सिंदुरिया पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार*
🍁*सिंदुरिया पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार*
रिपोर्ट :अनिल गुप्ता
*महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिंदुरिया के नेतृत्व में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की विधिक कार्यवाही की जा रही है।आज दिनांक 27.06.2026 को उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा निर्गत वाद संख्या 3367/17, जरावती बनाम राधे, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि, थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से संबंधित वारंटी रोहित पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम नरायनपुर, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा निर्गत वाद संख्या 12190/25, सरकार बनाम मदन, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज से संबंधित वारंटी मदन पुत्र पुन्नी, निवासी ग्राम मिठौरा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Comments
Post a Comment