महाराजगंज: 29 साल पुराने पीजी कॉलेज केस में बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी गिरफ्तार
महाराजगंज: 29 साल पुराने पीजी कॉलेज केस में बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी गिरफ्तार
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के करीब 29 वर्ष पुराने और चर्चित पीजी कॉलेज प्रकरण में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष (संगठन) समेत तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया लंबे समय से लंबित इस मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गई कार्रवाई से जिले में एक बार फिर पुराने चर्चित मामलों की चर्चा तेज हो गई है l
कांग्रेस नेता समेत तीन वारंटी गिरफ्तार:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आशीष पांडे उम्र 51 वर्ष राकेश पांडे 55 वर्ष और विनोद कुमार सिंह 45 वर्ष शामिल है विनोद कुमार सिंह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष (संगठन )बताए जाते हैं । तीनों के खिलाफ वर्ष 1997 में दर्ज मुकदमा संख्या 375/1997 के तहत कार्रवाई की गई।
इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा:
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 147 बलवा 336 मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य तथा 504 जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने का प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया था।
वारंट के अनुपालन में हुई गिरफ्तारी:
रविवार को महाराजगंज कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए तीनों वारंटी को गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानून प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।

Comments
Post a Comment