वायरल वीडियो में अनुचित आचरण पाए जाने पर यूपी-112 के तीन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई*


 *वायरल वीडियो में अनुचित आचरण पाए जाने पर यूपी-112 के तीन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* सोशल मीडिया पर थाना घुघली क्षेत्र से संबंधित एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर तत्काल जांच कराई गई।

जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि यूपी-112 पीआरवी संख्या 8680 पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव एवं होमगार्ड चालक मनोज कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण एवं पुलिस आचरण नियमावली के विपरीत व्यवहार किया गया,प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तीनों कर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें आंशिक रूप से अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। उक्त कृत्य पुलिस आचरण नियमावली के प्रतिकूल पाए जाने पर दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।महराजगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार अथवा कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट