थाना घुघली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*


 *थाना घुघली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद गोरखपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्त सहाबुद्दीन पुत्र एनुलहक, निवासी ग्राम हरखपुरा टोला हरतोड़हिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*

सहाबुद्दीन पुत्र एनुलहक निवासी ग्राम हरखपुरा टोला हरतोड़हिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज।

संबंधित वाद : वाद संख्या 365/23, धारा 128 सीआरपीसी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट