कोयला मंत्रालय के निदेशक ने तीन ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण,
कोयला मंत्रालय के निदेशक ने तीन ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण,
रिपोर्ट :संजय कुमार
सिंदुरिया /महाराजगंज: कोयला मंत्रालय के निदेशक दीपक गोयल भारत सरकार के द्वारा मंगलवार को विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के 3 ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया गया साथ ही उन्होंने गांव के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को बारीकी से देखा निरीक्षण के दौरान वे सर्वप्रथम विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा में पहुंचे वहां पर उन्होंने गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया इसके बाद वे ग्राम सभा करौता पहुंचे और वहां पर गांव में बनी हुई पानी टंकी का निरीक्षण किया इसके बाद में पंचायत भवन एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया उन्होंने ग्राम सभा परसा शिहुली मे स्थित स्वालंबन केंद्र का भी निरीक्षण किया और पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर की गुणवत्ता को भी देखा इसके बाद भी ब्लॉक कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर समेत तमाम ब्लॉक कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे l

Comments
Post a Comment