कोतवाली पुलिस द्वारा दो पाउच में कुल 69.90 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता गिरफ्तार*


 📍*कोतवाली पुलिस द्वारा दो पाउच में कुल 69.90 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता गिरफ्तार*


रिपोर्ट :संजय कुमार


श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज, *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट (SWAT) टीम और एसओजी (SOG) टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से *02 पाउच* में क्रमशः *41.20 ग्राम व 28.70 ग्राम स्मैक* बरामद की गई है।इस बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर, दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण:*

*1. करन मणि त्रिपाठी (उम्र करीब 26 वर्ष)*

o पिता का नाम: योगेन्द्र मणि त्रिपाठी

o निवासी: लोहिया नगर (वार्ड नं0 14), नगर पालिका परिषद, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज

o अपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 606/2023 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)ध, 3(2)(5ए) एससी/एसटी एक्ट (थाना कोतवाली, महराजगंज)

*2. मनीषा निषाद (उम्र करीब 28 वर्ष)*

o पति का नाम: बादल निषाद

o निवासी: ट्रांसपोर्ट नगर, चकला अउवर, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर

बरामदगी का विवरण:*

नशीला पदार्थ: 02 पाउच स्मैक (क्रमशः 41.20 ग्राम और 28.70 ग्राम)

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट