बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस गंभीर, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने की विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक*


 *बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस गंभीर, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने की विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी*  के निर्देशन में जनपद में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से *पुलिस लाइन सभागार, महराजगंज में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit-SJPU) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के समस्त थानों के नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO), महिला पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा एवं परित्यक्त बच्चों की बरामदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण तथा संकटग्रस्त बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कहा कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित बचपन और सम्मानजनक जीवन का अधिकार रखता है तथा ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति संवेदनशील अभिभावक की भी है।* उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा बाल संरक्षण से संबंधित संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें।बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि *थानों पर आने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए, गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा "बच्चों की सुरक्षा-सम्मान, महराजगंज पुलिस का संकल्प" की भावना के साथ कार्य किया जाए।*

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट