Posts

Showing posts from September, 2025

Maharajganj News: 1 दिन की डायट प्राचार्य बनी विजयलक्ष्मी, देखी कार्यशाली

Image
 Maharajganj News: 1 दिन की डायट प्राचार्य बनी विजयलक्ष्मी, देखी कार्यशाली रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: डायट में डीएलएड 2024 बैच की प्रशिक्षु विजयलक्ष्मी उपाध्याय को एक दिन का प्रतीकात्मक प्राचार्य बनाया गया l उसने प्राचार्य सत्येंद्र सिंह व अन्य प्रवक्ताओं की मौजूदगी में कार्य करने के तौर तरीकों को जाना l मिशन शक्ति के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी मंगलवार को उप शिक्षा निदेशक सत्येंद्र सिंह ने 1 दिन के लिए प्रभारी प्राचार्य के रूप में डीएलएड 2024 बैच की प्रशिक्षु विजयलक्ष्मी उपाध्याय को चुना निचलौल ब्लाक के बुढाडीह के रहने वाले कृषक संजय उपाध्याय व गृहणी अंतिमा उपाध्याय की पुत्री विजयलक्ष्मी ने  कार्यालय में कार्य के तौर तरीकों व व्यवस्थाओं को जाना उसने बताया कि प्रभारी प्राचार्य के रूप में बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा l इन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और एक कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया l यह भी कहा कि वह एक सफल शिक्षिका बनना चाहती है l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को एक उत्कृष्ट प्रशिक...

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई*

Image
 *पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई* रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 30 सितंबर 2025 को जनपद महराजगंज में *पुलिस लाइन  के सभागार* में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें *अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।* इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। *सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों का विवरण-* 1. मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी 2. उ0नि0ना0पु0 राज रोशन प्रसाद 3. मुख्य आरक्षी चालक रामअशीष यादव 4. फा0स0चालक अशोक कुमार पाण्डे

Maharajganj News: जेल से बाहर आते ही बेटियों के गले लगे इरफान सोलंकी, बोले- अल्लाह का करम सत्य की हुई जीत

Image
 Maharajganj News: जेल से बाहर आते ही बेटियों के गले लगे इरफान सोलंकी, बोले- अल्लाह का करम सत्य की हुई जीत जेल से बाहर आते ही उमड़ा समर्थकों का सैलाब ,हाई कोर्ट के आदेश पर मिली जमानत रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 30 सितंबर 2025: लगभग 33 महीने की कैद के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मंगलवार शाम आखिरकार जेल से बाहर आ गए l हाई कोर्ट से जमानत का आदेश पहुंचते ही महाराजगंज जिला कारागार से रिहा होते ही उन्होंने अपने समर्थकों और मीडिया से कहा- "सब अल्लाह का करम है सत्य की जीत हुई है l" जेल के गेट पर जैसे ही इरफान सोलंकी बाहर निकले उनकी दो बेटियां दौड़कर उनसे लिपट गई l लंबे अरसे बाद पिता को सामने पाकर उनके चेहरे पर खिली मुस्कान देखकर माहौल भावुक हो उठा l पत्नी और विधायक नसीम सोलंकी के चेहरे पर भी सुकून और संतोष साफ झलक रहा था l इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ पड़ा इरफान ने कार की सनरूफ से खड़े होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया कानपुर में जमीन कब्जाने महिला का मकान जलाने और रंगदारी मांगने समेत कई आरोपों के बीच इरफान सोलं...

महराजगंज में मिशन शक्ति का शुभारंभ: DM और SP ने किया कन्या पूजन |

Image
 महराजगंज में मिशन शक्ति का शुभारंभ: DM और SP ने किया कन्या पूजन | रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज : 30 सितंबर 2025: जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आजकम्पोजिट विद्यालय चौपरिया में एक विशेष आयोजन किया गया।महराजगंज के इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन कर बालिकाओं को शक्ति का प्रतीक मानते हुए उनका सम्मान किया। साथ ही, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां समाज की आधारशिला हैं। कन्या पूजन के माध्यम से हम न केवल धार्मिक परंपरा का पालन कर रहे हैं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी ले रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग कर बालिकाएं एवं महिलाएं अ...

मिशन शक्ति 5.0: समाज की प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान*

Image
 *मिशन शक्ति 5.0: समाज की प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान* 📍 *-महाराजगंज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया* 📍 *-चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक कार्य और पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान देने वाली महिला शक्ति बनी प्रेरणा* 📍 *-जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया उत्साहवर्धन* 📍 *-योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में सशक्त कदम* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस लाइन के सभागार में 30 सितम्बर को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले की उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक कार्य और पुलिस सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा दिया है।चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली डॉ. अनिता त्रिपाठी (एमडी आयुष, पीएचसी मिठौरा) एवं डॉ. अनिवेशिक...

थाना बरगदवा में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के नए कक्ष का उद्घाटन: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना ने किया शुभारंभ*

Image
 *थाना बरगदवा में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के नए कक्ष का उद्घाटन: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना ने किया शुभारंभ* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* जनपद के बरगदवा थाना परिसर में सोमवार को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के नए कक्ष का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीन ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाया जा रहा है।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्राओं और स्थानीय महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस की विभिन्न पहलों, योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1076 की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक समानता की भावना विकसित करना भी है।

Maharajganj :मजबूत दिल ही सच्ची खुशहाली की कुंजी - डाॅ राकेश कुमार

Image
 Maharajganj :मजबूत दिल ही सच्ची खुशहाली की कुंजी - डाॅ राकेश कुमार  विश्व हृदय दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: 29 सितम्बर 2025: एक मजबूत दिल सच्ची खुशहाली की कुंजी है। दिल जीवन का सबसे कीमती तोहफा है। सहज और स्वस्थ आदतें अपना कर न सिर्फ खुद को बल्कि अपने परिवार को दिल की बिमारियों से बचाया जा सकता है।उक्त बातें एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व हृदय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी लोग दिल की देखभाल की शुरुआत करें और अपने जीवन को खुशहाल बनाएं। दिल की समस्या के इलाज के लिए हमेशा एक अनुभवी कार्डियोलाॅजिस्ट से मिलने और इलाज का सुझाव दिया जाता है।डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व हृदय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि हृदय रोग की बीमारी अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई बल्कि हर उम्र के लोग भी इस गंभीर बीमारी का सामना कर रहे...

कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यो का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी समीक्षा*

Image
 कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यो का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी समीक्षा* रिपोर्ट :संजय कुमार दिनांक 29.09.2025 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला शासकीय अधिवक्ता व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोठीभार कस्बा में किया गया पैदल गश्त*

Image
 *पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोठीभार कस्बा में किया गया पैदल गश्त* 📍 *शारदीय नवरात्र व अन्य आगामी त्यौहारों को लेकर सम्बंधित को दिए निर्देश* रिपोर्ट: संजय कुमार *महराजगंज।*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा क्षेत्राधिकारी निचलौल के साथ शारदीय नवरात्रि, दशहरा मेला व आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना *कोठीभार कस्बा*  व *निचलौल कस्बा* में पुलिस अधीक्षक महराजगंज व कोठीभार/निचलौल पुलिस के साथ मुख्य चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड वाले स्थानों पर व दुर्गा पंडाल का भ्रमण/पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोठीभार/निचलौल पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।     आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। आम जनमानस को त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में शारदीय नवरात्रि चल रही है, इसके बाद विजयादशमी पर्व के अल...

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई, 14 प्रकरणों की हुई सुनवाई*

Image
 *मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई, 14 प्रकरणों की हुई सुनवाई* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज:29 सितम्बर 2025: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 14 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा से संबंधित रहे। इस पर मा. उपाध्यक्ष ने सीओ सदर को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पारिवारिक विवाद, पेंशन एवं राशन कार्ड से जुड़े प्रकरण भी प्रस्तुत हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित सभी मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं बिना हिचक के अपनी समस्याओं को सामने रख सकें। उन्होंने कहा— "महिलाओं को हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे सहानुभूति व गंभीरता से महिला पीड़िताओं की समस्याओं का समाधान करें...

महाराजगंज: फेसबुक प्लेटफार्म से हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर दशहरा त्योहार नवरात्रि में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार !

Image
 महाराजगंज: फेसबुक प्लेटफार्म से हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर दशहरा त्योहार नवरात्रि में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ! रिपोर्ट :संजय कुमार 29 सितंबर 2025: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में थाना  बरगदवा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.09.2025 को हशमुद्दीन पुत्र मुबारक ग्राम बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज के द्वारा फेसबुक प्लेटफार्म से हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर दशहरा त्योहार नवरात्रि में आपत्तिजनक टिप्पणी अंकित कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार प्रसार किया है जिससे हिंदू धर्म के समुदायों में कड़ी आपत्ति जताते हुए काफी तनाव एवं कसीदगी के मद्देनजर संज्ञेय अपराध कारित करने से रोकथाम हेतु अन्तर्गत धारा 170,126,135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नौतनवा भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम* 1. हशमुद्दीन पुत्र मुबारक ग्राम बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 45 वर्ष *गिरफ्तारी का दिनांक-* 29.09.2025 समय 14.15 बजे    *गिरफ्तारी का स्थान-* ग्राम बरगदवा *गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण* 1. उ0नि0 रवी...

महराजगंज /सिसवा: गिरिजेश जायसवाल ने पीड़ित किसान को 20 हजार की दी आर्थिक सहायता ,करंट से भैंस की हुई थी मौत

Image
 महराजगंज /सिसवा: गिरिजेश जायसवाल ने पीड़ित किसान को 20 हजार की दी आर्थिक सहायता ,करंट से भैंस की हुई थी मौत रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिसवा बाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 गांधीनगर अमडिंहा नारी टोला में लगभग 20 दिन पूर्व करंट लगने से किसान बहादुर कुशवाहा की भैंस की मौत हो गई थी इस घटना से किसान को गहरा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा l पीड़ित किसान की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने आज उन्हें 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की l सहायता राशि पाकर किसान बहादुर कुशवाहा ने नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया l ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करते हैं l साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी किसानो  की समस्याओं पर इसी तरह संवेदनशीलता दिखाई जाएगी l

महाराजगंज/ सिसवा बाजार: सेंट जोसेफ स्कूल में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति कार्यक्रम पर दिया जागरूकता संदेश

Image
 महाराजगंज/ सिसवा बाजार: सेंट जोसेफ स्कूल में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति कार्यक्रम पर दिया जागरूकता संदेश रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिसवा बाजार के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे 27 सितंबर को कोठीभार की पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के इंचार्ज प्रेम सागर चौबे ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया टीम में उपनिरीक्षक भगवान यादव, योगेंद्र तिवारी, संदीप कुमार ,लकी पटेल, नेहा कुमारी और पंकज कुमार शामिल रहे l पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा सड़क सुरक्षा घातक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दि इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं वहीं अंग्रेजी प्रवक्ता फणीद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रों को समय-समय पर कानून और सुरक्षा संबंधी जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे समाज में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सके इस अवसर पर सभी अध्यापकों सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही l

महाराजगंज/ सिसवा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

Image
 महाराजगंज/ सिसवा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 28 सितंबर 2025: जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ l इसी क्रम में पूर्व के अनुसार सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा  लक्ष्मीपुर एकडंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ  जिसमें (डॉ वैभव चौधरी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला) गंगाराम साहनी फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा श्रीमती सुलेखा सिंह स्टाफ नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा व अवनीश स्वीपर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उपस्थित थे l मेले मे कुल 25 रोगियों ने परामर्श एवं औषधि प्राप्त किया l हाल के ही दिनों में कभी वर्षा और कभी धूप की वजह से अधिकांश रोगी मौसमी रोग सर्दी ,खांसी ,बुखार, व चर्म रोग के इलाज कराने के लिए उपस्थित रहे l

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफेसर यूपी सिंह को दी श्रद्धांजलि !

Image
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफेसर यूपी सिंह को दी श्रद्धांजलि ! :प्रोफेसर यूपी  सिंह ने शिक्षा जगत और सामाजिक हित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई :योगी आदित्यनाथ रिपोर्ट :संजय कुमार गोरखपुर: 28 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजेंद्र नगर स्थित दिवंगत प्रोफेसर यूपी सिंह के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी l इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढाढास बढ़ाया l बता दें कि प्रोफेसर यूपी सिंह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा  l वे एक कुशल प्रशासक प्रखर शिक्षक और समाजसेवी के रूप में विख्यात थे उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरर्णीय छती हुई है l मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर सिंह का जीवन आदर्श और प्रेरणादाई रहा है उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ और समाजहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई l इस अवसर पर परिषद से जुड़े पदाधिकारी ,गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद...

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोल्हुई बाजार में किया गया पैदल गश्त*

Image
 *पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोल्हुई बाजार में किया गया पैदल गश्त*   *शारदीय नवरात्र व अन्य आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस एलर्ट* * रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा शारदीय नवरात्रि, दशहरा मेला व आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना *कोल्हुई बाजार* में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज व कोल्हुई पुलिस के साथ मुख्य चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोल्हुई पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। आम जनमानस को त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में शारदीय नवरात्रि चल रही है, इसके बाद विजयादशमी पर्व के अलावा दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार आने वाले हैं। त्योहारों के अवसर पर कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इ...

Maharajganj: कोठीभार पुलिस ने चोरी और ड्रोन का अफवाह फैलाने वाले ,चार युवकों पर की कार्यवाही !

Image
  Maharajganj: कोठीभार पुलिस ने चोरी और ड्रोन का अफवाह फैलाने वाले ,चार युवकों पर की कार्यवाही ! रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा बाजार -महाराजगंज: इस समय चोरी और ड्रोन का अफवाह बड़ी तेजी से चल रहा है पुलिस ऐसे लोगों पर तेजी से कार्रवाई करने में लग गई है वहीं कोठीभार पुलिस ने ऐसी अफवाह फैलाने वाले चार युवकों को शांति भंग में चालान किया है l बताते चलें इस समय चारों तरफ चोरी व ड्रोन की अफवाह बड़ी तेजी से फैल रही है लोहेपार में चार युवकों द्वारा चोरी व ड्रोन की अफवाह फैलाया जा रहा था वहीं ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ युवक झगड़ा करने लगे जिस पर कोठीभार पुलिस ने लोहेपार निवासी चार युवकों को शांति भंग में चालान कर दिया l

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना फरेन्दा क्षेत्र में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन*

Image
 पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना फरेन्दा क्षेत्र में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन*   रिपोर्ट :संजय कुमार *पुलिस अधीक्षक, महराजगंज* द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना फरेन्दा क्षेत्र में एक जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था।जन चौपाल में स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, और 181) और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निवारण का आश्वासन दिया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण और कानूनी जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, "मिशन शक्ति का लक्ष्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और सुरक्षित माहौल प्रदा...

चोरी एवं ड्रोन उड़ाने की अफवाहों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण*

Image
 ➡ *-चोरी एवं ड्रोन उड़ाने की अफवाहों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण* ➡️  *-जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर लोगों को किया जागरूक* ➡️ *-पुलिस बिना जनता के सहयोग के अपराध पर नियंत्रण नहीं कर सकती। अफवाह फैलाना समाधान नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें! - पुलिस अधीक्षक* रिपोर्ट: संजय कुमार *महराजगंज।* वर्तमान समय में जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन, चोरी एवं चोरों के आने संबंधी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इन अफवाहों के कारण ग्रामीणों में भय व असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो रहा है, साथ ही कुछ शरारती तत्व खिलौना ड्रोन उड़ाकर भी माहौल को अशांत करने का प्रयास कर रहे हैं । इन परिस्थितियों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी/हल्का प्रभारी व बीट आरक्षियों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्राम सुरक्षा समितियों/ग्राम ...

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर, महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-05 को लेकर चलाये जा रहे अनेको कार्यक्रम*

Image
 *महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर, महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-05 को लेकर चलाये जा रहे अनेको कार्यक्रम* रिपोर्ट :संजय कुमार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज महराजगंज जिले के थाना कोठीभार में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने फीता काटकर कोठीभार मे मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रतनपुर, नौतनवां में मिशन शक्ति से जुड़ा कार्यक्रम किया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मिशन शक्ति 5.0 के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता में सक्रिय रहे।उल्लेखनीय है कि मिशन शक्ति 5.0 का आगाज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितम्बर को लखनऊ स्थित लोक भवन से किया था। इसकी शुरुआत 22 सितम्बर को नवरात्र के प्रथम दिन से पूरे प्रदेश में एक साथ की गई।जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, महर...

मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज -5,0 के अंतर्गत सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज में हुआ नुक्कड़ सभा

Image
 मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज -5,0 के अंतर्गत सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज में हुआ नुक्कड़ सभा रिपोर्ट :संजय कुमार                                                     *मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत**         *महिला कल्याण विभाग। जनपद महाराजगंज दिनांक-27.09.2025, को  बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर दिनांक 22.09.2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के अंतर्गत *लैंगिक समानता विषय पर* *नुक्कड़ नाटक का  आयोजन 27.9.2025 को महिला कल्याण विभाग से जिला प्रोबेशन कार्यालय से नुक्कड़ नाटक किया गया लड़का लड़की में भेदभाव को दूर करने के लिए विद्यालय सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया * , उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य *लैंगिक समानता (Gender Equality)* वह स्थिति है जहाँ व्यक्तियों के अधिकार, ज़िम्मेदारियाँ और अवसर उनके लिंग (पुरुष, महिला, या...

Maharajganj News:ड्रोन व साइबर अपराध को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Image
 Maharajganj News:ड्रोन व साइबर अपराध को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक रिपोर्ट :संजय कुमार सिंदुरिया (महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के टोला पुरुषोत्तमपुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को ड्रोन, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच तथा अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी गतिविधि को लेकर शंका हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सूचना दें, जिससे समय रहते किसी भी समस्या से बचा जा सके।वहीं क्षेत्राधिकारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में ड्रोन व चोरी से संबंधित कई प्रकार की अफवाहें फैल रही हैं, जिन पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कभी भी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।चौपाल में बच्चों और किशोरों को गुड टच और बैड टच की ...

मिशन शक्ति के तहत 01 नफर शोहदे की गिरफ्तारी*

Image
 *मिशन शक्ति के तहत 01 नफर शोहदे की गिरफ्तारी*      रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व  क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में शोहदों पर लगाम लगाने हेतु *मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज-5* के तहत *थाना बृजमनगंज* में मिशन शक्ति टीम का गठन किया गया है आज दिनांक 27.09.2025 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरनामपुर चौराहे के पास  स्कूल से आने वाली लड़कियों  पर फब्तियां कस रहा है व छींटाकसी कर रहा  है। इस सूचना पर मौके पर मिशन शक्ति टीम पहुँची तो देखा गया कि उस व्यक्ति द्वारा आने जाने वाली स्कूल की लड़कियों पर छींटाकसी व अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर मिशन शक्ति टीम  द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया पूछने पर नाम *मोहम्मद आरिफ पुत्र तौआब निवासी ग्राम मटिहनवा टोला बढिहारी थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज* बताया तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 292/2025 धारा 296 बीएनएस उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा अभियोग से सम्बंधित विधिक कार्यवाही की जा रही है। ...

ड्रोन/चोर की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर 16 लोग भेजे गए जेल*

Image
 📍 *ड्रोन/चोर की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर 16 लोग भेजे गए जेल* 📍 *बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही के निर्देश।* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज: 27 सितंबर 2025: पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा ड्रोन से चोरी, जासूसी और अफवाह फैलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव अकाउंट्स की निगरानी कर ड्रोन उड़ाने वालों की फोटो या वीडियो मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस संबंध में सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि लोग निर्देशों से अवगत रहें। जिन व्यक्तियों के पास ड्रोन कैमरे हैं, उन्हें संबंधित थाने से संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश लेने होंगे।   पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों/चौराहों पर चौपाल लगाकर ड्रोन/चोर के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि फर्जी अफवाहों पर ध्यान ना दें। लोगों से अप...

15-49 वर्ष की सभी महिलाओं की खिलाई जाएगी आयरन और विटामिन सी की दवा: सीएमओ

Image
 15-49 वर्ष की सभी महिलाओं की खिलाई जाएगी आयरन और विटामिन सी की दवा: सीएमओ मिशन शक्ति 5-0 के तहत पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर 30 सितम्बर को चलेगा अभियान  एनीमिया मुक्त महराजगंज के लिए दवा खिलाने के साथ दी जाएगी एक माह की दवा रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज :27 सितम्बर 2025: मिशन शक्ति 5-0 के तहत एनीमिया मुक्त महराजगंज के लिए 15-49 वर्ष की सभी महिलाओं को आयरन और विटामिन सी की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर 30 सितम्बर को अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सीएचओ, एएनएम, स्टाॅफ नर्स, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान उक्त आयु वर्ग की सभी महिलाओं को आयरन और विटामिन सी की दवा खिलाई जाएगी। दवा सभी कार्यालयों में तैनात महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी खिलाया जाएगा। उन सभी महिलाओं को एक माह के लिए आयरन और फोलिक एसिड की गोली भी दी जाएगी।सीएमओ ने कहा कि एनीमिया मुक्त महराजगंज के लिए शासन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतत प्रयत्नशील है। जिसके तहत उक्...

Maharajganj :सिंदुरिया में नवागत थानाध्यक्ष ने लिया चार्ज

Image
 Maharajganj :सिंदुरिया में नवागत थानाध्यक्ष ने लिया चार्ज रिपोर्ट :संजय कुमार सिंदुरिया, महाराजगंज  स्थानीय थाना पर नया थानाध्यक्ष के रूप में थाना पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने देर शाम तैनात कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आदेश के बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने थानाध्यक्ष के रूप में चार्ज भी ले लिया।थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकड़ंगा में गोली कांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय की लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने तत्काल थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। वहीं थाना पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को थानाध्यक्ष के रूप में तैनात कर दिया है। थानाध्यक्ष के रूप में चार्ज के दौरान नवागत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में शान्ति व्यवस्था कायम रखना तथा जनता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसका निदान कराना और कानून व्यवस्था को चुस्त - दुरुस्त बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की पीड़ा को सुनकर उसको प्राथमिकता के आधार पर समय पर न्याय दिलाया जाएगा। उक्त अवसर प...

महाराजगंज: मिशन शक्ति विशेष अभियान 5,0 अंतर्गत कुमारी प्रतिज्ञा सिंह कक्षा आठवीं की छात्रा 1 दिन की बनी, CDO

Image
 महाराजगंज: मिशन शक्ति विशेष अभियान 5,0 अंतर्गत कुमारी प्रतिज्ञा सिंह कक्षा आठवीं की छात्रा 1 दिन की बनी, CDO रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: मिशन शक्ति विशेष अभियान 5,0 अंतर्गत कुमारी प्रतिज्ञा सिंह कक्षा आठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज की छात्रा 1 दिन की मुख्य विकास अधिकारी बनी जिसमें नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया प्रतिज्ञा के समक्ष दिव्यांगजन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास से जुड़े सात मामले आए एक दिन की सीडीओ कुमारी प्रतिज्ञा ने प्राप्त मामलों निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया l मुख विकास अधिकारी ने छात्र को वीडियो कार्यालय के अधीन आने वाले विभागों और उनकी कार्यप्रणाली के संदर्भ में उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के उद्देश्य और उनसे लोगों के जीवन में आने वाले बदलाव के विषय में छात्रा को अवगत कराया l छात्रा ने कहा सीडीओ बनकर मैं बहुत गौरववांवित महसूस कर रही हूं सीडीओ सर का व्यवहार बेहद अच्छा था और उन्होंने मुझे बहुत अच्छी तरह से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया l मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन श...

प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में आशिक चढ़ा बिजली के खंभे पर, प्रेमिका के वादे के बाद उत्तरा "जानिए फिर क्या हुआ !

Image
 प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में आशिक चढ़ा बिजली के खंभे पर, प्रेमिका के वादे के बाद उत्तरा "जानिए फिर क्या हुआ ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद में शुक्रवार सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान  कर दिया प्यार की जिद और इश्क का जुनून इतना चढ़ा की बैरिया गांव का रहने वाला करण  नाम का युवक सीधे 2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर चढ़ गया उसकी मांग थी कि जब तक प्रेमिका नहीं आएगी और उससे शादी का वादा नहीं करेगी तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा l दहशत का माहौल: युवक की हरकत में गांव में हड़कंप मच गया लोग इकट्ठा हो गए और दहसत का माहौल बन गया ग्रामीणों ने पहले खुद उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी लेकिन कारण अपनी जिद पर अड़ा रहा l गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग: जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि करण गांव का ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन जात-पात और सामाजिक बंदिशें के कारण परिवार वाले तैयार नहीं थे प्रेमिका को...

महाराजगंज/ लक्ष्मीपुर एकडंगा मे बीती रात ड्रोन की अफवाह पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी तमंचा और कारतूस बरामद

Image
 महाराजगंज/ लक्ष्मीपुर एकडंगा मे बीती रात ड्रोन की अफवाह पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी तमंचा और कारतूस बरामद रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज।*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान अपराध/आपराधियों के गिरफ्तारी के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.09.2025 को समय 07.45 बजे, मु0अ0सं0 227/25 धारा 109 (1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज से संबंधित अभियुक्त बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह पुत्र स्व0 गौरीशंकर सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर थाना सिन्दुरिया जिला महराजगंज को एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा श्री पिताम्बर प्रजापति पुत्र जोखन निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर थाना सिन्दुरिया महराजगंज द्वारा दिनांक-25.09.2025 को लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 25....

महाराजगंज: मिशन शक्ति फेज 5,0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा अमहवा में डीएम व एसपी के नेतृत्व में महिला ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

Image
 महाराजगंज: मिशन शक्ति फेज 5,0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा अमहवा में डीएम व एसपी के नेतृत्व में महिला ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को *मिशन शक्ति फेज 5.0* के अंतर्गत जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार क्षेत्रांतर्गत *ग्राम पंचायत सिसवा अमहवा* में जिलाधिकारी महोदय, महराजगंज और पुलिस अधीक्षक, महराजगंज के नेतृत्व में एक महिला ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के प्रति शासन और प्रशासन की प्रतिबद्धता से अवगत कराना था।  *चौपाल में उपस्थित महिलाओं* और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, और स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी महोदय ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना*, *स्वयं सहायता समूह*, *महिला समृद्धि योजना*, और *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ* जैसी योजनाओं के लाभ, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित...

सिंदुरिया गोलीकांड: ड्रोन और चोर की अफवाह में चली गोली, थानाध्यक्ष निलंबित आरोपि गिरफ्तार

Image
 सिंदुरिया गोलीकांड: ड्रोन और चोर की अफवाह में चली गोली, थानाध्यक्ष निलंबित आरोपि गिरफ्तार अफवाह में चली गोली से तीन बच्चियों और बुजुर्ग महिला घायल, एसपी ने की सख्त कार्रवाई रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बड़ी कार्यवाही की l अफवाह पर हुई फायरिंग में तीन बच्चियों और एक बुजुर्ग महिला घायल हुई थी  l मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव गुरुवार रात गोलीकांड से दहल  उठा l गांव में चोर और ड्रोन की अफवाह फैलने के बाद गौतम सिंह नामक युवक ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया गोली के छर्रा लगने से प्रतिमा उम्र 16 वर्ष गीता उम्र 14 वर्ष ज्योति उम्र 14 वर्ष और नर्मदा उम्र 60 वर्ष घायल हो गई घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों बच्चियों की हालत नाजुक बनी हुई है घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे l एस...

महाराजगंज /चौक :गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अबैद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 0,5 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
 महाराजगंज /चौक :गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अबैद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 0,5 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार "संकल्प " हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ़ वूमेन योजना के अंतर्गत बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा निदेशालय महिला कल्याण,उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देश आज दिनांक 25.9. 2025 को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अबैद्यनाथ नाथ स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति0.5 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार'' कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना  के तहत बेटियों की सुरक्षा सेवा एवं शिक्षा को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया गया उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वालंबन अभियान के तहत् विशेष जागरूकता कार्यक्रम  किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पंकज शाही (तहसीलदार ) जी द्वारा बेटियों को शिक्षा एवं स्वालंबन सशक्त आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा बच्चियों को हेल्पलाइन द्वारा 1098, 112,181, आदि की  जानकार...

कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में मंडलायुक्त और डीआईजी ने मिशन शक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की।*

Image
 *-कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में मंडलायुक्त और डीआईजी ने मिशन शक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की।* रिपोर्ट :संजय कुमार *महाराजगंज।* महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में मंडलायुक्त श्री अनिल ढींगरा गोरखपुर,मण्डल एवं डीआईजी गोरखपुर श्री एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित सभी कार्यक्रमों की फोटो व विवरण अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएँ। विभागों को अपने-अपने स्तर पर आयोजित गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने और गांवों व वार्डों में पंपलेट वितरण के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस व्यवस्था जैसी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया...