बहू बेटी सम्मेलन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित
बहू बेटी सम्मेलन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित रिपोर्ट :संजय कुमार फरेंदा:गुरुवार को तहसील सभागार फरेंदा जनपद महराजगंज में पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बहु-बेटी सम्मेलन के तहत नामित मास्टर ट्रेनर्स डॉ० शुभ अम्बोज जिला मनोचिकित्सक जिला अस्पताल महराजगंज, संजा देवी जेंडर स्पेशलिस्ट हब महिला कल्याण विभाग महराजगंज, संतोष राय सलाहकार न्यू कांसेप्ट संस्था नई दिल्ली, द्वारा विभाजित एवं ब्लॉक स्तरीय चयनित प्रतिभागियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षित किया गया।जिसमे सलाहकार संतोष राय द्वारा प्रशिक्षण की शुरुआत में कार्ड के माध्यम से सभी प्रतिभागियों की अपेक्षाओं को जाना एवं प्रशिक्षकों की क्षमता की जानकारी ली उसके उपरांत डॉ०शुभअम्बोज,जिला,मनोचिकित्सक द्वारा कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए रोल प्ले व छोटी- छोटी गतिविधियों के माध्यम से सुगमिकरण एवं कुशल सुगमकर्ता के कौशल पर सभी प्रशिक्षु को प्रशिक्षित किया गया जिससे कि वह अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। जेंडर स्पेशल...