महाराजगंज: सिंचाई विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, मनरेगा में कमीशन खोरी के आरोपो ने पकड़ा तूल


 महाराजगंज: सिंचाई विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, मनरेगा में कमीशन खोरी के आरोपो ने पकड़ा तूल 


रिपोर्ट :संजय कुमार 


महाराजगंज जनपद के सिंचाई विभाग का एक कथित वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है वीडियो सामने आने के बाद मनरेगा कार्यो में कथित कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के आरोपो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है मामले को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में मनरेगा के कार्यों में पांच प्रतिशत कमीशन लिए जाने का दावा किया जा रहा है वीडियो में विभागीय प्रतिक्रियाओं और कार्य आवंटन को लेकर की गई बातचीत अब चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है हालांकि वीडियो की प्रमाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है सूत्रों का यह भी दावा है कि सिंचाई विभाग से जुड़े अमित यादव पर काम दिलाने के नाम पर धनराशि लेने के आरोप लगाया जा रहे हैं वहीं यह भी चर्चा है की विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल कथित तौर पर अमित यादव का बचाव करने में जुटे हुए हैं इन दाव की भी अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है । बताया जा रहा है कि कथित तौर पर जिलाधिकारी के नाम पर भी धनराशि मांगे जाने की बात सामने आई है यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला बेहद गंभीर माना जाएगा और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक होगी वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पूरे जनपद में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी है कि मामले की जांच किस प्रकार की जाती है और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है । फिलहाल प्रशासन या सिंचाई विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है समाचार प्रकाशित होने तक वायरल वीडियो की सत्यता तथा लगाए गए आरोपो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट