदर्भन के बारे में तथा वहां पर उपलब्ध 84 दवाओं के बारे मे , योगा  तथा अन्य सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली ,इसके बाद anm  रागिनी यादव से जच्चा बच्चा के स्वास्थ देखभाल , गर्भवती महिला की देखभाल ,नवजात शिशु तथा शिशुओं के टीकाकरण  व अन्य सुविधाओं के बारे में वीडियो कांफ्रेसिंग के ...

सिसवा बाजार: आरपीआईसी स्कूल में आयोजित हुआ नमस्कार मेघा सम्मान

Image
सिसवा बाजार: आरपीआईसी स्कूल में आयोजित हुआ नमस्कार मेघा सम्मान रिपोर्ट :संजय कुमार नमस्कार फाउंडेशन और आरपीआइसी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस आयोजन में   बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता तथा नायाब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ द्वारा सम्मानित किया गया । आयोजन में बोर्ड परीक्षा के अलावा जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया,आयोजन में सम्मानित होकर विद्यार्थियों को खुशी और प्रोत्साहन मिला । सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आरपीआइसी के उन विद्यार्थियों को सबसे पहले सम्मानित किया गया जो कुशीनगर में आयोजित रॉकेटरी के कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिए थे ।  इसके उपरांत बोर्ड परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी कशिश गौण, वसुधा पांडेय, साक्षी, हर्षिता, महक मद्धेशिया, कोमल जयसवाल, आस्था जयसवाल, एकता यादव, कृतिका जयसवाल, आर्या मिश्रा, रिमझीम मधेशिया, मंडावी जैसवाल, सिख, सी...

मानवीय संवेदना की मिसाल: निचलौल नायब तहसीलदार और लेखपालों ने नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की बचाई जान

Image
मानवीय संवेदना की मिसाल: निचलौल नायब तहसीलदार और लेखपालों ने नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की बचाई  जान रिपोर्ट :संजय कुमार निचलौल /महाराजगंज: मंगलवार को निचलौल तहसील में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानवीय और संवेदनशील चेहरा उस समय सामने आया जब उनकी तत्परता से नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की जान बच गई यह घटना निचलौल क्षेत्र के चिउटहा सड़क मार्ग स्थित ज जमुई गांव के पास की है मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे बताया जा रहा है कि तीनों नशे की हालत में थे इसी दौरान जमुई गांव के समीप नहर पर बनी पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई इसके चलते बाइक सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे हादसे के बाद तीनों पानी में फंस गए और बाहर निकलने में असमर्थ थे गनीमत रहा कि इसी बीच मौके से गुजर रहे नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल की नजर नहर में गिरे युवकों पर पड़ी l स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया इसके साथ मौजूद लेखपाल भारतेंदु मिश्र और रितेश ने भी साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नहर में गिरे तीन युवकों को सुरक्षित...

शादी के डेढ़ माह बाद ही बुझ गई जीवन की लव, कमरे में फंदे से लटकी मिली नव विवाहिता

Image
शादी के डेढ़ माह बाद ही बुझ गई जीवन की लव, कमरे में फंदे से लटकी मिली नव विवाहिता रिपोर्ट: संजय कुमार नौतनवा/ महाराजगंज: जिस घर में कुछ ही सप्ताह पहले शादियों की खुशियों की गुंज थी वही मंगलवार को मातम पसर  गया नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में 21 वर्षीय नव विवाहिता रेशमी यादव का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई शादी को अभी डेढ़ माह ही हुए थे घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि पूरे गांव में शोक  का माहौल व्याप्त है जानकारी के अनुसार रेशमी यादव का विवाह गत 8 मई को खैराटि निवासी दशरथ यादव के साथ हुआ था पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है सोमवार को सास ससुर खेत में काम करने गए थे और रेशमी घर पर अकेली थी देर शाम जब वे वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने  के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके सोनौली थाना क्षेत्र के अरधा गांव में भी सूचना दी घटना की खबर मिलते ही मृतका के पिता राजकिशोर यादव सहित अ...

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत फांसी के फंदे से लटका मिला शव,

Image
 संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत फांसी के फंदे से लटका मिला शव, रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायणपुर में रविवार के रात में एक महिला का फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनी पत्नी संदीप प्रजापति उम्र 33 वर्ष अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी एक माह पूर्व घर से पति और ससुर दोनों मुंबई में रहकर जीविका चलाते हैं अंजनी रविवार को बच्चों के साथ खाना खाकर सोने कमरे में चली गई लेकिन अंजनी किन कारण से अपना दुपट्टा के सहारे कमरे में रखें गए बास के सहारे लटक गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई भोर में जब उसकी बेटी पीहू उठी तो मां को लटका देख शोर मचाने लगी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई मृतका के दो बच्चे हैं बेटी पीहू 8 वर्ष व बेटा रिंकू 6 वर्ष दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है चौकीदार ने थाने पर सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी l

आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा निचलौल में किया गया फ्लैग मार्च**

Image
 *आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा निचलौल में किया गया फ्लैग मार्च**  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज।* आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 22.06.2026 को *पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा कस्बा निचलौल के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित किया गया तथा लोगों से मोहर्रम को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान मार्गों पर सतर्क निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष दृष्टि रखी गई तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसो...