आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा निचलौल में किया गया फ्लैग मार्च**
*आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा निचलौल में किया गया फ्लैग मार्च**
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज।* आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 22.06.2026 को *पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा कस्बा निचलौल के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित किया गया तथा लोगों से मोहर्रम को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान मार्गों पर सतर्क निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष दृष्टि रखी गई तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों पर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो तथा जुलूस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, अफवाह फैलाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।उक्त फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी श्री रविंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष निचलौल सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment