महाराजगंज: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नटवा का हुआ भौतिक ऑनलाइन एवं सत्यापन
महाराजगंज: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नटवा का हुआ भौतिक ऑनलाइन एवं सत्यापन
रिपोर्ट :संजय कुमार
भारत सरकार द्वारा प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उप केंद्रों )का NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम) टीम द्वारा भारत सरकार के मानक के अनुसार भौतिक एवं ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है । इसी क्रम मे आज दिनांक 23.06.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाराजगंज के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का असेसमेंट किया गया । नटवा में में CHO राधिका मणि से उनके द्वारा जनता के स्वास्थ देखभाल खासकर NCD (जैसे हाइपरटेंशन , डायबिटीज, हार्ट डिजीज ,) जैसी बीमारियों में प्राथमिक ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग व समय से उपर्युक्त स्थान पर संदर्भन के बारे में तथा वहां पर उपलब्ध 84 दवाओं के बारे मे , योगा तथा अन्य सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली ,इसके बाद anm रागिनी यादव से जच्चा बच्चा के स्वास्थ देखभाल , गर्भवती महिला की देखभाल ,नवजात शिशु तथा शिशुओं के टीकाकरण व अन्य सुविधाओं के बारे में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए में जानकारी ली । ब्लॉक स्तरीय टीम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के o पी o सिंह , HEO श्रीभागवत सिंह , तथा यहां सहयोग में में cho पूनम , श्वेता विश्कर्मा , ,ANM प्रियंका पटेल ,रीना सिंह , अंजली तथा क्षेत्र की सभी आशा व् आंगनवाड़ी उपस्थित रही ।


Comments
Post a Comment