मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*


 *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*


* रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंजः* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु की जा रही सघन कार्रवाई के दौरान चोरी के मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनके संबंध में विभिन्न थानों पर मुकदमे पंजीकृत थे।* दिनांक 25.06.2026 को थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा बाकी बंधा नहर तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। *पूछताछ एवं जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध थाना पनियरा एवं थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमों से पाया गया।* गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1.विजय जायसवाल पुत्र गंगाराम जायसवाल निवासी ग्राम सतगुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 52 वर्ष।

2.जलालु पुत्र स्वर्गीय गुलाब निवासी ग्राम कुआचांप, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 23 वर्ष।

3.राजा बाबू पुत्र यासीन निवासी ग्राम कुआचांप, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष।

बरामदगी-*

1.मोटरसाइकिल पैशन प्रो नं0 UP53BN8328

2.मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नं0 UP56S9862

3.मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नं0 UP56V1996

*अनावृत मुकदमे-*

1.मु0अ0सं0 190/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस थाना पनियरा।

2.मु0अ0सं0 015/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना पनियरा।

3.मु0अ0सं0 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना श्यामदेउरवा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट