गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, घुघली पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां*
*गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, घुघली पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना घुघली पर पंजीकृत *गुमशुदगी संख्या 36/2026* से संबंधित गुमशुदा राजन यादव पुत्र स्व. हरिनन्दन यादव, निवासी ग्राम चौमुखा पूरब टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 23 वर्ष, को दिनांक 26 जून 2026 को ग्राम चौमुखा से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए गुमशुदा को उसकी माता श्रीमती बिन्द्रावती देवी पत्नी स्व. हरिनन्दन यादव के सुपुर्द कर दिया गया। पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment