कोल्हुई पुलिस द्वारा ई-रिक्शा पर लदी *15 बोरी खाद (यूरिया व डीएपी)* के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
📍कोल्हुई पुलिस द्वारा ई-रिक्शा पर लदी *15 बोरी खाद (यूरिया व डीएपी)* के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट :संजय कुमार
पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा अवैध तस्करी की रोकथाम के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को देखभाल क्षेत्र व अवैध तस्करी की रोकथाम के दौरान कोल्हुई कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास से एक संदिग्ध ई-रिक्शा (संख्या: UP56BT4778) को रोका गया। जांच करने पर ई-रिक्शा पर अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 बोरी यूरिया और 05 बोरी डीएपी (DAP) खाद बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माल व वाहन को कब्जे में ले लिया।थाना स्थानीय पर लाकर अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के अंतर्गत दाखिला कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• नाम: राहुल पुत्र बेचू
• उम्र: 25 वर्ष
• पता: ग्राम व थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज
*बरामदशुदा माल का विवरण:*
• 01 अदद ई-रिक्शा (संख्या: UP56BT4778)
• 10 बोरी यूरिया खाद
• 05 बोरी डीएपी (DAP) खाद

Comments
Post a Comment