आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली एवं थाना भिटौली क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण*
📍 *आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली एवं थाना भिटौली क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण*
रिपोर्ट :अनिल गुप्ता
*महराजगंज।* आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम रामपुर बल्डीहा एवं थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तावित ताजिया जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को जुलूस के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही लोगों को अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा मोहर्रम पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी,महराजगंज पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Comments
Post a Comment