शादी के डेढ़ माह बाद ही बुझ गई जीवन की लव, कमरे में फंदे से लटकी मिली नव विवाहिता

शादी के डेढ़ माह बाद ही बुझ गई जीवन की लव, कमरे में फंदे से लटकी मिली नव विवाहिता



रिपोर्ट: संजय कुमार



नौतनवा/ महाराजगंज: जिस घर में कुछ ही सप्ताह पहले शादियों की खुशियों की गुंज थी वही मंगलवार को मातम पसर  गया नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में 21 वर्षीय नव विवाहिता रेशमी यादव का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई शादी को अभी डेढ़ माह ही हुए थे घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि पूरे गांव में शोक  का माहौल व्याप्त है जानकारी के अनुसार रेशमी यादव का विवाह गत 8 मई को खैराटि निवासी दशरथ यादव के साथ हुआ था पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है सोमवार को सास ससुर खेत में काम करने गए थे और रेशमी घर पर अकेली थी देर शाम जब वे वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने  के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके सोनौली थाना क्षेत्र के अरधा गांव में भी सूचना दी घटना की खबर मिलते ही मृतका के पिता राजकिशोर यादव सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए l मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह थाना प्रभारी अभिषेक सिंह तथा नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया अंदर रेशमी यादव का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शादी की शहनाइयों के बाद अचानक पसरी मातम ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं वहीं परिजन सदमे में है थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट और अन्य  सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है l



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट