महाराजगंज का युवक: रियाद में सड़क हादसे का हुआ शिकार, 8 माह के मासूम से छीना पिता का साया
महाराजगंज का युवक: रियाद में सड़क हादसे का हुआ शिकार, 8 माह के मासूम से छीना पिता का साया
रिपोर्ट :संजय कुमार
श्यामदेऊरवा/ महाराजगंज: श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के एक युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हादसे में 31 वर्षीय संतोष कुमार की मौत की सूचना सोमवार दोपहर परिजनों को मिली इसके बाद घर में चिंख -पुकार मच गई । और पूरे गांव में मातम छा गया जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सऊदी अरब की राजधानी रियाद में लोडर चालक के रूप में कार्यरत थे । सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई वह परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश में नौकरी कर रहे थे करीब 1 वर्ष पहले छुट्टी पर अपने गांव आए थे और अवकाश समाप्त होने के बाद दोबारा सऊदी अरब लौट गए थे परिजनों ने बताया कि संतोष के पिता भी सऊदी अरब के ऑफर अल्बातीन क्षेत्र में कार्यरत है परिवार में दो भाई और एक बहन है करीब 2 वर्ष पूर्व उनका विवाह देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र की युवती से हुआ था । उनके परिवार में पत्नी और एक आठ माह का बेटा है । जिसके सीर से पिता का साया उठ गया । परिजनों ने बताया कि संतोष के पिता भी सऊदी अरब के हाफर अल- बातीन क्षेत्र में कार्यरत है। दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार परिवार को ढाढस बढ़ाने पहुंच रहे हैं । परिजन अब संतोष के पार्थिव शरीर को सऊदी अरब से भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सोनिया में किया जा सके ।

Comments
Post a Comment