Posts

Showing posts from October, 2025

डीजी जेल, डीआईजी जेल व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।*

Image
 *◆डीजी जेल, डीआईजी जेल व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।*  Report:Sanjay kumar 31 अक्टूबर 2025: डीजी जेल, डीआईजी जेल व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई  जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । डीजी जेल महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

सिसवा/ महाराजगंज: पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की जन समस्याओं पर चर्चा, समाधान का दिया भरोसा !

Image
 सिसवा/ महाराजगंज: पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की जन समस्याओं पर चर्चा, समाधान का दिया भरोसा ! Report: Sanjay kumar महराजगंज: 31 अक्टूबर 2025 सिसवा स्टेट व पूर्व विधायक एवं प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे वरिष्ठ नेता श्री शिवेंद्र सिंह उर्फ शिव बाबू शुक्रवार को अपने सिसवा स्थित आवास पर पुराने कार्यकर्ताओं और मित्रों के साथ मुलाकात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सिसवा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और कई मुद्दों का तत्काल निस्तारण भी कराया।शिवेंद्र सिंह, जो छह बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं, अपनी सरलता, मृदुभाषी स्वभाव और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने हमेशा जनता के हित को प्राथमिकता दी है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना।बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान कराना ही असली राजनीति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनता के ...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य एवं सफल आयोजन*

Image
📍 *कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सोमेंद्र मीना,* अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सिद्धार्थ* सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण रहे शामिल*  ________ Report:Sanjay kumar राष्ट्रीय एकता के प्रतीक *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल* की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर *“राष्ट्रीय एकता दिवस”* के उपलक्ष्य में जनपद महाराजगंज पुलिस द्वारा एक प्रेरणादायक एवं ऊर्जावान *“रन फॉर यूनिटी”* का आयोजन किया गया। यह दौड़ न केवल शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन थी, अपितु *राष्ट्रीय एकजुटता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति गहन प्रतिबद्धता* का सशक्त प्रतीक भी बनी। आयोजन का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक *श्री सोमेंद्र मीना* ने किया, जिनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सिद्धार्थ,* आरटीसी रिक्रूट्स महाराजगंज, कोतवाली फोर्स के जवान, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। दौड़ *नगर तिराहे* से प्रारंभ होकर *मऊ पाकड़* तक संपन्न हुई, जिसमें पुलिस बल की अनुशासनबद्धता, सामंजस्य एवं देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी।    *आरटीसी रिक्रूट्स* व पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली फोर्स के साथ मिलकर नगर तिराहे से मऊ...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समस्त पुलिस बल ने ली एकता की शपथ*

Image
 *राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समस्त पुलिस बल ने ली एकता की शपथ* Report: Sanjay kumar लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की *150वीं* जयंती पर *“राष्ट्रीय एकता दिवस”* के पावन अवसर पर जनपद महाराजगंज पुलिस ने एक अभूतपूर्व एवं प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। आज राष्ट्रीय *एकता दिवस* पर पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मचारीगण ने एक स्वर में *राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा* की रक्षा करने का पवित्र संकल्प लिया।पुलिस कार्यालय पर  आयोजित  शपथ समारोह में समस्त अधिकारी कर्मचारीगण गण मौजूद थे, पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने  शपथ के उपरांत  अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा — “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में बाँधकर भारत को अखंड बनाया। आज हमारी वर्दी उसी एकता की रक्षा का सशस्त्र प्रहरी है। यह शपथ केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारी रगों में बहते खून का संकल्प है। जनपद महाराजगंज की पुलिस हर कीमत पर देश की एकता और जनता की सुरक्षा सुनिश...

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया 9 उप निरीक्षकों का फेरबदल,

Image
 Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया 9 उप निरीक्षकों का फेरबदल, Report:sanjay Kumar महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने  9 उपनिरीक्षकों का किया फेरबदल ! कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, दो उप निरीक्षकों को किया गया गैर जनपद स्थानांतरित- देखे पूरी सूची !!

खबर का हुआ असर" अस्पताल में बंद मिला ताला, सड़क पर बच्चे का जन्म ,जांच में जूटी स्वास्थ्य टीम !!l

Image
 " खबर का हुआ असर" अस्पताल में बंद मिला ताला, सड़क पर बच्चे का जन्म ,जांच में जूटी स्वास्थ्य टीम !! एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने किया स्थल निरीक्षण, प्रसूता सीमा का दर्ज हुआ बयान ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत परतावल विकासखंड क्षेत्र के श्याम देउरवा में सड़क पर बच्चे  को जन्म देने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं गुरुवार को घटना की जांच के लिए एसीएमओ नवनाथ प्रसाद और डिप्टी सीएमओ नीरज लाल कनौजिया की टीम श्याम देऊंरवा पहुंची l टीम ने सबसे पहले प्रसव स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से बातचीत की इसके बाद अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्याम देउरवा  जाकर स्टाफ से पूछताछ की फिर प्रसूता सीमा के घर पहुंचकर उसके परिजनों से जानकारी ली और सीमा का बयान दर्ज किया l जांच के दौरान सामने आया कि प्रसव पीड़ा के समय आशा कार्यकर्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्याम देऊंरवा में सूचना दी थी लेकिन अस्पताल का गेट बंद था और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था लगभग 20 मिनट तक इंतजार के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाने...

महाराजगंज महोत्सव में पहली बार होगा, मनोहर कुमार का साइंस शो- पानी में जलेगी आग,

Image
 महाराजगंज महोत्सव में पहली बार होगा, मनोहर कुमार का साइंस शो- पानी में जलेगी आग, संगीत पर नाचेगी लपटे' ! IIT BHU के रिसर्चर मनोहर कुमार देंगे विज्ञान को नया अंदाज, मनोरंजक प्रयोगो से सजाएंगे छात्रों में जिज्ञासा Report:Sanjay Kumar महाराजगंज: महाराजगंज महोत्सव में इस बार कुछ खास और अनोखा देखने को मिलेगा जिले में पहली बार साइंस शो का आयोजन होने जा रहा है जिसमें विज्ञान को मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा यह शो 01 नवंबर को आयोजित होगा जिसे IIT BHU वाराणसी के रिसर्चर मनोहर कुमार प्रस्तुत करेंगे मनोहर कुमार की संस्था IRO(innovative Research Organization ) पूरे भारत में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है उनका उद्देश्य है कि छात्रों और आम जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके l शो के दौरान कई रोमांचक और चमत्कारिक प्रयोग किए जाएंगे जैसे- पानी में आग जलाना, विभिन्न गैसों से बादल बनाना, रंग बदलने वाले रासायनिक प्रयोग, आग को संगीत की धुन पर नाचाना, और हीलियम व सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस के जरिए आवाज बदलना l इन प्रयोगों से छात्रों में विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा उत...

महाराजगंज:DM व SP द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश !

Image
 महाराजगंज:DM व SP द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश ! Report:Sanjay kumar महाराजगंज :30 अक्टूबर 2025: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई । जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

सोनौली: पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन को किया गया बरामद !

Image
 सोनौली: पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन को किया गया बरामद ! Report: Sanjay kumar पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री *सोमेन्द्र मीना* द्वारा भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ/ शराब की तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष *सोनौली* द्वारा पुलिस व *SSB* की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अवैध तस्करी डण्डा हेड पुल से नशीले इन्जेक्शन के साथ अभियुक्त रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह सा0 त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर *मु0अ0स0 111/2025 धारा 8/21/23 NDPS ACT_* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* अभि0 रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह सा0 त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष । *गिरफ्तारी का दिनांक/समय व स्थान-* 29.10.2025, समय- 22.00 बजे, डण्डा हेड पुल सोनौली *बरामदगी-*  बुप्रेनार्फिन इन्जेक्शन - 100 एम्...

जनपद महाराजगंज में तीन नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान*

Image
📍 *भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम,  के  सम्बन्ध में किया गया जागरूक* Report:Sanjay kumar   जनपद महाराजगंज के समस्त थानों में स्थिति विभिन्न स्कूलों / कॉलेजों में  एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम *केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024* से लागू किए गए तीन नए *आपराधिक कानूनों* – भारतीय न्याय संहिता *(BNS),* भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता *(BNSS)* तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम *(BSA)* – के प्रति छात्र-छात्राओं एवं आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।जागरूकता कार्यक्रम के तहत  कॉलेज के *छात्र-छात्राओं* एवं  शहरों/ ग्रामीणों की बड़ी संख्या भी उपस्थिति रही। यह जागरूकता कार्यक्रम जनपद स्तर पर  व्यापक रूप से चलाया जा रहा है,जिसका उद्देश्य ब्रिटिश कालीन कानूनों – *भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (IEA)* – को *प्रतिस्थापित* करने वाले इन नए कानूनों की विशेषताओं, प्रावधानों एवं उनके सामाजिक प्रभावों के बारे में लोगों को अवगत ...

Maharajganj News: फोन की किस्त चुकाने के लिए युवक ने किया चोरी, दो एलईडी टीवी समेत गिरफ्तार !

Image
 Maharajganj News: फोन की किस्त चुकाने के लिए युवक ने किया चोरी, दो एलईडी टीवी समेत गिरफ्तार ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 30 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाएं जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चोरी के दो एलईडी टीवी समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है l जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के कटहरा  खास निवासी रामजतन पुत्र श्याम बिहारी (उम्र लगभग 24 वर्ष) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 597/2025 धारा 305(a),331(4),317(2),317(4)BNS के तहत मुकदमा दर्ज था पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मोबाइल फोन की किस्त चुकाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक विद्यालय से एलइडी टीवी चोरी किया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से दो एलईडी टीवी बरामद किए गए हैं l आरोपी से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है आगे की विधिक करवाई करते हुए उस...

नगर पंचायत घुघली में डस्टबिन घोटाले की फिर खुली परतें, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने दर्ज किए बयान — कई बड़े नामों पर गिर सकती है गाज

Image
 ब्रेकिंग न्यूज़: नगर पंचायत घुघली में डस्टबिन घोटाले की फिर खुली परतें, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने दर्ज किए बयान — कई बड़े नामों पर गिर सकती है गाज Report:Sanjay kumar महराजगंज: 30 अक्टूबर 2025 नगर पंचायत घुघली में हुए बहुचर्चित “डस्टबिन घोटाले” की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (E.O.W.) की टीम गुरुवार को नगर पंचायत घुघली के कार्यालय पहुंची, जहां आरोपितों के बयान दर्ज किए गए और महत्वपूर्ण अभिलेखों को साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया। टीम ने पूर्व नगर अध्यक्ष, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत के बाबू, तथा संबंधित ठेकेदारों से भी पूछताछ की।यह वही मामला है जिसमें कुछ समय पूर्व वरिष्ठ कोषाधिकारी, महराजगंज ने जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपी थी। उस रिपोर्ट में नगर पंचायत द्वारा डस्टबिन क्रय प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गई थी, परंतु “उच्च स्तर पर संलिप्तता” के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता श्री अजीत सिंह निवासी मेदनीपुर (नरायन टोला) ने मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शासन स्तर तक पहुंचाया, जिसके बाद यह जांच आर्थि...

महाराजगंज में गुलाबचंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती !

Image
 महाराजगंज में गुलाबचंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़े स्तर पर 46 आईएएस और 37 पीसीएस अफसरो को तबादला किया था इन तबादलों में कमिश्नर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत कई अफसरो का तबादला किया गया था इन तबादलों में महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला  किया गया था और उनकी जगह गुलाबचंद को नियुक्त किया गया l लेकिन अब बुधवार को एक और तबादला किया गया और महाराजगंज में गुलाबचंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती कर दी गई है कल नियुक्त किए गए गुलाबचंद की जगह महेंद्र सिंह अब महाराजगंज के नए मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किए गए हैं l

खबर का हुआ असर" महाराजगंज: सड़क पर प्रसव मामला: स्वास्थ्य विभाग हरकत में, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकत्रि को नोटिस

Image
 "खबर का हुआ असर" महाराजगंज: सड़क पर प्रसव मामला: स्वास्थ्य विभाग हरकत में, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकत्रि को नोटिस रिपोर्ट :संजय कुमार परतावल /महाराजगंज: जनपद के श्याम देउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के चलते सड़क पर हुए प्रसव के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को झकझोर कर रख दिया है विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है l सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल जायसवाल ने बताया कि सड़क पर प्रसव कराने में लापरवाही बरतने के आरोप में पीएचसी पर तैनात संविदा स्टाफ नर्स और संबंधित आशा कार्यकत्रि को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है दोनों से जवाब संतोषजनक न मिलने पर उस दिन का वेतन रुकते हुए विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी l दरअसल सोमवार की रात परतावल क्षेत्र के  मोहम्मदा टोला  ढरवा निवासी प्रसूता को जब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला मजबूरन महिला को सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था l सीएचसी प्रभारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ न...

महाराजगंज महोत्सव की तैयारीयों का DM व CDO ने किया निरीक्षण- अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा किसी भी व्यवस्था में न हो कमी

Image
 महाराजगंज महोत्सव की तैयारीयों का DM व CDO ने किया निरीक्षण- अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा किसी भी व्यवस्था में न हो कमी रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: आगामी महाराजगंज महोत्सव 2025 की तैयारीयों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बुधवार की शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मंच विद्युत ,सुरक्षा ,साफ- सफाई पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारियां की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने स्पष्ट निर्देश निर्देश दिए हैं कि 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे महोत्सव के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए उन्होंने मंच निर्माण ,प्रकाश व्यवस्था, पेयजल ,सुरक्षा, पार्किंग प्रवेश एवं निकास मार्ग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव जिले की संस्कृति कला और स्थानीय प्रतिभाओं के प्रदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि आयोजन भव्य और यादगार बन सके जिलाधिकारी और सीडीओ ने पेयजल एवं विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि पूरे स्थ...

*शस्त्र पूजन के साथ शुरू हुआ नया प्रशिक्षण चरण, एसपी ने दी सेवा और समर्पण की सीख*

Image
*-398 आरक्षियों के प्रशिक्षण के बीच दिया अनुशासन व सेवा भावना का संदेश* Report:Sanjay kumar महराजगंज: 29 अक्टूबर 2025 जनपद पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में वर्तमान समय में कुल 398 आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनका प्रशिक्षण सत्र 21 जुलाई 2025 से आरंभ हुआ था। यह प्रशिक्षण नौ माह की अवधि का है, जिसमें आरक्षियों को शारीरिक दक्षता, पुलिस कार्यप्रणाली, ड्रिल, शस्त्र संचालन तथा कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की देखरेख प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, आरटीसी प्रभारी उ0नि0 ओमजीत पटेल, उ0नि0 रमानन्द यादव एवं आरटीसी मेजर महेश गुप्ता कर रहे हैं, जो प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समयपालन एवं आत्मविश्वास से कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वर्तमान में फुट ड्रिल का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे आरक्षियों में टीम भावना और सामंजस्य विकसित हो रहा है।बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना (IPS) प्रशिक्षण केंद्र पहुँचे और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का आधार अनुशासन और समर्पण है।...

मिशन शक्ति फेज 5,0 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक !

Image
 मिशन शक्ति फेज 5,0 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक ! Report:Sanjay kumar आज दिनांक 29.10.2025 को  मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत अपर  उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में बालिकाओं को  सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181', 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', 'सखी-वन स्टॉप सेंटर', 'पॉस्को एक्ट' एवं 'मिशन शक्ति'* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में *बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों केखिलाफ* जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 1098 102 108 101 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया l इस अवसर पर थाना सिंदुरिया के उप निरीक्षक सुनील यादव व महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या  मौजूद रहे l

Maharajganj News: पीएचसी में ताला, सड़क पर हुआ प्रसव, एंबुलेंस ने नहीं उठाया फोन !

Image
Maharajganj News: पीएचसी में ताला, सड़क पर हुआ प्रसव, एंबुलेंस ने नहीं उठाया फोन ! रिपोर्ट :संजय कुमार परतावल /महाराजगंज: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर शर्मसार कर गई सोमवार देर रात श्याम देऊंरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लटका होने के कारण एक प्रसूता को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा एंबुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ l ग्राम महम्मदा टोला दरवा निवासी निक्की पत्नी विजय को शाम करीब 7:30 बजे प्रसव पीड़ा हुई परिजनों ने एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली l मजबूर होकर ससुर रामचंद्र बाइक से बहू को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला l निराश परिजन वापस लौटने लगे तभी अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर निक्की की हालत बिगड़ गई और सड़क पर ही प्रसव हो गया स्थानीय महिलाओं ने अंधेरे में प्रसव कराया नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल व पानी की व्यवस्था की l गनीमत रही की जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है l ग्रामीणों का आरोप है कि श्याम देऊंरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक...

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित महराजगंज महोत्सव की पूरी तैयारियां जोरों पर, कमाल का बन रहा स्टेज शो !

Image
 जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित महराजगंज महोत्सव की पूरी तैयारियां जोरों पर, कमाल का बन रहा स्टेज शो !   Report:Sanjay kumar महराजगंज: जिले में महराजगंज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज मैदान में मुख्य मंच का निर्माण कार्य लगभग संपन्न की ओर है। इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के चारों ओर आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इन स्टॉलों पर स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत-संगीत और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम: महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा, जिससे आगंतुकों को एक शानदार उत्सव का अनुभव मिल सके। स्थानीय कलाकारों को अपना ताज बढ़ाने का सुनहरा मौक...

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना, लोककल्याण की मंगल कामना

Image
 नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना, लोककल्याण की मंगल कामना  Report:Sanjay kumar नौतनवां /महराजगंज :लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज प्रातःकाल नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना की।विधायक श्री त्रिपाठी ने नौतनवां नगर स्थित प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में वे बरगदवा स्थित महाव छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने निष्ठा और आस्था के साथ छठी माता की पूजा की और उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान छठ घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है, जो जनमानस को प्रकृति एवं सूर्य उपासना से जोड़ता है।उन्होंने छठ पर्व पर सभी नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और प...

*थाना भिटौली पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

Image
 *थाना भिटौली पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त महेश साहनी पुत्र चन्द्रमन साहनी ग्राम खबराभार टोला कर्नहा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 31 वर्ष सम्बन्धित *मु0अ0सं0-196/2025 धारा 64,191(2),77,89,333,74,351(3),115(2) BNS व 7/8 पोक्सो एक्ट* से संबंधित अभियुक्त  को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* महेश साहनी पुत्र चन्द्रमन साहनी ग्राम खबराभार टोला कर्नहा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 31 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* 1.थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र थाना भिटौली जनपद महराजगंज। 2.उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना भिटौली जनपद महराजगंज। 3.उ0नि0 सच्चिदानन्द कुमार थाना भिटौली जनपद महराजगंज। 4.म0उ0नि0 पूजा सिंह थाना भिटौली ज...

Maharajganj News: छठ घाट पर स्काउट गाइड्स ने की सेवा ,श्रद्धालुओं को कराया जलपान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने की सराहना !

Image
 Maharajganj News: छठ घाट पर स्काउट गाइड्स ने की सेवा ,श्रद्धालुओं को कराया जलपान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने की सराहना ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिसवा बाजार के स्थानीय नगर के श्री राम जानकी मंदिर स्थित छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इस वर्ष भी चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड्स द्वारा सेवा कार्य किया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन छात्रों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को जलपान और व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई विद्यालय के स्काउट -गाइडस ने  सुबह से ही घाट परिसर पानी की व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को जलपान कराने का कार्य शुरू कर दिया खास तौर पर सूर्य को अर्थ देने आई व्रती महिलाओं को बच्चों ने ससम्मान जलपान कराया इस सेवा भाव से घाट पर मौजूद लोग अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए l इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल घाट पर पहुंचे और बच्चों द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्य को देखकर हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड्स का यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है ऐसे युव...

महाराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का हुआ तबादला, गुलाब चंद्र बने ,नए मुख्य विकास अधिकारी !

Image
 महाराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का हुआ तबादला, गुलाब चंद्र बने ,नए मुख्य विकास अधिकारी ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज 28 अक्टूबर 2025: शासन स्तर पर मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ )अनुराज जैन का तबादला कर दिया गया है उन्हें उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है l वही मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गुलाब चंद्र को महाराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है अनुराज जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन ग्राम पंचायतो के सशक्तिकरण तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और मनरेगा जैसे प्रमुख कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति दर्ज की गई वहीं नवनियुक्त सीडीओ गुलाब चंद्र के आने से जिले के विकास कार्यों में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है l जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों में नए मुख्य विकास अधिकारी के आगमन को लेकर उत्सुकता है शासन के आदेश जारी होते ही जिलाधिकारी कार्यालय में इस तबादले की चर्चा शुर...

उगते सूर्य को अर्ध देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाट पर दर्शन करने सपरिवार पहुंचे DM

Image
 उगते सूर्य को अर्ध देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाट पर दर्शन करने सपरिवार पहुंचे DM  रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 28 अक्टूबर 2025: मंगलवार की अलसुबह जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य देव की लालिमा दिखाई दी वैसे ही घाटों पर खड़ी व्रत महिलाओं के चेहरे भक्ति और संतोष से दमक उठे छठ महापर्व के अंतिम दिन उदय मांन सूर्य को अर्ध अर्पित कर व्रत महिलाओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की जल में खड़ी महिलाओं ने परंपरा अनुसार भगवान सूर्य को दूध ,जल और प्रसाद चढ़ाया l इस दौरान जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सपरिवार नगर के बलिया नाला छठ घाट पर पहुंच कर दर्शन किए l घाटों पर छठ मैया के गीत और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही घाटों पर उमड़ा  पड़ी थी l महिलाएं साड़ी में सजी-धजी सर पर पूजा की टोकरी लिए जब घाटों की ओर बढ़ी तो दृश्य अत्यंत मनमोहन था l सूर्योदय के साथ ही व्रत महिलाओं ने अर्ध देकर अपने चार दिवसीय व्रत का समापन किया इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता छठ का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार तथा समाज के कल्...

Maharajganj News: किशोरी को अगवा कर भाग रहा था बिहार, पुलिस ने दबोचा

Image
 Maharajganj News: किशोरी को अगवा कर भाग रहा था बिहार, पुलिस ने दबोचा रिपोर्ट: संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा कर बिहार ले जाई जा रही किशोरी को पुलिस ने सिसवा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया आरोपी भी दबोच लिया गया है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय चालान करते हुए किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है l सिंदुरिया के एक गांव की किशोरी को बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना अंतर्गत नरायणपुर बुजुर्ग निवासी मुन्ना कुमार बहला- फुसलाकर झांसे  में ले लिया था l बताया जा रहा है कि वह किशोरी को अगवा कर बिहार ले जाने की कोशिश करने लगा घर से किशोरी को लेकर निकल भी गया लेकिन भनक लगते ही पुलिस को सूचना दे दी गई सूचना पर सक्रिय सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई शुभम तिवारी कांस्टेबल गोविंद कुमार व महिला कांस्टेबिल प्रियंका सिंह की टीम सक्रिय हो गई l पुलिस टीम ने आरोपी को किशोरी के साथ सिसवा रेलवे स्टेशन पर उस समय पकड़ लिया जब वह ट्रेन से बिहार निकलने की फिराक में था l थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दर्ज केस के ...

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम*

Image
 *मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम* Report:Sanjay kumar आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महाराजगंज के निर्देश के क्रम में (महिला कल्याण विभाग) जिला  प्रोबेशन कार्यालय से रत्ना तिवारी ,जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन के द्वारा छठ मैया के महापर्व के अवसर पर बलिया पुल पर महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वावलंबन हेतु स्टॉल लगाकर वह जनसंपर्क के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत माताओं, बहनों एवं बन्धुओं को जागरुक करते हुए विभागीय योजनाओं एवं सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त महापर्व में उपस्थित माननीय विधायक सदर श्री जय मंगल कनौजिया जी से भी मिलकर विभागीय योजनाओं  के बारे में जानकारी देते हुए प्रगति को बताया गया। माननीय विधायक जी द्वारा अति महत्वपूर्ण योजना को क्रियाशील करने हेतु निर्देशित करते हुए महिला कल्याण विभाग की सराहना की गई। श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  की देखरेख में यह महापर्व अति सुशोभित हुआ। इस महापर्व पर आम आम...

घुघली पुलिस ने तीन नाबालिग छात्राओं को सकुशल किया बरामद*

Image
 *घुघली पुलिस ने तीन नाबालिग छात्राओं को सकुशल किया बरामद* Report:Sanjay kumar महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंन्द्र मीना के निर्देशन में चल रहे अपहृताओं की बरामदगी अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित विन्धवासिनी पार्क क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों छात्राएं अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और एक ही विद्यालय में कक्षा 8 की छात्राएं हैं। 17 अक्तूबर को तीनों घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर थाना घुघली में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह, एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 26 अक्तूबर की शाम तीनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद किया।पूछताछ में तीनों छात्राओं ने बताया कि वे बिना बताए घूमने के लिए घर से निकल गई थीं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

महाराजगंज: सूर्य आराधना में डूबे सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, आस्था और लोक परंपरा का बिखेरा रंग !

Image
 महाराजगंज: सूर्य आराधना में डूबे सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, आस्था और लोक परंपरा का बिखेरा रंग ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज 27 अक्टूबर 2025: लोक आस्था के महापर्व छठ ने पूरे नगर को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया सोमवार को सदर विधायक जय  मंगल कनौजिया ने अपने निवास स्थान से पत्नी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कनौजिया तथा परिवार जनों संग छठ का दउरा (छठ डाल) सर पर रखकर पैदल यात्रा की पारंपरिक गीतों की गूंज और श्रद्धा की उमंग के बीच विधायक आम श्रद्धालुओं की तरह परंपरा में रमे दिखाई दिए l नगर के छठ घाट पहुंचकर उन्होंने आस्ता चलगामी सूर्य को अर्ध अर्पित किया और प्रदेश की खुशहाली ,शांति एवं जनकल्याण की कामना की विधायक ने कहा "छठ केवल पर्व नहीं, यह भारतीय संस्कृति में अनुशासन आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से जीवन में शक्ति स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार होता है" l घाट पर दीपों की सुनहरी छटा और गूंजते छठ गीतों ने वातावरण को  अलौकिक बना दिया महिलाओं बच्चों और पुरुषों की भीड़ श्रद्धा से ओत -प्रोत् थी नगर पालिका द्वारा स्वच्छत...

महाराजगंज में 2 दिन तक स्कूल रहेंगे बंद : बीएसए

Image
 महाराजगंज में 2 दिन तक स्कूल रहेंगे बंद : बीएसए एक से आठवीं तक के विद्यालय 27 और 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे ! रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद में आगामी 27 और 28 अक्टूबर को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे l जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे द्वारा यह आदेश जारी किया गया है l बताया गया है कि छठ महापर्व तथा उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के मद्दे नजर विद्यालयों को दो दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है निर्धारित तिथियों के बाद 29 अक्टूबर से सभी विद्यालय पूर्वत: खुलेंगे l

महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक अभियान — जनपद महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ की धूम*

Image
 * 📍 *मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत 19 स्थानों पर भव्य आयोजन, 1168 महिलाओं-बेटियों ने लिया भाग*  Report:Sanjay kumar *महाराजगंज, 26 अक्टूबर* — पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत रविवार को जनपद के समस्त थानों पर *‘बहू-बेटी सम्मेलन’* का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।यह वृहद जागरूकता अभियान महिलाओं व किशोरियों को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग बनाने का सशक्त माध्यम बना। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं *मिशन शक्ति टीमों* ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा तकनीकों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 102, 1076) की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को निडर होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया गया। *19 स्थानों पर आयोजित सम्मेलनों में कुल 1168 महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं एवं ANM ने उत्स...

महाराजगंज— थाना फरेंदा में तैनात आरक्षी की त्वरित कार्रवाई से बची एक महिला की जान*

Image
 महाराजगंज— थाना फरेंदा में तैनात आरक्षी की त्वरित कार्रवाई से बची एक महिला की जान*    Report:Sanjay kumar जनपद महाराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र में तैनात *पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी)* के आरक्षी *आलोक सिंह* की सराहनीय तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक महिला की जान बचाई गई। आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को *पीआरवी* को सूचना प्राप्त हुई कि कटलहवा, मथुरानगर की एक महिला अपने पति के साथ आपसी विवाद के कारण अत्यंत परेशान थी। इस मानसिक तनाव के चलते वह *धानी ढाला के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई थी।*  सूचना मिलते ही *आरक्षी आलोक सिंह* ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने अत्यंत धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उक्त महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित स्थान पर लाया और उनकी जान बचाई। इसके पश्चात, महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें।  आरक्षी आलोक सिंह की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई ने न केवल एक अनमोल जीवन को बचाया, बल्कि *पुलिस की सेवा* और समर्पण की भावना को भी उजागर किया। ज...

*एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना द्वारा की गई, कार्यवाही, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
 *एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना द्वारा की गई, कार्यवाही, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*   Report:Sanjay kumar श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक  व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व उ0नि0 नीरज कुमार यादव मय टीम द्वारा दिनांक 24.10.2025 को मु0अ0सं0 01/25 धारा 137(2), 143(4), 351 (2) बीएनएस थाना ए. एच. एटी जनपद महराजगंज से संबंधित अभियुक्तगण 1. रियाजुद्दीन अली पुत्र सहाबुद्दीन उम्र 20 वर्ष 2. अब्दुल कादीर पुत्र बशीर उम्र करीब 19 वर्ष 3. जरीना खातून पुत्री बरकत अली निवासीगण सिन्दुरिया थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को सिन्दुरिया से समय करीब 15.28 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। *मु0अ0सं0 व धारा-* मु0अ0सं0 01/25 धारा 137 (2), 143(4), 351 (2) बीएनएस थाना ए. एच. एटी जनपद महाराजगंज *नाम पता अभियुक्तगण-* अभियुक्त 1. रियाजुद्दीन अली पुत्र सहाबुद्दीन उम्र 20 वर्ष  2.अब्दुल कादीर पुत्र बशीर उम्र करीब 19 वर्ष  अभियुक्ता 1. जरीना खातून पुत्री बरकत अली निवासीगण सिन्दुरिया थाना सिन्दुरिया जनप...

*एडीएम व एएसपी द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश*

Image
 *एडीएम व एएसपी द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश* Report:Sanjay kumar *महराजगंज:* आज दिनांक 25.10.2025 को अपर जिलाधिकारी महराजगंज एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु थाना भिटौली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर देउरवा, परसा खुर्द व पचरुखिया आदि घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी की गई । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए । निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए । छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत...

महाराजगंज महोत्सव की तैयारियां तेज- एडीएम और एएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश !

Image
  भव्य और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने को प्रशासन सक्रिय ,पार्किंग व डायवर्जन प्लान पर खास फोकस Report:Sanjay Kumar महाराजगंज: आगामी "महाराजगंज महोत्सव "को लेकर प्रशासनिक तैयारीया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों और डायवर्जन पॉइंट का भौतिक परीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए ताकि वाहनों का अनावश्यक जमावड़ा ना हो और यातायात प्रवाह सुचारू रूप बना रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि महोत्सव स्थल के आसपास सायनेज बोर्ड बैरिकेडिंग और ट्रैफिक वार्डन की तैनाती सुनिश्चित की जाए जिससे आने जाने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो अपर जिलाधिकारी...

डीएम एवं एसपी महराजगंज द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत सदर क्षेत्र के छठ घाटों का किया गया निरीक्षण*

Image
 * डीएम एवं एसपी  महराजगंज द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत सदर क्षेत्र के छठ घाटों का किया गया निरीक्षण* Report:Sanjay kumar *महराजगंज:* आज दिनांक 25.10.2025 को जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा संयुक्त रुप से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु नगर क्षेत्र के बलिया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी की गई । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए । निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए । छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए साथ ही सभी छ...

महाराजगंज: गोवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Image
 महाराजगंज: गोवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रिपोर्ट: संजय कुमार महराजगंज, 24 अक्टूबर 2025: जनपद में गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति, गोवंशों की संख्या, चारा, चिकित्सा व्यवस्था एवं देखभाल से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गौशालाओं में निर्धारित संख्या से कम गोवंश मौजूद हैं, वहां के गोवंशों को नजदीकी वृहद गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए ताकि उनकी बेहतर देखभाल एवं प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी गौशालाओं में बीमार गोवंशों के लिए पृथक कक्ष या स्थान की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रत्येक विकास खंड में न्यूनतम एक शव निस्तारण स्थल हेतु भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मृत गोवंशों के निस्तारण में कोई असुविधा न हो। साथ ही, गोचर भूमि के सत्य...

महाराजगंज :जनपद में संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा के दूसरे चरण की शुरुआत आज से

Image
 महाराजगंज :जनपद में संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा के दूसरे चरण की शुरुआत आज से 25 अक्टूबर को पुरुष वर्ग, 26 अक्टूबर को महिला वर्ग के मुकाबले होंगे आयोजित रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज, 25 अक्टूबर। जनपद में चल रहे संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा के दूसरे चरण की शुरुआत आज 25 अक्टूबर से हो गई। पहले दिन बालक/पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि 26 अक्टूबर को बालिका/महिला वर्ग के खेल होंगे। सभी खेल मुकाबले प्रातः 9:30 बजे से जनपद के 10 निर्धारित खेल मैदानों पर एक साथ प्रारंभ होंगे। ओलंपिक संघ महराजगंज के अध्यक्ष एवं सांसद खेल स्पर्धा के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि धानी ब्लॉक में निर्मल नारायण इंटर कॉलेज दुबौलिया लेहरा के पास तथा ब्राइट वे स्कूल मैदान धानी पर, लक्ष्मीपुर में सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी या रामहर्ष लघु माध्यमिक विद्यालय मुड़ीली पर, निचलौल में तुर्कहिया माधोनगर स्टेडियम या दामोदरी पोखरी मैदान निचलौल पर, पनियरा में पनियरा इंटर कॉलेज पनियरा या रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर पट्टे चौराहा मंसूरगंज पर तथा मिठौरा में निर्मला देवी इंटर कॉलेज मिठौरा या महंत अवैद्यनाथ मिनी...

किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, पराली न जलाने की दी सख्त हिदायत

Image
 किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, पराली न जलाने की दी सख्त हिदायत रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज, 24 अक्टूबर 2025 विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि खरीफ सत्र में खाद वितरण को लेकर शिकायतें आई थीं, जिन पर कार्रवाई करते हुए 415 दुकानों पर छापेमारी, 09 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 40 दुकानों को निलंबित किया गया और एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।रबी सत्र के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि अब किसानों को रकबे के अनुसार टोकन प्रणाली के तहत खाद दी जाएगी, ताकि कोई परेशानी न हो। किसान किसी भी साधन समिति या अधिकृत दुकान से उचित दर पर खाद प्राप्त कर सकें...