सिसवा बाजार: आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर युवक की मौत

 सिसवा बाजार: आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर युवक की मौत 


रिपोर्ट: संजय कुमार 


महाराजगंज जनपद के अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के बलहीखोर गांव में मंगलवार सुबह आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पप्पू यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र संत यादव निवासी ग्राम बलहीखोर थाना कोठीभार के रूप में हुई है बताया गया है कि वह सुबह गरीब 9:20 बजे आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्साको ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया । घटना की सूचना मंगलवार करीब 10:30 बजे मेमो के माध्यम से पुलिस को मिली सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक को शराब पीने की लत थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा से टेलीफोन के माध्यम से पूछा गया तो  बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है । घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट