कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत तीन वांछित गिरफ्तार*


 *कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत तीन वांछित गिरफ्तार*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* जनपद में अपराध एवं संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित गैंग लीडर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/2026, धारा 2(ख)(1) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में वांछित थे। पुलिस टीम ने उन्हें 28 जून 2026 को केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

- जितेन्द्र साहनी पुत्र किशन साहनी (23 वर्ष) – गैंग लीडर, निवासी मऊपाकड़, थाना कोतवाली, महराजगंज।

- सलमान पुत्र शमशेर (25 वर्ष) – सदस्य, निवासी मऊपाकड़, थाना कोतवाली, महराजगंज।

- अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र रमेश चन्द्र (32 वर्ष) – सदस्य, निवासी शास्त्री नगर वार्ड नं. 19, थाना कोतवाली, महराजगंज।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

उपनिरीक्षक विजय कुमार गौड़, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, हेड कांस्टेबल बब्लू गौड़,  कांस्टेबल शुभम सिंह, कांस्टेबल प्रदीप प्रजापति एवं कांस्टेबल सत्यपाल सिंह यादव की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट