तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई*
*तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 27 जून 2026 को थाना फरेंदा क्षेत्रान्तर्गत फरेंदा–सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-24) पर ZFD कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस एवं थाना फरेंदा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से संचालित वाहनों की जांच की गई। साथ ही यात्री बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर सिलेंडर, इमरजेंसी एग्जिट विंडो एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।चेकिंग के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते पाए गए 08 वाहनों तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध अथवा क्रियाशील न पाए जाने पर 04 यात्री वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई। कुल 12 वाहनों का चालान करते हुए ₹24,000 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।*


Comments
Post a Comment