बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण, थाना निचलौल पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त(चोर) गिरफ्तार*
📍 *बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण, थाना निचलौल पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त(चोर) गिरफ्तार* रिपोर्ट: संजय कुमार *महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण तथा *थाना निचलौल पुलिस टीम* द्वारा सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही मे *मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस* के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए *वन विभाग रेंज परिसर स्थित बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण* किया गया है और घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है। *घटना व गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण* थाना निचलौल पुलिस टीम चोरी की विवेचना के सिलसिले में चेकिंग पर मामूर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि, कस्बा निचलौल निवासी दो शातिर चोर, जिन्होंने करीब 1 सप्ताह पूर्व वन विभाग रेंज परिसर (मोहल्ला हरेडीह) स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इस समय किसी अन्य घटना को कारित करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचन...