ऑपरेशन दहन’* के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया ₹72 लाख से अधिक का मादक पदार्थ
📍*‘ऑपरेशन दहन’* के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया ₹72 लाख से अधिक का मादक पदार्थ
रिपोर्ट: संजय कुमार
*उत्तर प्रदेश* शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही सम्पन्न हुई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया गया।माननीय न्यायालय के आदेशानुसार थाना ठूठीबारी से संबंधित कुल 04 अभियोगों के अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट किया गया।
*नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण:*
• हेरोइन: 282 ग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹56 लाख)
• नशीली टैबलेट: 1.5 किलोग्राम व ओनरेक्स सिरप: 5.8 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹15 लाख)
• ओनरेक्स सिरप (अन्य): 3.5 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹97 हजार)
• नशीली इंजेक्शन: 0.20 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹52 हजार)विषाक्त व मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित कड़े मानकों और पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए यह कार्यवाही नौतनवा स्थित मैसर्स ए.वी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में की गई। उच्च क्षमता वाले इंसीनेरेटर के माध्यम से सभी मादक पदार्थों को पूरी तरह भस्मीभूत (जलाकर नष्ट) किया गया। संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी नौतनवा की उपस्थिति एवं गठित विशेष कमेटी की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

Comments
Post a Comment