Posts

Showing posts from December, 2025

एसआईआर गहन पुनरीक्षण एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय महराजगंज में हुई महत्वपूर्ण बैठक*

Image
*एसआईआर गहन पुनरीक्षण एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय महराजगंज में हुई महत्वपूर्ण बैठक* रिपोर्ट: संजय कुमार महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महराजगंज में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2025–26) कार्यक्रम तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी के प्रस्तावित स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना रहा।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडेय ने की, जबकि मुख्य रूप से सदर विधायक श्री जय मंगल कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी संगठन के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री परदेसी रविदास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री श्री ओमप्रकाश पटेल, कार्यक्रम संयोजक श्री गौतम तिवारी, सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गीरजेश जायसवाल, मिठौरा ब्लॉक प...

महाराजगंज: श्री ठाकुर जी आरोग्यम हॉस्पिटल सील, ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से बावल

Image
महाराजगंज: श्री ठाकुर जी आरोग्यम हॉस्पिटल सील, ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से बावल रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: नगर क्षेत्र के आजाद नगर स्थित श्री ठाकुर जी आरोग्यम हॉस्पिटल मे ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय प्रसूता की मौत के मामले ने तुल पकड़ लिया है प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल को सील कर दिया है घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास तनाव का माहौल बना रहा मृतका की पहचान किरण यादव उम्र 25 वर्ष पत्नी अमरेंद्र यादव निवासी नंदना शिवपुर थाना घुंघली के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार रविवार शाम महिला का ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद उसकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई l इलाज के दौरान कोई ठोस सुधार नहीं हुआ l और सोमवार शाम महिला की मौत हो गई l परिजनों ने इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है मौत की सूचना मिलते ही आकुरोषित  परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया जिससे  करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा सूचना पर सदर एसडीएम जितेंद्र सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, सदर कोतवाल निर्भय सिंह और नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और...

जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*

Image
*जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज, 29 दिसंबर 2025। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का गहन अवलोकन किया और अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार की गुणवत्ता, चिकित्सकों एवं स्टाफ के व्यवहार तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर विशेष जोर देते हुए ठंड के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करन...

महाराजगंज: ऐनम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में टीकाकरण को लेकर दिए गए निर्देश

Image
महाराजगंज: ऐनम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में टीकाकरण को लेकर दिए गए निर्देश रिपोर्ट: संजय कुमार आज सदर सीएचसी सभागार में आयोजित ऐंनमः की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह द्वारा टीकाकरण पर पूरी डिटेल में चर्चा की गई जिसमें सत्र पर टीकाकरण को लेकर ड्यू लिस्ट में उपस्थिति सभी बच्चों को 100% टीकाकरण पश्चात यू विन पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करे इसमें सभी सत्र जो  एक हजार की आबादी पर लगते है उसमें माना जाता है कि लगभग 28बच्चे सत्र पर ड्यू लिस्ट में होने चाहिए लेकिन इसमें देखा जा रहा है कि सत्र पर बच्चे कम मिल रहे इसी लिए आशाओं से सर्वे पूर्ण करा के ड्यू लिस्ट तैयार कराए lमौके पर , गर्भवती महिलाओं की जांच कराए,उसके उपरांत यू विन पोर्टल पर सभी की फीडिंग कराए यूनिसेफ सेरिमझिम ,गाबी से पूजा बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह ऐनम अनुराधा, मंजू, रीना, रिया, संजुला ,बबीता पुनीता ,प्रियंका ,पूजा, रीना, रागिनी आदि लोग उपस्थित रहे l  

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार सम्मान समारोह सहजनवा में भव्य रूप से संपन्न*

Image
*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार सम्मान समारोह सहजनवा में भव्य रूप से संपन्न* रिपोर्ट :संजय कुमार सहजनवा (गोरखपुर): पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन द्वारा गीडा सेक्टर स्थित एक निजी होटल, सहजनवा में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों को संगठनात्मक दक्षता सम्मान–2025 के अंतर्गत अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट जे.पी. गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर कियागया,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोरखपुर श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन श्री दिनेश शुक्ला ने किया।मुख्य अतिथि एडवोकेट जे.पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनों का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यानंबुज दुबे एवं महराजगंज जिलाध्यक्ष श्री महेश चौरसिया ने भी अपने विचार रखे और संगठ...

डीएफओ के आदेश की अवहेलना? ट्रांसफर के बाद भी पकड़ी रेंज में जमे वन दरोगा*

Image
 *डीएफओ के आदेश की अवहेलना? ट्रांसफर के बाद भी पकड़ी रेंज में जमे वन दरोगा* रिपोर्ट: संजय कुमार  महराजगंज:सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की अवहेलना का मामला सामने आने के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। पत्र संख्या3042,दिनांक22/12/2025 के माध्यम से श्री गौरव त्रिपाठी वन दरोगा को पकड़ी रेंज से लक्ष्मीपुर रेंज में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया था, लेकिन आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित वन दरोगा के पकड़ी रेंज में ही जमे रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे।डीएफओ के आदेश के बाद भी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न किए जाने से प्रशासनिक अनुशासन पर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी आम है कि आखिर ऐसा कौन-सा कारण है, जिसके चलते स्थानांतरण आदेश के बावजूद रेंज छोड़ने में आनाकानी की जा रही है। विभागीय गलियारों में “दाल में कुछ काला है” जैसी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। इसी बीच पकड़ी रेंज के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित वन दरोगा की मौजूदगी में अवैध रूप से पेड़ों की कटान कराई ...

भारत के दो महापुरुषों को नमन: अटल बिहारी वाजपेई व महामना मालवीय की जयंती पर भव्य आयोजन*

Image
*भारत के दो महापुरुषों को नमन: अटल बिहारी वाजपेई व महामना मालवीय की जयंती पर भव्य आयोजन* रिपोर्ट: संजय कुमार *आनंद नगर:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिवस एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती केअवसर,परआधारशिला वृद्धाश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी शिवम जायसवाल एवं करुणेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनका जीवन और विचारधारा सदैव समाज को दिशा देने वाली रही है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के भीष्म पितामह थे। वे एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ साहित्यकार, निर्भीक एवं दूरदर्शी राजनेता थे, जिनका समाज पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ा। विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार एवं स्वर्ण...

सिसवा बाजार: S•I•R• को लेकर 26 दिसंबर को अवंतिका मैरेंज हॉल में समाजवादी पार्टी की होगी बड़ी बैठक

Image
सिसवा बाजार: S•I•R• को लेकर 26 दिसंबर को अवंतिका मैरेंज हॉल में समाजवादी पार्टी की होगी बड़ी बैठक रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिसवा नगर स्थित अवंतिका मैरेंज हाल में 26 तारीख को 11:00 बजे से S•I•R• को लेकर समाजवादी पार्टी की बड़ी बैठक होगी l जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि 317 सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी/ आवास विकास परिषद के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टीबड़ेवाल होंगे l उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही उर्फ बब्बू शाही ने  कहा कि बैठक में पार्टी द्वारा नामित जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी,BLA2, महिला प्रकोष्ठ व बूथ अध्यक्ष सहित नगर पालिका परिषद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे l  

महाराजगंज: झोपड़ी में लगी आग, सब कुछ स्वाहा

Image
महाराजगंज: झोपड़ी में लगी आग, सब कुछ स्वाहा रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा बाजार: महाराजगंज जनपद के अंतर्गत कोठीभार  थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरियारपुर में बुधवार सुबह एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग में झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसमें रखा अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामसभा निवासी ब्रह्मा पुत्र पारस की झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। झोपड़ी के अंदर मौजूद परिजनों ने  तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया । आग लगने की सूचना पूरे गांव में फैल गई जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस अग्निकांड में ब्रह्मा की झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और जेवर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मन्नू निषाद ने इस घटना की पुष्टि  करते हुए बताया कि आगजनी में किसान का  सब कुछ  जलकर राख हो गया। कुछ भी बचाया नहीं जा सका है। अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित लेखपाल को घटना की सूचना दे दी गई है।  

चिऊंटहा /महाराजगंज: स्ट्रीट लाइट खराब, चौराहे पर हो रहा अंधेरा , जिम्मेदार मौन

Image
चिऊंटहा /महाराजगंज: स्ट्रीट लाइट खराब, चौराहे पर हो रहा अंधेरा , जिम्मेदार मौन रिपोर्ट :संजय कुमार चिऊंटहा: महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा चिऊंटहा चौराहे पर कई महीनो से दर्जन भर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है l जिससे पूरा चौराहा अंधेरे में डूबा रहता है l अंधेरो के चलते रात में घने कोहरे के बीच अंधेरो से  दुकानदारों और राहगीरों को  परेशानियों का सामना करना पड़ता है l स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर चोर- चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं l चिऊंटहा चौराहे पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि रात में दुकान बंद करके जाने के बाद भय सत्ताता  है कि कहीं दुकान का ताला न टूट जाए l ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग जिम्मेदारों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई l लोगों का यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान को इस गंभीर समस्या की कोई परवाह नहीं है l शिकायतों के बावजूद ना तो खराब लाइटें बदली गई और न हीं अस्थाई व्यवस्था ही की गई l

थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के असामयिक निधन पर गहन शोक*

Image
 *थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के असामयिक निधन पर गहन शोक* रिपोर्ट :संजय कुमार जनपद महराजगंज के *थाना बृजमनगंज* में तैनात मुख्य आरक्षी *रामनयन मौर्य* का दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को ड्यूटी के दौरान *थाना परिसर के निकट अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक निधन* हो गया।यह  घटना जनपदीय पुलिस परिवार के लिए बहुत ही दुखद है। *मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य* एक *कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं मिलनसार पुलिसकर्मी* थे, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान जनसेवा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। *उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भावना* सदैव स्मरणीय रहेगी।पुलिस अधीक्षक महराजगंज* द्वारा इस दुखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं पुलिस लाइन महाराजगंज में उपस्थित होकर *दिवंगत मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य* को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके *पार्थिव शरीर को कंधा देकर* भावभीनी विदाई दी।पुलिस परिवार के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी *श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना* व्यक्त की *पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि,...

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत-संगीत और उल्लास के साथ मनाया क्रिसमस डे

Image
 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत-संगीत और उल्लास के साथ मनाया क्रिसमस डे   रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा नगरपालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिसवा बाजार में क्रिसमस डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह से सजाया गया था और चारों ओर बच्चों की मुस्कान, गीत-संगीत तथा उत्सव की रौनक देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्रिसमस गीत गाकर, केक काटकर तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस पावन पर्व को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ एवं प्रधानाचार्य बैजू चेरियन के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके उपरांत नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर क्रिसमस गीतों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और मासूमियत के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़...

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सख्त, आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर नाराजगी, अनुपस्थित डॉक्टर पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही के निर्देश

Image
 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सख्त, आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर नाराजगी, अनुपस्थित डॉक्टर पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही के निर्देश रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, वजन व हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, प्रसव, बच्चों के बीसीजी टीकाकरण, जन्म प्रमाण पत्र, वीएचएसएनडी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड तथा क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड जारी न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की l उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की आयुष्मान योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी एमओआईसी  को आशा कार्यकर्ताओं का प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की गति तेज करन...

रॉकेट प्रक्षेपण के संग समापन हुआ इसरो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Image
 रॉकेट प्रक्षेपण के संग समापन हुआ इसरो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा बाजार :स्थितआरपीआईसी स्कूल में कल तीन दिवसीय रॉकेटरी कार्यक्रम का समापन हुआ । यह कार्यक्रम कार्यशाला के रूप में तीन दिनों में आयोजित हुआ । इसके अंतर्गत समापन के दिन विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया इस आयोजन में पहले दिन इसरो के वैज्ञानिक और वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ मनीष कुमार द्वारा बच्चों को क्लास रूम ट्रेनिंग के माध्यम से रॉकेटरी और स्पेस साइंस के बारे में बताया गया । इसके अंतर्गत बच्चों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया । इस पूरी कार्यशाला के अंतर्गत विद्यालय द्वारा स्पेस साइंस मे इच्छुक चुने गए एक सौ पचास विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दिया गया था । दूसरे दिन कार्यशाला का वास्तविक रूप प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों ने रॉकेट बनाया । इसमें कुल 22 रॉकेट विद्यार्थियों के ग्रुप द्वारा बनाए गए । इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने रॉकेट के मॉडल के लिए नॉन फ्लेमेबल पाइप के अंदर फास्फोरस युक्त मोटर का प्रयोग किया । इसके अलावा आकर देने हेतु प्लास्टिक के डिजाइन में बने ह...

महाराजगंज: पीएचसी इंदिरा नगर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण करने पहुंचे: डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह

Image
 महाराजगंज: पीएचसी इंदिरा नगर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण करने पहुंचे: डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह रिपोर्ट :संजय कुमार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रा नगर महाराजगंज पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह,मौके पर डा नमिता गुप्ता द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था 12.40 तक 20मरीज देखे गए थे,साफ सफाई ठीक था, ऐआरवी इंजेक्शन मौजूद हैं,सभी लोग उपस्थित रहे l

श्रीलंकन नागरिक की गिरफ्तारी ,अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश पर इमिग्रेशन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

Image
 *श्रीलंकन नागरिक की गिरफ्तारी ,अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश पर इमिग्रेशन विभाग की बड़ी कार्रवाई* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज व इमिग्रेशन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ एवं अवैधानिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु पूर्व में आयोजित गोष्ठी में दिए गए दिशा–निर्देशों के अनुपालन में आज इमिग्रेशन टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 20.12.2025 को समय लगभग 21:45 बजे, इमिग्रेशन अधिकारी श्री रोहित सिंह मय हमराह एवं आव्रजन अधिकारी श्री विशाल यादव, सोनौली, जनपद महराजगंज द्वारा भारत–नेपाल बार्डर स्थित कस्बा सोनौली में चेकिंग के दौरान एक श्रीलंकन नागरिक *केनेडी राजेन्द्रम, निवासी सेंट जोसेफ मवाथा, एताकल, नेगाम्बो, श्रीलंका (उम्र 52 वर्ष)* को भारत में अवैध रूप से अनाधिकृत मार्ग से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियुक्त को विधिक कार्रवाई हेतु थाना सोनौली को सुपुर्द किया गया, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 123/2025, धारा 14A विदेशी अधिनियम 1946 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* नाम: ...

गोरखपुर :पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

Image
* गोरखपुर :पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न रिपोर्ट :संजय कुमार *चौरीचौरा गोरखपुर*/पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उप्र0 की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता एडवोकेट रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के लोगों ने संगठन विस्तार पर वृहद रूप से चर्चा किया। निष्क्रिय साथियों पर विचार करते हुए सक्रिय साथियों को जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा की गई। बैठक को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता ने संबोधित करते हुए संगठन विस्तार पर वृहद रूप से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि संगठन का बल सदस्यों की संख्या बल पर निर्भर करता है। इसके साथ ही साथ संगठन में अनुशासन के महत्व पर भी जोरदार चर्चा किया। उन्होंने सभी साथियों से संगठनहित में अनुशासित तथा संगठित रहने की अपील किया। बैठक में दूर दराज से आए तमाम लोगों ने संगठन विस्तार पर अपने अपने विचार व्यक्त किए उक्त अवसर पर प्रकाश चंद पाण्डेय, उमाशंकर शुक्ला, डाक्टर टीएन गुप्ता, एस एन द्विवेदी अनुराग सिंह, घनश्याम कसौधन सत्यप्रकाश त्रिपाठी, ...

महाराजगंज: आरके सनशाइन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image
 महाराजगंज: आरके सनशाइन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ --- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने किया उद्घाटन रिपोर्ट :संजय कुमार चौक बाजार:महराजगंज नगर के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी, महराजगंज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज  कृष्ण गोपाल जायसवाल रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक जागरण के चीफ ब्यूरो विश्व दीपक त्रिपाठी, सभासद आजाद नगर बृजेंद्र पटेल, बीडीसी बांसपार बैजौली दलजीत सिंह एवं विद्यालय के संरक्षक  रामप्रीत गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पवर्षा, तिलक एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैंड पार्टी के साथ अतिथियों को सम्मानपूर्वक क्रीड़ा स्थल तक लाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अ...

महाराजगंज /चिउटहा: भवन निर्माण के दौरान बिजली तार से सटी सरिया: एक युवक की हुई दर्दनाक मौत !

Image
महाराजगंज /चिउटहा: भवन निर्माण के दौरान बिजली तार से सटी सरिया: एक युवक की हुई दर्दनाक मौत ! रिपोर्ट: संजय कुमार महाराजगंज: 20/12/2025:जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिऊंटहां मे शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया भवन निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई l इस घटना के बाद गांव में अफरा -तफरी मच गई मृतक के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल हो गया है l चिऊंटहां पुलिस चौकी से करीब 200 मी की दूरी पर गांव के ही एक शख्स के निर्माण मकान में गांव का युवक शिवेंद्र पांडेय उम्र 30 वर्ष मजदूरी का काम कर रहा था दोपहर के समय वह सरिया सीधी कर रहा था इसी बीच सरिया मकान के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के बिजली के तार से सट गई l जिससे शिवेंद्र पांडेय करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर जमीन पर तड़पने लगा इस हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर रूप से घायल शिवेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया सूचना मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी श्रीमती पूज...

महाराजगंज: ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस पकड़ी खुर्द उपकेंद्र मटिहनिया का चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह ने किया पर्यवेक्षण

Image
महाराजगंज: ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस पकड़ी खुर्द उपकेंद्र मटिहनिया का चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह ने किया पर्यवेक्षण  रिपोर्ट: संजय कुमार 1—आज 20.12.2025को छाया एकीकृत   ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस  सत्र पकड़ीखुर्द उपकेंद्र मटिहनिया सीएचसी महराजगंज का अपराह्न 11.20 बजे  चिकित्सा अधीक्षक डॉ  के o पी o सिंह,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ,तथा बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह  , यूनिसेफ  की bmc रिमझिम कसौधन द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया यहां पर ANM  पुनीता पटेल   सत्र का संचालन कर रही हैं  आशा सुनीता  उपस्थित है । आंगनवाड़ी विंध्यवासिनी  उपस्थित हैं  ।यहां ड्यू लिस्ट में 34बच्चे तथा 11 गर्भवती महिला का नाम दर्ज है।ANM, आशा,आंगनवाड़ी  का  ड्यू लिस्ट अपडेट है । आशा को निर्देशित किया गया की  ड्यू लिस्ट में जितने नाम दर्ज हैं सभी लाभार्थियों को बुलाकर आज शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे सत्र पर जो भी गर्भवती आती है उनका बीपी जांच वजन की जा...

जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित*

Image
 🍁 *जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.12.2025 को *यातायात पुलिस* द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा क्षेत्र में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत आमजन को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस, आरटीओ एवं AE PWD की संयुक्त टीम द्वारा सिंदुरिया–ठूठीबारी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों, डायवर्जन प्वाइंटों तथा जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, उन सभी स्थलों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइनेज बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त निचलौल कस्बे एवं सबया ढाले के पास स्थित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वहां साइनेज बोर्ड, कैटआई तथा खंभों/पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सिसवा चीनी मिल परिसर में GM चीनी मिल की उपस्थिति में गन्ना लेक...

Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी द्वारा सुनी गई जनता की फरियाद

Image
  रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज :जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद महराजगंज द्वारा आज दिनांक- 20 दिसंबर, 2025 को तहसील फरेंदा में आयोजित *सम्पूर्ण समाधान दिवस* पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया ।जनपद में भूमि विवाद के समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व मे ही भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है । जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु  लगाई  गयी है । पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस  अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।इसके अतिरिक्त समस्तक्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर सम्बन्धित, उप जिलाधिकारी  गण के साथ शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं ...

महराजगंज: फरेंदा में फिर गंदगी का वीडियो वायरल, अस्पताल परिसर में कूड़ा-कचरा ज

Image
 महराजगंज: फरेंदा में फिर गंदगी का वीडियो वायरल, अस्पताल परिसर में कूड़ा-कचरा जमा रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है, जिससे इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह वही अस्पताल है, जहां रोज़ाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा नियमित सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहले भी कई बार गंदगी को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।अब सवाल यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद क्या स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी अन्य मामल...

अवैध खनन और बिना परमिट परिवहन पर बड़ी संयुक्त कार्रवाई, 9 डंपर सीज*

Image
 *अवैध खनन और बिना परमिट परिवहन पर बड़ी संयुक्त कार्रवाई, 9 डंपर सीज* * रिपोर्ट :संजय कुमार • कुशीनगर से महराजगंज होते हुए गोरखपुर जा रहे बिना परमिट सिल्ट/मिट्टी लदे 9 डंपर पकड़े गए।* *• एआरटीओ, खनन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना श्यामदेउरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने पिपरपाती एनएच रोड पर कार्रवाई की।* *• मानक से अधिक लोड और वैध प्रपत्र न होने पर सभी डंपरों को मौके पर ही सीज किया गया।* *• सीज किए गए डंपरों को सुरक्षार्थ थाना श्यामदेउरवां गेट के पास अग्रिम कार्रवाई हेतु खड़ा कराया गया।* *महराजगंज।* जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र में एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, खनन अधिकारी अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सिल्ट/मिट्टी से लदे कुल नौ डंपरों को सीज किया है।संयुक्त टीम को जानकारी मिली थी कि जनपद कुशीनगर के ग्राम सोहसा मठिया स्थित खजुरिया नहर ब्रांच से नहर से निकाली गई सिल्ट/मिट्ट...

प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आरपीआईसी के विद्यार्थियों का पहला तथा तीसरा स्थान

Image
प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आरपीआईसी के विद्यार्थियों का पहला तथा तीसरा स्थान रिपोर्ट :संजय कुमार जनपद और मंडल स्तर पर चुनाव के उपरांत प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता हेतु सिसवा बाजार स्थित आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु गए थे । इस बार 53वे राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन वाराणसी में हुआ था । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के हर मंडल से विज्ञान प्रदर्शनी हेतु प्रोजेक्ट विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए थे । इस प्रतियोगिता में आरपीआईसी के विद्यार्थी कोमल जयसवाल द्वारा बनाया हुआ साइंस प्रोजेक्ट स्मार्ट सैंडल पहले स्थान पर रहा । इसके अलावा इसी विद्यालय के कक्षा दसवीं के विद्यार्थी धनंजय सिंह के ग्रुप द्वारा बनाया गया आधुनिक एग्रीकल्चर मशीन तीसरे स्थान पर रहा था । यह  स्मार्ट कृषि यंत्र कृषि के नवाचार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजा गया है । इस कृषि यंत्र में कई प्रकार की सुविधाएं दी गई थी जैसे कि दवा छिड़काव की सुविधा, सोलर पैनल, जुताई करने की सुवधा तथा बीज डालने की सुविधा । कोमल जयसवाल द्वारा बनाया गया स्मार्ट सैंडल पहले भी च...

क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना नौतनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।*

Image
🍁 *क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना नौतनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज *क्षेत्राधिकारी नौतनवा* द्वारा थाना नौतनवा का *अर्धवार्षिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, आगन्तुक रजिस्टर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष/सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क एवं बीट सूचना रजिस्टर आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थाना परिसर की स्वच्छता एवं सतर्कता बनाए रखने, आने वाले फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ को अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा व तत्परता बरतने हेतु प्रेरित किया गया।  

थाना घुघली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता

Image
*थाना घुघली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता  रिपोर्ट :संजय कुमार दिनांक 19 दिसंबर 2025*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में *अपराध एवं अपराधियों* के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत् अभियान के क्रम में थाना घुघली पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए *नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के एक जघन्य अपराध* के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।*दिनांक 15.12.2025* को *थाना घुघली*  पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या *451/2025 धारा 137(2), 332(ए) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पोक्सो एक्ट* के अभियोग में नामित अभियुक्त *अजय शर्मा पुत्र लालबचन शर्मा, उम्र 23 वर्ष,* निवासी पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव पश्चिम टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज ने *नाबालिग बालक के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया* तथा जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचते हुए अपने घर ले जाकर घटना के संबंध में किसी को न बताने की धमकी दी थी।उक्त अभियुक्त की तलाश पुलिस टीम द्वारा निरंतर की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना घुघली ...

महाराजगंज /सिंदुरिया: व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर व्यापारियों को हो रही समस्याओं को कराया अवगत

Image
महाराजगंज /सिंदुरिया: व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर व्यापारियों को हो रही समस्याओं को कराया अवगत रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज : जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर आमजन और व्यापारियों को हो रही समस्या से अवगत कराया और समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।व्यापार मण्डल अध्यक्ष सचिन्द्र नाथ गुप्त उर्फ गुड्डू, योगेश्वर मिश्रा, बलवंत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार चतुर्वेदी अनिल गुप्ता सोनू जायसवाल रामाशीष शर्मा, छोटेलाल, विनोद वर्मा ,दिलीप मणि त्रिपाठी, कमरूज्जमा, संतोष कुमार गुप्त आदि व्यापारियों ने एक स्वर से सिंदुरिया में जाम की समस्या के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की और ऑटो रिक्शा के द्वारा दुकान के सामने खड़ा करके दुकान के व्यवसाय को प्रभावित करने तथा सर्विस लेन ना होने के कारण हो रही दुर्व्यवस्था और थानाक्षेत्र में बढ़ रही चोरी और व्यापारियों की असुरक्षा को लेकर वार्तालाप किया।  थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हामी भरते हुए समस्या के निदान...

महाराजगंज: दरौली हेल्थ वेलनेस सेंटर पर nqas की तैयारी का जायजा लेते अधीक्षक डा केपी सिंह

Image
 महाराजगंज: दरौली हेल्थ वेलनेस सेंटर पर  nqas की तैयारी का जायजा लेते अधीक्षक डा केपी सिंह  रिपोर्ट :संजय कुमार भारत  सरकार द्वारा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर दी जा रही सुविधाओं की क्वालिटी की मॉनिटरिंग की जाती है जिसमें मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं जैसे दवा का वितरण,खून की जांचें,क्या क्या दवाएं मानक अनुसार उपलब्धता, सुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों का  उपचार पूर्व उनका फॉलोअप करना, रेफर की स्थिति या क्या तरीका हैं,बायोमेडियक वेस्ट की क्या सुविधाएं है इसका निस्तारण कैसे किया जाता है, रिकार्ड का रख रखाव, मरीजों की लिस्ट आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली जाती हैं जिसके तहत वर्चुअल 19/12/25 को नेशनल स्तर की टीम द्वारा परखा जाएगा, सेंटर पर तैनात सीएचओ विनीता पाठक और ऐनम पुनीता पटेल सीमा सिंह द्वारा सभी बिंदुओं पर तैयारी की जा रही है इस अवसर पर बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह मौजूद रहे l

सिसवा बाजार: इसरो के द्वारा आयोजित होगी ,राकेटरी पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

Image
 सिसवा बाजार: इसरो के द्वारा आयोजित होगी ,राकेटरी पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार इसरो के द्वारा सिसवा बाजार स्थित आरपीआईसी स्कूल में विशेष कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है । यह एक तीनदिवशीय विशेष आयोजन होगा । इसके अंतर्गत पहले दिन बच्चों को क्लास के अंदर ट्रेनिंग दिया जाएगा । दूसरे दिन टीम द्वारा रॉकेट को बनाना सिखाया जायेगा । यह रॉकेट वर्किंग मॉडल होगा जिसे स्कूल के विद्यार्थी ही बनाएंगे। तीसरे दिन विद्यार्थियों के द्वारा बनाया हुआ रॉकेट लॉन्च किया जायेगा पहले दिन के क्लास ट्रेनिंग हेतु विशेष विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष कुमार सिसवा बाजार आ रहे है ।  डॉ. मनीष कुमार एक प्रख्यात शिक्षाविद और एयरोस्पेस एवं प्रणोदन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी शोधकर्ता हैं। वे वर्तमान में राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन भारत का एकमात्र विमानन विश्वविद्यालय है। डॉ. कुमार ने ब्रिटेन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में रोल्स रॉयस द्वारा वित्तपोषित एक प्रतिष्ठित शोध परियोजना पर कार्य किया है और उन...

महाराजगंज: ठंड के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों का बदला समय

Image
 महाराजगंज: ठंड के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों का बदला समय रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी परिषदीय मान्यता प्राप्त एवं माध्यमिक विद्यालयों की नई समय सारणी जारी की है जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे वही कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रभाव के कारण छोटे बच्चों को सुबह के समय विद्यालय आने में कठिनाई हो रही थी इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन ,प्रधानाचार्य और शिक्षकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को पर्याप्त गर...

महाराजगंज: ब्रह्मभोज से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ,घर में मचा कोहराम

Image
महाराजगंज: ब्रह्मभोज से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ,घर में मचा कोहराम रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में ब्रह्म भोज में शामिल होकर लौट रहे 30 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप मिश्रा (30 ) पुत्र ध्रुव नारायण मिश्रा मंगलवार की शाम अपने मौसा स्वर्गीय श्रीकिसुन के ब्रह्म भोज में शामिल होने सिसवनिया  गांव आया था भोजन के बाद घर लौटते समय कसमरिया गांव के आगे बाल्मिकी चौराहा स्थित देवरिया ब्रांच की मधुबनी शाखा नहर पूल के उत्तर दिशा में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी l बुधवार तड़के सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को नहर में गिरा देख पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मयफोर्स युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने शव की पहचान दिलीप मिश्रा के रूप में की गई सूचना पाकर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच...