सिंदुरिया: तीसरे दिन हरिहरपुर फाटक के पास मिला नाबालिक का शव
सिंदुरिया: तीसरे दिन हरिहरपुर फाटक के पास मिला नाबालिक का शव
रिपोर्ट :संजय कुमार
सिंदुरिया /महाराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर के समीप रविवार को करीब 5:30 बजे देवरिया शाखा की नारायणी नहर की पटरी पर भैंस चराने के दौरान एक 11 वर्षीय नाबालिक का पैर फिसल गया और नाबालिक नहर में गिरकर डूब गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा तीसरे दिन मंगलवार को नाबालिक की नहर में खोजबीन के दौरान सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित फाटक के सभी गिरे हुए स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर नाबालिक का शव नहर में उतराते हुए ग्रामीणों ने देखा ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शव को निकलवाया और शव की सीना खत परिजनों द्वारा करवाने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5:30 बजे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा के 11 वर्षीय नाबालिक पुत्र रितेश एवं गांव के ही 12 वर्षीय विवेक पुत्र सर्वेश दोनों भैंस चराने के लिए जगदौर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर में आए थे भैंस चराने के दौरान रितेश का पैर नहर में फिसल गया और वह नहर में डूब गया ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी दी गई उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में रितेश को ढूंढने की कवायत शुरू कर दी गई है तीसरे दिन मंगलवार को करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव नहर में उतराते हुए बह रहा है पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित फाटक के पास पहुंची और शब को नहर से बाहर निकलवा कर परिजनों द्वारा शव की सीनाखत थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा के 11 वर्षीय नाबालिक पुत्र रितेश के रूप में कराया इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिक रितेश थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर के समीप भैंस चराने के दौरान नहर में फिसल कर डूब गया था पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार रविवार सोमवार एवं मंगलवार की देर शाम तक नाबालिक को नहर में ढूंढने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच सूचना मिली कि हरिहरपुर फाटक के समीप एक शव नहर में बह रहा है सूचना पर विश्वास करके मौके पर पहुंच गया और शव को बाहर निकलवा कर परिजनों से सीनाखत कराने के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है l

Comments
Post a Comment