ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने जनपद के छः थानों से कुल 40.612 किलो मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों का किया गया विनिष्टीकरण*


 📍*‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने जनपद के छः थानों से कुल 40.612 किलो मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों का किया गया विनिष्टीकरण*

 


रिपोर्ट: संजय कुमार


*महराजगंज।* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, *नशा मुक्त समाज की परिकल्पना* को साकार करने हेतु जनपद महराजगंज में चलाए जा रहे *'ऑपरेशन दहन'* के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में, जनपद के विभिन्न थानों द्वारा *जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों/नशीली दवाइयों  को* आज विधिवत नष्ट किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 98,61,250/- रुपये हैं।

जनपद के थाना *पनियरा,चौक, घुघली,कोठीभार, बरगदवा एवं ठुठीबारी* से संबंधित कुल *21 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए 40.612 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों* का विनिष्टीकरण किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 98,61,250/- रुपये है।विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुए यह *कार्यवाही नौतनवा स्थित मैसर्स ए.वी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में संपन्न हुई। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले 'इंसीनरेटर' के माध्यम से* इन पदार्थों को भस्मीभूत किया गया।संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया *क्षेत्राधिकारी नौतनवा* की उपस्थिति एवं गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई गई।इस *'ऑपरेशन दहन'* के माध्यम से महराजगंज पुलिस यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनपद में *अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार* को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध *'जीरो टॉलरेंस'* की नीति के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की निस्तारण कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट