थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 100 मुकदमों से संबंधित 929 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण*


*थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 100 मुकदमों से संबंधित 929 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के निर्देशन में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई।आज दिनांक 30.06.2026 को थाना परसामलिक परिसर में विभिन्न 100 आबकारी मुकदमों से संबंधित कुल 929 लीटर अवैध शराब का राजस्व एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता के साथ पंचनामा तैयार कर, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से संपन्न कराई गई,महराजगंज पुलिस जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट