महाराजगंज: पकड़ी नोनिया में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन
महाराजगंज: पकड़ी नोनिया में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन
रिपोर्ट :संजय कुमार
1—आज दिनांक24.06.2026 को छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस सत्र पकड़ी नोनिया सीएचसी महराजगंज कापूर्वाह्न 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के पी सिंह,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह , द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया यहां पर ANm बृजनन्दनी सिंह सत्र का संचालन कर रही हैं आशा सरोज उपस्थित है । आंगनवाड़ी सरोज मौर्या उपस्थित हैं ।यहां ड्यू लिस्ट मे 06बच्चे तथा 5 गर्भवती महिला का नाम दर्ज है।ANM, आशा,आंगनवाड़ी का ड्यू लिस्ट में 10वर्ष ,16 वर्ष के बच्चों का नाम पूरा दर्ज नहीं है । आशा को निर्देशित किया गया की ड्यू लिस्ट में जितने नाम दर्ज हैं सभी लाभार्थियों को बुलाकर आज शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे सत्र पर जो भी गर्भवती आती है उनका बीपी जांच वजन की जांच मूत्र में प्रोटीन व शुगर की जांच हीमोग्लोबिन की जांच सभी जांच सुचारू रूप से किया जाय। सभी योग्य दंपत्तियो को परिवार नियोजन के बारे में भी प्रेरित किया जाय । आशा ,Anm को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा आई डी अवश्य बना डाले । ।हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा दें।अभी तक 02गर्भवती को टीका व जांच हो चुका है तथा,4बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। Anm को निर्देशित किया गया कि आशा के माध्यम से 42 दिन तक बच्चों को घर घर जा कर HBNC जरूर पूर्ण कराएं । Vit A सम्पूरन कार्यक्रम के तहत आज अभी तक 15 बच्चों को Vit A की खुराकपिलाई जा चुकी है ।ANM ,AW तथा आशा को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र के 9 माह से 5 वर्ष तक केसभी 76 बच्चों को लाकर VitA की खुराक अवश्य पिला दें । 2- अपराह्न 1.50 बजे छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र बरवा फहीम अन्तर्गत खुटहा बाजार उपकेंद्र का पर्यवेक्षण किया गया यहां पर ANm अनुराधा सिंह आशा रीता तथा आंगनवाड़ी कमलावती सत्र का संचालन कर रही है ।यहां ड्यू लिस्ट में 16 बच्चे तथा 14 गर्भवती महिलाओं का नाम दर्ज है ।अभी तक यहां 32 बच्चों को Vit A की खुराक पिलाई जा चुकी है ।


Comments
Post a Comment