मानवीय संवेदना की मिसाल: निचलौल नायब तहसीलदार और लेखपालों ने नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की बचाई जान


मानवीय संवेदना की मिसाल: निचलौल नायब तहसीलदार और लेखपालों ने नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की बचाई  जान



रिपोर्ट :संजय कुमार



निचलौल /महाराजगंज: मंगलवार को निचलौल तहसील में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानवीय और संवेदनशील चेहरा उस समय सामने आया जब उनकी तत्परता से नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की जान बच गई यह घटना निचलौल क्षेत्र के चिउटहा सड़क मार्ग स्थित ज जमुई गांव के पास की है मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे बताया जा रहा है कि तीनों नशे की हालत में थे इसी दौरान जमुई गांव के समीप नहर पर बनी पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई इसके चलते बाइक सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे हादसे के बाद तीनों पानी में फंस गए और बाहर निकलने में असमर्थ थे गनीमत रहा कि इसी बीच मौके से गुजर रहे नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल की नजर नहर में गिरे युवकों पर पड़ी l स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया इसके साथ मौजूद लेखपाल भारतेंदु मिश्र और रितेश ने भी साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नहर में गिरे तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हादसे के बाद मौके पर जूटे लोगों ने बताया कि यदि बचाव कार्य में थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि तीनों युवकों की जान खतरे में  पड़ सकती थी राजस्व विभाग के अधिकारियों की तत्परता और मानवीय संवेदना की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है l



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट