महाराजगंज: डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह ने पल्स पोलियो अभियान का हरि झंडी

महाराजगंज: डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह ने पल्स पोलियो अभियान का हरि झंडी दिखाकर किया रवाना


रिपोर्ट :संजय कुमार


आज दिनांक 27.06.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर  पूर्वाह्न 11.30 बजे   जिला प्रतिरक्षण अधिकारी  डॉ नीरज कन्नौजिया  और सीएचसी अधीक्षक /डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह ने  कल दिनांक 28 जून  से शुरू हो रहे पल्स  पोलियो अभियान का हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ,मरीजों ,जनता को संबोधित करते हुए  डॉ नीरज कन्नौजिया ने कहा कि इस अभियांन के सफल संचालन के कारण ही आज हमारा  देश व तराई का जिला पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से सुरक्षित  हो गया है ।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जिले में 0से5वर्ष तक  के लगभग 4 लाख 17हजार 788 बच्चों को  पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।  इस अभियान हेतु जिले में  1370 फिक्स बूथ , डोर टू डोर 886 टीम , ,12 मोबाइल टीम  ,930 आंगनवाड़ी ,2213 आशा सहित कुल 3958 कर्मचारी लगाए गए है । चिकित्सा अधीक्षक डॉ के पी सिंह ने सभी कर्मचारियों से  जनता से इसका प्रचार प्रसार करने हेतु कहा ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि  28 जून को पल्स पोलियो अभियान  में बूथ  पर ड्रॉप पोलिया जाएगा तथा 29 जून से  3 जुलाई तक डोर टू डोर  ड्रॉप पिलाई जाएगी तथा छुटे हुए बच्चों को 6 जुलाई को बी टीम  के माध्यम से पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी ।उपस्थित  ANM ,आशा से कहा कि गांव की जनता को पोलियो के बारे मे पूरी  जानकारी दे तथा इससे बचाव हेतु  सभी बच्चों को  पोलियो ड्रॉप पिलाने के बारे मे जानकारी  दें ।इस बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह,BAM फिरोज ,  मुन्ना कुमार ,आफताब आलम सहित  सभी अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे ।



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट