ई-साक्ष्य पोर्टल पर महाराजगंज पुलिस की शानदार उपलब्धि, 10 हजार से अधिक FIR हुई डिजिटल लिंक
ई-साक्ष्य पोर्टल पर महाराजगंज पुलिस की शानदार उपलब्धि, 10 हजार से अधिक FIR हुई डिजिटल लिंक
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: पुलिस ने तकनीक आधारित अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है ई-साक्ष्य पोर्टल के प्रभावी संचालन के तहत जनपद में दर्ज अधिकांश fir और घटनास्थल से जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यो को सफलतापूर्वक ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ दिया गया है इससे विवेचना प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित बनने की दिशा में मजबूती मिलेगी पुलिस विभाग के अनुसार 1 जुलाई 2024 से अब तक जनपद में दर्ज 11, 511 fir में से 10,797 fir को ई साक्ष्य पोर्टल से सफलतापूर्वक लिंक किया जा चुका है वहीं घटना स्थल से संबंधित 15, 937 सिन आईडेंटिफिकेशन डेटा (S iD) तैयार किए गए जिनमें से 15,386 SI D को संबंधित FIR से जोड़ा जा चुका है। यह उपलब्धि डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन और तकनीक आधारित व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है । सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व नियमित समीक्षा और जनपद के सभी अधिकारियों थाना प्रभारीयों विवेचको तथा पुलिसकर्मियों के सामूहिक प्रयासों को दिया जा रहा है लगातार मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्यशैली के कारण जनपद ने ई-साक्ष्य पोर्टल के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया है पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी का उपयोग अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बना रहा है उन्होंने कहा कि महाराजगंज पुलिस का लक्ष्य प्रत्येक विवेचना को तकनीकी रूप से मजबूत बनाते हुए पीड़ितों को तत्वरित न्याय दिलाना है l उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्यकर्ता रहने का आवाहन किया l

Comments
Post a Comment