Posts

बहू बेटी सम्मेलन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

Image
बहू बेटी सम्मेलन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित रिपोर्ट :संजय कुमार फरेंदा:गुरुवार को तहसील सभागार फरेंदा जनपद महराजगंज में पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बहु-बेटी सम्मेलन के तहत नामित  मास्टर ट्रेनर्स डॉ० शुभ अम्बोज जिला मनोचिकित्सक जिला अस्पताल महराजगंज, संजा देवी जेंडर स्पेशलिस्ट हब महिला कल्याण विभाग महराजगंज,  संतोष राय सलाहकार न्यू कांसेप्ट संस्था नई दिल्ली, द्वारा विभाजित एवं ब्लॉक स्तरीय चयनित प्रतिभागियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षित किया गया।जिसमे सलाहकार संतोष राय द्वारा प्रशिक्षण की शुरुआत में कार्ड के माध्यम से सभी प्रतिभागियों की अपेक्षाओं को जाना एवं प्रशिक्षकों की क्षमता की जानकारी ली  उसके उपरांत डॉ०शुभअम्बोज,जिला,मनोचिकित्सक द्वारा कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए रोल प्ले व छोटी- छोटी गतिविधियों के माध्यम से सुगमिकरण एवं कुशल सुगमकर्ता के कौशल पर सभी प्रशिक्षु को प्रशिक्षित किया गया जिससे कि वह अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। जेंडर स्पेशल...

महाराजगंज:लाभार्थी एवं जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने दिया ज्ञापन

Image
महाराजगंज:लाभार्थी एवं जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने दिया ज्ञापन रिपोर्ट :संजय कुमार गुरुवार को महराजगंज में लाभार्थी एवं जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधान संघ की भी सहभागिता रही, मुख्य अतिथि  पंकज चौधरी  वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि  मनोज कुमार पांडेय  कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद , को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,और  अन्नपूर्णा भवन बनाने में आ रही समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन  दिया  स्वागत में जिलाउपाध्यक्ष डॉ अवध किशोर, सदर ब्लाक अध्यक्ष रमेश सिंह, सिसवा प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, मिठौरा ब्लॉक प्रधान संघअध्यक्ष रघुनाथ पटेल, घुघली ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, बैजनाथ ,अजय पटेल, रामसूरत पटेल,सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान उर्फ  प्रशासक  उपस्थित रहे।।  

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

Image
 राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान रिपोर्ट: संजय कुमार  महाराजगंज:पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को सोनपति महिला महाविद्यालय, महाराजगंज में पोस्टर का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा महराजगंज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।जिला पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद के विद्यार्थी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा,इस अव...

थाना फरेंदा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 *थाना फरेंदा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।* अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2026 को गनेशपुर तिराहा से मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम* 1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 22, नानक नगर, कस्बा नौतनवा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र 45 वर्ष 2. रामअशीष पुत्र दुलारे उर्फ रामउजागिर, निवासी लेजार महदेवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज, उम्र 48 वर्ष 3. राकेश ...

थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को किया गिरफ्तार*

Image
 🍁*थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को किया गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थानाध्यक्ष फरेन्दा श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोविन्दर यादव व रि0का0 आकाश शर्मा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2026 को मु0नं0 39/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वारंटी नसरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं०-02, वाल्मीकि नगर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटी का नाम पता-* नसरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन निवासी वार्ड नं०-02 वाल्मीकि नगर थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 35 वर्ष।

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मिले डीएम- एसपी, निष्पक्ष जांच हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Image
 युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मिले डीएम- एसपी, निष्पक्ष जांच हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा  रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज: सिसवा नगर निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे । दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्ति की, उनकी पीड़ा साझा की और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया । परिजनों के बीच बैठकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरी घटना की जानकारी ली तथा परिवार की बातों को गंभीरता से सुना इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरे प्रकरण को  अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देख रहा है और मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष पारदर्शी एवं तथ्य परख ढंग से कराई जाएगी उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जांच प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिलाधिकारी ने शोकाकूल परिवार से धैर्य बनाए रखने की अपील करते...

महाराजगंज: युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Image
महाराजगंज: युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिसवा नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 इंदिरा नगर (असमन छपरा) निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का लखनऊ में असमय निधन हो गया l उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वही गांव के लोग भी इस खबर से स्तब्ध है हर किसी की जुबान पर राहुल की प्रतिभा, सादगी और सौम्य व्यवहार की चर्चा है राहुल सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थे । उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुंच कर न केवल अपने परिवार बल्कि महाराजगंज जिले का भी नाम रोशन किया था । नौकरी की व्यस्तता के चलते उनका गांव आना कम हो गया था, लेकिन जब भी वह अपने घर आते, पुराने मित्रों, पड़ोसियों और बुजुर्गों से पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ मिलते थे उनके सरल स्वभाव और विनम्र व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई थी उनके पिता किसान माता गृहणी वहीं राहुल दो भाइयों में से सबसे छोटे थे उनके बड़े भाई रोहित सिंह का व...