थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सभा चौपरिया में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का किया आयोजन,


 📍*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सभा चौपरिया में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का किया आयोजन, 


 रिपोर्ट :संजय कुमार


महिलाओं को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक*


*महाराजगंज, 28 जून 2026* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के क्रम में आज *थाना कोतवाली की महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा चौपरिया में 'बहू-बेटी सम्मेलन'* का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कस्बा क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में महिलाओं से संबंधित अपराधों जैसे—छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या व बलात्कार आदि से लड़ने और निपटने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

इसके साथ ही, समाज में लड़कियों के बिना बताए घर से जाने (भागने) की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चर्चा की गई। टीम ने इससे उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं, भविष्य की चुनौतियों और परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बालिकाओं को सही मार्गदर्शन दिया।

*विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे• 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा)

1090 (विमेन पावर लाइन)

102/108 (स्वास्थ्य सेवा)

181 (महिला हेल्पलाइन) तथा साइबर हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया।पुलिस की इस पहल को महिलाओं ने सराहा*

सम्मेलन के अंत में महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस की इस मुहिम को बेहद सकारात्मक और साहस बढ़ाने वाली पहल बताया। ग्रामीणों ने कहा कि जो महिलाएं या लड़कियां लोक-लाज या संकोचवश थाने तक अपनी शिकायत लेकर नहीं जा पाती थीं, अब वे इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से बिना किसी डर के अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगी। महिलाओं ने यह भी माना कि यदि किसी समस्या या उत्पीड़न की शिकायत शुरुआती दौर में ही कर दी जाए, तो भविष्य में होने वाले किसी बड़े अपराध को समय रहते रोका जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट