यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा ,वोल्वो बस टेलर से टकराई, चार- की मौत 24 घायल

 यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा ,वोल्वो बस टेलर से टकराई, चार- की मौत 24 घायल



   रिपोर्ट: संजय कुमार 


यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे टेलर से पीछे जा टकराई हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए टक्कर के बाद बस में अफरा तफरी और चिख  पुकार मच गई । कई यात्री बस के भीतर बुरी तरह फस गए सूचना मिलते ही पुलिस यथा स्थिति बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट