एडिशनल एसपी महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा थाना भिटौली क्षेत्र में चेकिंग स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण*
📍 एडिशनल एसपी महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा थाना भिटौली क्षेत्र में चेकिंग स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण*
रिपोर्ट: संजय कुमार
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आगामी त्योहारों व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना भिटौली क्षेत्र का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना भिटौली पुलिस द्वारा लगाए गए विभिन्न चेकिंग पॉइंट और बैरियरों का औचक निरीक्षण किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग स्थल पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से तलाशी लेने की कार्यप्रणाली को स्वयं देखा। बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, काली फिल्म और बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने तथा पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

Comments
Post a Comment