जिलाधिकारी महोदय महराजगंज श्री अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण*-
* जिलाधिकारी महोदय महराजगंज श्री अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण*- 📍 आज दिनांक-31.01.2.2025 श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया व मौजूद सभी *जेल कर्मियों को सख्त* हिदायद दिया गया कि उनसे जो भी अपेक्षित है समस्त कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें । किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान जेल/पुलिस/प्रशासनिक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे l रिपोर्ट, संजय कुमार