Posts

Showing posts from August, 2025

महाराजगंज: डेंगू जांच में मनमाना शुल्क लिया तो होगी कार्रवाई : सीएमओ

Image
 महाराजगंज: डेंगू जांच में मनमाना शुल्क लिया तो होगी कार्रवाई : सीएमओ सीएमओ ने निजी पैथालॉजी सेंटर्स पर कसा शिकंजा, निर्धारित की रियायती दरें  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: 31 अगस्त 2025: अब डेंगू की जांच के नाम पर निजी पैथालाॅजी सेंटर्स मनमाना शुल्क नहीं ले सकेंगे। ऐसा करने वाले निजी पैथालाॅजी सेंटर पर कार्यवाई तय है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कहना शुरू कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच के लिए निर्धारित शुल्क भी तय कर दिया है। डेंगू जांच के लिए मरीजों को निजी पैथालाॅजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। जहां मरीजों से मनमाना शुल्क लिए जाने की शिकायत मिलती रहती है। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तथा डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के लिए मंडलायुक्त गोरखपुर ने डेंगू जांच के लिए निजी पैथालाॅजी लैब के लिए समान दरें लागू करने का निर्देश दिया है। आयुक्त के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब रियायत दर पर डेंगू जांच करने की व्यवस्था बनाई है। सीएमओ डाॅ श्रीकांत शुक्ला ने भारतीय चिकित्सा परिषद महराजगंज,  नर्सिंग होम में एसोसिएशन तथा पैथालाॅजी एसोसिएशन के...

सिंदुरिया /महाराजगंज: दो बाइकों की भिड़ंत में केस दर्ज

Image
 सिंदुरिया /महाराजगंज: दो बाइकों की भिड़ंत में केस दर्ज रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज :जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग गांव के पास बीते 9 अगस्त की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी थी इस हादसे में रुद्रापुर निवासी खोरेश्वर गुप्ता पुत्र खुशहाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था l ग्रामीणों की सहयोग से जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवाया गया  l जहां स्थिति को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l सिंदुरिया प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित खोरेश्वर गुप्ता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है l

चौरी चौरा /गोरखपुर: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक, समस्याओं के समाधान पर जोर

Image
 चौरी चौरा /गोरखपुर: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक, समस्याओं के समाधान पर जोर रिपोर्ट :संजय कुमार चौरी चौरा /गोरखपुर: तहसील परिसर में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरी चौरा की मासिक बैठक संपन्न हुई इसकी अध्यक्षता योगेंद्र मौर्य ने की l तथा मुख्य अतिथि के रूप में मंडल सचिव गोरखपुर एमएम खान उर्फ फिरोज खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील अध्यक्ष नौतनवा डॉ दीपक कुमार रहे l बैठक में पत्रकारों की समस्याओं संगठन की एकजुटता और आगामी योजनाओं पर गहन विचार विमर्श हुआ आवश्यक होने पर धरना प्रदर्शन का सहारा लेने का निर्णय लिया गया साथ ही केश्वर गौड़ की व्यक्तिगत समस्या पर सहयोग का आश्वासन दिया गया बैठक में सुमेरनाथ पांडे ,ओम प्रकाश यादव, अरविंद ओझा, डॉ जमीर अंसारी, रवि प्रकाश द्विवेदी, विनोद पासवान, धर्मेंद्र पटवा, महेश कुमार ,आशुतोष पांडे, अभिषेक प्रजापति, दुर्गेश कुमार, समीर कुमार, अजय यादव, वसीम हक सिद्दीकी, कृष्ण कुमार, इसरार खान, रजत कुमार शुक्ला ,रामसेवक पासवान, योगेंद्र यादव समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे l

महाराजगंज: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की हुई बैठक

Image
 महाराजगंज: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की हुई बैठक  रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को *जिला कलेक्ट्रेट सभागार, महराजगंज* में जिलाधिकारी महोदय *श्री संतोष कुमार शर्मा* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री सोमेन्द्र मीना* की उपस्थिति में *आगामी त्योहारों* के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विभिन्न *धर्मों के धर्मगुरुओं, समाज के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।* बैठक में आगामी त्योहारों को *शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण,* और परंपरागत ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया व  सामुदायिक सहयोग हेतु भी अपील की गई।

थाना निचलौल पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

Image
 *थाना निचलौल पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निचलौल के मार्गदर्शन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-222/2025 धारा 137(2), 87,65(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट थाना निचलौल जनपद महराजगंज से सम्बंधित अभियुक्त अफरोज पुत्र साजिद अंसारी उर्फ सरल नि0 मिश्रौलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष निचलौल द्वारा थाना निचलौल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद अभियुक्त अफरोज पुत्र साजिद अंसारी उपरोक्त को बस स्टैण्ड निचलौल से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। *गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम व पता-* 1.अफरोज पुत्र साजिद अंसारी उर्फ सरल निवासी मिश्रौलिया थाना निचलौल जनपदमहराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.उ0नि0 ...

थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वाछिंत नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

Image
*थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वाछिंत नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज  के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में व थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में व0उ0नि0 शम्भूनाथ सिंह मय हमराह द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0 248/2025 धारा 58,80(2),238 बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभि0 1. जालन्धर पुत्र राजकुमार उम्र करीब 23 वर्ष 2. राजकुमार पुत्र स्व() रामलक्षन उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण बरगदवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज 3. पुरुषोत्तम पुत्र गौरीशंकर उम्र करीब 55 वर्ष निवासी बरगदवा टोला गादुर थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज को बरगदवा नहर पुलिया के पास से पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यावाही की जा रही है। घटना विवरण-* वादिनी मुकदमा श्रीमती सरीता देवी पत्नी स्व० महराज निवासी ग्राम जंगल सखनी पोस्ट जंगल डुमरी नं0-2 थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर द्वारा एक लिखित प्रा0प0 अपनी पुत्री चांदनी उम्र करीब 25 वर्ष को उसके ससुराल वालो द...

भारतीय सेना ने नेपाली सेना को भेंट किए सैन्य उपकरण, सोनौली सीमा पर हुआ हस्तांतरण

Image
 भारतीय सेना ने नेपाली सेना को भेंट किए सैन्य उपकरण, सोनौली सीमा पर हुआ हस्तांतरण रिपोर्ट :संजय कुमार सोनौली,महराजगंज:भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर शनिवार को नेपाली सेना को भारत सरकार और भारतीय सेना की तरफ से सैन्य साजो सामान और सैन्य उपकरण भेट किए गए। मौके पर पहुचें नेपाली सेना के मेजर सैन्य समान लेकर नेपाल रवाना हुए।शनिवार की दोपहर करीब सोनौली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पहुंची इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने पुलिस और एसएसबी की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच सद्भावना एवं निरंतर मैत्री के प्रतीक के रूप में नेपाली सेना को सैन्य उपकरण सहित अन्य साजो सामान सामान भेंट किए। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर्नल नेहा सिंह दिल्ली और नेपाल की तरफ से मेजर पुरुषोत्तम आचार्य ने किया। सोनौली सीमा पर एक छोटे से कार्यक्रम के दौरान इंडियन आर्मी ने नेपाल आर्मी को लाए गए सभी सैन्य उपकरण सुपुर्द कर दिया।भारत और नेपाल दोनों देशों के सुरक्षाबलों और लोगों के बीच सेवा, सुरक्षा, भाईचारे की भावना व्यक्त की। नेपाली सेना के अधिकारी सरहद पर उक्त सामान को अपनी अभिरक्षा में लेकर गन्तव्य की ओर रवाना हो गए।इस सम्बंध में...

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

Image
 📍 पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।  समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मी को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, और उपहार भेंट किए। इस सम्मान के माध्यम से उनके दीर्घकालिक समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, और पुलिस सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल विभाग की गरिमा को बनाए रखा, बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि, और उत्...

पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा साइबर थाने का आकस्मिक निरीक्षण*

Image
 📍 *पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा साइबर थाने का आकस्मिक निरीक्षण* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा जनपद के *साइबर क्राइम थाने* का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के कार्यालय में संधारित अभिलेखों की गहनता से जांच की गई,  तथा साइबर अपराधों से संबंधित कार्यवाही की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साइबर थाने में *साइट्रेन (Cybercrime Training)* के संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी और प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। *पुलिस अधीक्षक ने* साइबर क्राइम से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी दक्षता और जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया* कि साइबर ...

Maharajganj News: जिला स्वास्थ्य समिति बैठक: 5 एएनएम व 1 CHO की बर्खास्तगी, कई अफसरो पर नोटिस

Image
 Maharajganj News: जिला स्वास्थ्य समिति बैठक: 5 एएनएम व 1 CHO की बर्खास्तगी, कई अफसरो पर नोटिस टीकाकरण व प्रसव सेवाओं में लापरवाही पर डीएम की कड़ी कार्रवाई रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ा रूख अपनाया बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहने वाली 5 Anm व o1 CHO के खिलाफ बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया लगातार मिल रही शिकायतों पर आरबीएसके चिकित्सक डॉ नीरज सिंह को नोटिस थमाया गया फरेंदा में संस्थागत प्रसव कम होने पर डीसीपीएम और बिसीपीएम फरेंदा को नोटिस जारी हुआ पूर्ण टीकाकरण में 70% से कम प्रगति दिखाने वाली सभी ANM का एक-एक इंक्रीमेंट रोकने का निर्देश दिया गया एचबीएनसी भ्रमण शून्य पाए जाने पर पनियरा के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई जीरो डोज बच्चों की सबसे अधिक संख्या दर्ज होने पर बीपीएम रतनपुर को नोटिस जारी हुआ वही ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले MO/IC बिसीपीएम और बीपीएम के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए डीएम ने स्पष्ट किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से...

Maharajganj Murder: चिऊंरहा मे हिमांशु चौधरी के तीनों हत्यारे दबोचे गए, पुलिस ने किया खुलासा

Image
 Maharajganj Murder: चिऊंरहा मे हिमांशु चौधरी के तीनों हत्यारे दबोचे गए, पुलिस ने किया खुलासा रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना  के द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी श्रीमान जयप्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 467/25 धारा 137(2) बनाम अज्ञात मे अनावरण करते हुए गुमशुदा के शव को दुबौली नहर फाटक से बरामद कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गण की गिरफ्तारी करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डा, मोटरसाइकिल व दो अदद मोबाईल की बरामदगी कर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 140(1)/103(1)/238A/3(5) बीएनएस व 3(2)5 SC/ST ACT की बढोत्तरी करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण 01. अब्दुल रहमान पुत्र हसमत अली उम्र करीब 19 वर्ष 02. सैफ अहमद पुत्र फरहत अली उम्र करीब 20 वर्ष 03. हसमत अली पुत्र मोहम्मद सिद्दीक उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण ग्राम चिउरहां वार्ड नं0 19 थाना कोतवाली जिला महराजगंज को गिरफ्तार कर ...

सिसवा विधानसभा के दौरे पर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, खाद लेने गए किसान की मौत के बाद परिजनों से मिले, सौपा 1 लाख का चेक

Image
 सिसवा विधानसभा के दौरे पर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, खाद लेने गए किसान की मौत के बाद परिजनों से मिले, सौपा 1 लाख का चेक रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा बाजार/ महाराजगंज; समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का महाराजगंज में आगमन पर पूरे जनपद में जगह-जगह सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला क्षेत्र में पहुंचा जिनमें बड़ी संख्या में सपा नेता ,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे l सिसवा विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में वीजापार स्थित सहकारी समिति में बीते 14 अगस्त को खाद लेने के दौरान सबया निवासी किसान रमाशंकर चौरसिया की मौत हो गई थी शुक्रवार को उनकी तेरहवी का कार्यक्रम था इसी कार्यक्रम में भाग लेने तथा परिवार के बीच शोक संवेदना प्रकट करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से चलकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल किसान के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की l उन्होंने परिवार को पार्टी की ओर से एक लाख रुपए की सहायता ...

Road Accident: महाराजगंज के पूर्व तहसीलदार राजेश जायसवाल की सड़क हादसे मे मौत, चालक की हालत गंभीर

Image
 Road Accident: महाराजगंज के पूर्व तहसीलदार राजेश जायसवाल की सड़क हादसे मे मौत, चालक की हालत गंभीर रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां सदर तहसीलदार के पद पर वर्ष 2018-19 में तैनात रहे राजेश जायसवाल की आगरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई इस हादसे से हड़कंप मच गया है आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में इनका निधन हुआ है इस वक्त वे आगरा में एसडीएम के पद पर तैनात थे वह अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा वापस लौट रहे थे घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम और उनके चालक को इलाज के लिए  saifai अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरो ने राजेश जायसवाल को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं उनके चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है l कैसे हुआ यह हादसा? जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा एक्सप्रेस वे पर इटावा के पास हुआ है इस वक्त वे आगरा में अपर जिलाधिकारी का कार्यभार भी देख रहे थे वे महाराजगंज जिले में सदर तहसीलदार के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महाराजगंज के पद पर कार्यरत रह चुके हैं वर्तमान में वे आगरा जिले के किरावली तहसील में एसडीए...

महाराजगंज :नेत्रदान से किसी और की जिन्दगी में आ सकता है नया उजाला- डिप्टी सीएमओ डाॅ राकेश कुमार

Image
 महाराजगंज :नेत्रदान से किसी और की जिन्दगी में आ सकता है नया उजाला- डिप्टी सीएमओ डाॅ राकेश कुमार रिपोर्ट: संजय कुमार जिले  में 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा नेत्रदान पखवाड़ा  महराजगंज: 29 अगस्त 2025: नेत्रदान एक महादान है। इसके लिए हमें आगे आना होगा। नेत्रदान से किसी और की जिन्दगी में नया उजाला आ सकता है। आप अपने जीते जी आंख दान करने की संकल्प ले सकते हैं।उक्त बातें  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान  आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान और पुण्य कार्य है। एक नेत्रदानी दो जीवन में रोशनी ला सकता है ।  उन्होंने कहा नेत्रदान के लिए टोल फ्री नंबर 1919 पर काल कर सकते है। नेत्रदान मृत्यु के 6-8 घंटे के बीच हो जाना चाहिए।डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने कहा नेत्रदान की सार्थकता इस तथ्य में निहित हैं कि यह एक ऐसा कार्य है जो किसी ऐसे व्यक्ति को दृष्टि प्रदान कर सकता है जो इसे खो चुका होता है। नेत्रदान मृत्यु के बाद किया जाने वाला एक महत्वपूर...

महाराजगंज :नेत्रदानी बन किसी के अंधेरे जीवन में लाएं रोशनी डॉ बी एन वर्मा

Image
 महाराजगंज :नेत्रदानी बन किसी के अंधेरे जीवन में लाएं रोशनी डॉ बी एन वर्मा रिपोर्ट :संजय कुमार आठ सितम्बर तक मनाया जा रहा नेत्रदान पखवाड़ा  महराजगंज: 29 अगस्त 2025:  नेत्रदान एक अनोखा वरदान है तो आइए नेत्रदानी बनकर किसी के अंधेरे जीवन में रोशनी भर दें। नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए 25 अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है जो आठ सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। नेत्रदान एक महादान माना जाता है। नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सृजन आई हॉस्पिटल महराजगंज के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा ने कहा कि आॅख की पारदर्शी सामने की परत जिसे काॅर्निया कहते हैं, क्षतिग्रस्त हो जाती है,जिससे प्रकाश रेटिना तक नहीं पहुँच पाता। इसे काॅर्नियल ब्लांडनेस कहते है। काॅर्नियल ब्लांडनेस कार्निया प्रत्यारोपण द्वारा पूरी तरह से ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान और पुण्य कार्य है। आइए हम सब मिलकर अपने जीते जी नेत्रदान का संकल्प लें और इस दान से किसी के अंधेरे जीवन में उजाला भर दें। यह भी कहा कि लोग कार्निया  की क्षति के कारण अपनी दृष्टि खो देते हैं। जिससे ...

डीआईजी ने की महाराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना*

Image
 *डीआईजी ने की महाराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज। डीआईजी एस. चेनप्पा ने जनपद में क्राइम मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी मौजूद रहे।डीआईजी ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थानाध्यक्षों व साइबर सेल को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित व परिपक्व होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समय रहते साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशिक्षण के प्रति पुलिस अधिकारियों की गंभीरता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी थानाध्यक्षों को साइबर प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने मुकदमा पैरवी, ऑपरेशन क्लीन, लंबित मामलों, चोरी, लूट, गैंगस्टर, आईजीआरएस और ऑपरेशन कनविक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लगातार 10 बार से आईजीआरएस पोर्टल पर महाराजगंज पुलिस के प्रथम स्थान पर रहने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।डीआईजी ने ई-साक्ष्य, गांडीव पोर्टल, जेएमआईएस पोर्टल और सुदर्शन पोर्टल पर भी विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाल...

महाराजगंज: ग्रामवासियों ने प्रधान के विरुद्ध खोला मोर्चा

Image
 महाराजगंज: ग्रामवासियों ने प्रधान के विरुद्ध खोला मोर्चा रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी के ग्राम वासियों ने गुरुवार को जल जमाव की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया ग्रामीण वासियों का कहना है कि गांव में जाने के लिए दो मुख्य मार्ग है जिनमें से एक रास्ता तो सही है लेकिन दूसरे रास्ते पर नाली की समुचित व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी और बरसात का पानी जमा हो जाता है l लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार लोग इस जल जमाव में गिरकर चोटिल भी हो  जाते हैं गंदे पानी के  सड़न से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है इससे गांव में मलेरिया, तपेदिक और ईन्सेफेलाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा मडराने लगा है ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है इस दौरान रमई ,बजरंगी, अंजली शर्मा, जवाहीर चौधरी, छाया शर्मा ,देवी शरण, अनीता , मोलई कन्हैया, जगदीश आदि मौजूद रहे l ग्राम वासियों ने इस समस्या स...

गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी जारी,अवैध रूप से खाद लदी ट्रैक्टर बरामद,सचिव निलंबित

Image
 गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी जारी,अवैध रूप से खाद लदी ट्रैक्टर बरामद,सचिव निलंबित रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में स्थित गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से अवैध तरीके से खाद ले जाने का प्रयास आज विफल हो गया। घटना गुरुवार की है, जब समिति में आए खाद को गोदाम में रखने की बजाय सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा जा रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोककर पूछताछ की। समिति के सचिव की अनुपस्थिति में और बिना किसी अधिकृत अनुमति के खाद की बोरियां निकाली जा रही थीं। ग्रामीणों ने खाद लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एआर क्वापरेटिव महाराजगंज सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के लिए एडीओ क्वापरेटिव साकेत पटेल को मौके पर भेजा गया। सचिव विक्की यादव को अपने सहयोगी को गोदाम की चाबी देने के अपराध में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिना रोस्टर अनुमति के खाद...

महाराजगंज :थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी को किया गिरफ्तार

Image
 महाराजगंज :थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी को किया गिरफ्तार रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज, दिनांक 28 अगस्त 2025: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर श्री जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उप-निरीक्षक श्री अनुराग प्रकाश पाण्डेय व उनकी टीम ने आज दिनांक 28.08.2025 को मा० प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, महराजगंज द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत वारंटी *छेदी खाँ, पुत्र सेठई, उम्र 70 वर्ष,* निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर कोर्ट, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 1199/22, धारा 128 Cr.PC, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के तहत की गई। वारंटी को उसके निवास स्थान से सुबह लगभग 06:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार करने वाली टीम:* 1. उप-निरीक्षक श्री अनुराग प्रकाश पाण्डेय   2. हेड कांस्टेबल श्री रवि प्रकाश   3. हेड कांस...

रोहिन नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया, 20 वर्षीय युवक तलाश जारी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Image
 रोहिन नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया, 20 वर्षीय युवक तलाश जारी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहिन नदी पार करते समय एक 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर  बह गया। यह घटना टेढ़ी गांव की है, जहां का निवासी अंगेश पुत्र बैजनाथ अपने नदी पार कर अपने दूसरे घर जा रहा था।जानकारी के अनुसार यह घटना कल देर शाम की है। अंगेश नदी पार कर रहा था तभी अचानक तेज धारा के बीच उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नदी में बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में वह कितनी दूर बह गया किसी को पता नहीं चला।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर मौके पर पहुंची, रात में ही युवक की तलाश शुरू हुई लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। आज सुबह होते ही और पीएसी की जल इकाई को बुलाया गया। दोनों टीमें पुलिस के साथ मिलकर नाव और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं। पुरंदरपुर के थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि फिलहाल य...

महराजगंज पुलिस द्वारा वारंटियों व वांछित अभियुक्तों की सफल गिरफ्तारी*

Image
 *महराजगंज पुलिस द्वारा वारंटियों व वांछित अभियुक्तों की सफल गिरफ्तारी* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज, 28 अगस्त 2025: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद महराजगंज के पत्र संख्या *आर/एसपी-34 (अभियान)/2025, दिनांक 27.08.2025 के निर्देशानुसार* जनपद में वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत *थाना पनियरा* पुलिस ने श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दिनांक 27.08.2025 की सायं 18:00 बजे से 28.08.2025 की प्रातः 06:00 बजे तक चले इस अभियान में निम्नलिखित वारंटियों/वांछित अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया: 1. *रज्जन पाण्डेय*, पुत्र त्रिभुवन पाण्डेय, निवासी उसका, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (मु.अ.सं. 192/97, धारा 364 भादवि, थाना कोतवाली, महराजगंज)। 2. *कुरजीत*, पुत्र रामजी, निवासी खैचा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (मु.नं. 2866/06, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट, थाना पनियरा)। 3. *सुग्गन पासवान*, पुत्र राजबली, निवासी रजौड़ा पंजूम गोबरहवा टोला...

फरेंदा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बना व्यक्ति के लिए कॉल

Image
 फरेंदा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बना व्यक्ति के लिए कॉल रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: 27 अगस्त 2025: यह हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही एक पिकअप वाहन ने राजाराम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की जांच की।उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दुखद सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। राजाराम उम्र 56 निवासी फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना तब हुई, जब राजाराम करहियां से झुनुवां अपने घर की ओर जा रहे थे। जानकारी अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही एक पिकअप वाहन ने राजाराम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...

महाराजगंज/ फरेंदा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बना व्यक्ति के लिए कॉल

Image
 महाराजगंज/ फरेंदा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बना व्यक्ति के लिए कॉल रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज। यह हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही एक पिकअप वाहन ने राजाराम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की जांच की उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दुखद सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। राजाराम उम्र 56 निवासी फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना तब हुई, जब राजाराम करहियां से झुनुवां अपने घर की ओर जा रहे थे। जानकारी अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही एक पिकअप वाहन ने राजाराम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरें...

महराजगंज पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

Image
 *महराजगंज पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* रिपोर्ट :संजय कुमार *पुलिस अधीक्षक, महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में *थाना नौतनवा पुलिस* ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 26.08.2025 को श्रीमती कमलावती देवी, पत्नी रामशरण, निवासी ग्राम सिसवा तौफिर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज ने थाना नौतनवा में प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि दिनांक 08.08.2025 को वह अपनी पुत्री सुन्दरी के साथ राखी बांधने हेतु अपने मायके सिद्धार्थनगर गई थीं। दिनांक 18.08.2025 को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का पिछला ताला टूटा हुआ था और बक्सा व आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। सोने की कान की बाली, टॉप्स, झुमका, दो कील व अन्य सामान चोरी हो गया था। इस सूचना पर *थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 145/2025, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस* के तहत मामला पंजीकृत किया गया।मामले के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष, ...

महाराजगंज: नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

Image
 महाराजगंज: नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र  :- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायकगण द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र :- मुख्य सेविकाओं को निभानी है यशोदा की भूमिका: डीएम  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: 27 अगस्त 2025: कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में मुख्य सेविका नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया , विरेन्द्र चौधरी और जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से चयनित नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  पनियरा विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का सपना पूरा किया है।उन्होंने मुख्य सेविकाओं को चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के ऊपर देश के नौनिहालों की जिम्मेदारी है। इसलिए आप लोगों से आशा है कि आपलोग पूरी सत्यनिष्ठा से अपना उत्तरदायित्व निभाएंगी।सदर विधायक ने कहा ...

थाना सिंदुरिया में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन*

Image
 *थाना सिंदुरिया में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन* रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को थाना सिंदुरिया परिसर में *एसडीएम/सीओ सदर* की उपस्थिति में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी *बारावफात एवं गणेश चतुर्थी त्योहारों के अवसर पर शांति और सौहार्द* बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करना था।बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाले *जुलूसों के रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय* जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित पक्षों ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से उत्सव मनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। *एसडीएम/सीओ सदर ने* सभी से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलतफहमी से बचें। *थाना सिंदुरिया पुलिस ने* आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि सभी समुदाय शांति और उत्साह के साथ अपने पर्व मना सकें। बैठक में स्थानीय *गणमान्य व्यक्तियों, धार्मिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं* ने भी भाग लिया और शांति बनाए रखने में सहयोग का भरोसा ...

महाराजगंज: कोठीभार थाने में धर्मांतरण विवाद पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोक झोक

Image
 महाराजगंज: कोठीभार थाने में धर्मांतरण विवाद पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोक झोक रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशोखोर में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सोमवार को माहौल गर्मा गया इस प्रकरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण थाने पहुंच गए जहां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से उनकी तीखी बहस हो गई l बताया जाता है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर मोबाइल फोन छिनने  का आरोप लगाया इस पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भड़क उठे और गुस्से में यहां तक कह दिया कि वह नौकरी छोड़ देंगे पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है l थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई है धर्मांतरण के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया है l

भारत-नेपाल सीमा पर अवांछित गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु संयुक्त पैदल गश्त*

Image
  *भारत-नेपाल सीमा पर अवांछित गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु संयुक्त पैदल गश्त*  रिपोर्ट :संजय कुमार *पुलिस अधीक्षक*, महराजगंज के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और *भारत-नेपाल सीमा पर* अवांछित गतिविधियों तथा तस्करी को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत *सीमावर्ती क्षेत्रों और पगडंडी रास्तों पर पैदल गश्त* कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने, *अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों* पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया। गश्त के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा *क्षेत्र में आने-जाने वाले मार्गों, कस्बों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी* रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।  *पुलिस अधीक्षक, महराजगंज* ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों और SSB के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीमा क्षेत्र में *निरंतर निगरानी और गश्त जारी* रखी जाए, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा...

महाराजगंज : डीएम व एडिशनल एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
 महाराजगंज : डीएम व एडिशनल एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 26.08.2025 को जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई । जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नगर अध्यक्ष

Image
 मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नगर अध्यक्ष रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: तीन दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवासी हुए लव कुमार पटवा के परिवार की व्यथा को जब नगरवासियों ने सोशल मीडिया पर देखा तो मानवीय संवेदनाएं जाग उठीं। नौतनवा नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी मृतक के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने मृतक के दोनों बेटों — 14 वर्षीय राजवीर और 10 वर्षीय देवराज — से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान की।बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी यह निर्देश दिया है कि स्वर्गीय लव कुमार पटवा का ब्रह्म भोज की संपूर्ण जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे। इस भोज में आने वाला समस्त खर्च विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी मिलकर वहन करेंगे।बातचीत के दौरान त्रिपाठी ने कहा,“मैं नगर में पिछले कई वर्षों से किसी भी असहाय, लाचार, निर्धन व्यक्ति की अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी आवश्यकताओं — जैसे लकड़ी और अन्य सामग्री — की व्यवस्था स्वयं अपने खर्चे से करता रहा हू...

महाराजगंज :लक्षणों को पहचाने और खून की जांच कराएं-डाॅ केपी सिंह

Image
 महाराजगंज :लक्षणों को पहचाने और खून की जांच कराएं-डाॅ केपी सिंह  रिपोर्ट :संजय कुमार डेंगू से बचाव के लिए डिप्टी सीएमओ ने दिया संदेश  महराजगंज :25 अगस्त 2025: डेंगू से बचाव संभव है। इसके लिए लक्षणों को पहचानना और खून की जांच कराना आवश्यक है। डेंगू मच्छर जनित रोगों में से एक है। इससे बचाव बहुत जरूरी है।उक्त संदेश डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी के अधीक्षक डाॅ.केपी सिंह ने दिया है। उन्होंने कहा कि समक्षदारी दिखा कर और जागरूकता से कोई भी व्यक्ति कई बीमारियों से निजात पा सकता है। इनमें मच्छर जनित बीमारियां भी शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि जनजागरूकता और सर्विलांस की वजह से साल दर साल संचारी रोगों का ग्राफ गिरने लगा है। बीते चार सालों में  डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं होने पाई है। जो यह एक सुखद संदेश है।   डेंगू् की वर्षवार स्थिति: वर्ष         ग्रसित       मृत्यु  2021     34          0 2022     45          0 2023    ...

महाराजगंज: पनियरा पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Image
  महाराजगंज: पनियरा पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ रिपोर्ट :संजय कुमार मिशन शक्ति के तहत कृष्णा महिला पीजी कालेज बड़वार पनियरा में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम  महराजगंज :25 अगस्त 2025: पनियरा पुलिस ने सोमवार को कृष्णा महिला पीजी कालेज बड़वार पनियरा में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक जय प्रकाश, उप निरीक्षक बीरबल चौहान, कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप पांडेय और महिला कांस्टेबल सीमा ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देना है। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर जहां छात्राओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी दी जाती है,वही छात्राओं को आत्मरक्षा और जीवन कौशल के बारे में भी प्रशिक्षित भी किया जाता है। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम से सम्बन्धित हेल्पलाइन न...

महाराजगंज/निचलौल :सफलता के लिए मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना आवश्यक- डाॅ मनुकुल

Image
 महाराजगंज/निचलौल :सफलता के लिए मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना आवश्यक- डाॅ मनुकुल  रिपोर्ट: संजय कुमार मसीह सेवाश्रम इंटर कालेज निचलौल में विशेष सेमिनार का आयोजन  रोचक ढंग से बताया गया पढाई लिखाई का तौर तरीका  महराजगंज :25 अगस्त 2025: मसीह सेवाश्रम इंटर कालेज निचलौल में रविवार को शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर एक  सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार को सम्बोधित करते हुए विशेष प्रशिक्षक डाॅ मनुकुल चन्द्र ठाकुर ने कहा कि सफलता के लिए मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना आवश्यक है। सेमिनार में रोचक ढंग से पढाई लिखाई करने का तौर तरीका बताया गया।उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी सोच को बदलना होगा । पर्याप्त और अच्छी नींद लेने से नकारात्मक विचारों में सुधार होता है। नकारात्मक सोच वालों से दूरी बनाए। किताब पढने की आदत डालें। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित करें।दिमाग कैसे कार्य करता है। जीवन में कैसे ठोस निर्णय लेना चाहिए।इस पर विस्तार से चर्चा की। नियमित व्यायाम करना भी जरूरी होता है। सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा को लेकर एक माइंडसेट करन...

Maharajganj:DM संतोष कुमार शर्मा ने हॉस्पिटल का निरीक्षण,15 दिन में काम पूरा करने का दिया निर्देश ?

Image
 Maharajganj:DM संतोष कुमार शर्मा ने हॉस्पिटल का निरीक्षण,15 दिन में काम पूरा करने का दिया निर्देश ? रिपोर्ट: संजय कुमार महाराजगंज: 25 अगस्त 2025: महाराजगंज जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई और संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया कि कार्य की गति तेज की जाए ताकि हॉस्पिटल का निर्माण आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा हो सके l सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निरीक्षण में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने  जिलास्तरीय तकनीकी समिति के गठन का निर्देश दिया है यह समिति समय-समय पर निर्माण सामग्री तकनीकी मानकों और कार्य की गुणवत्ता की जांच करेगी अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य पारदर्शी और उच्चस्तरीय मानकों के अनुरूप ही संपन्न होना चाहिए स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के तैयार हो जाने से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को ...

पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा थाना कोठीभार व निचलौल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*

Image
 *पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा थाना कोठीभार व निचलौल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज, दिनांक 25 अगस्त 2025* *पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोठीभार व थाना निचलौल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।*  निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की गई, साथ ही इसे निरंतर बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, थाने पर संधारित विभिन्न अभिलेखों, जैसे प्राथमिकी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर,  शिकायत रजिस्टर, और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  थाना स्तर पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण के संबंध मे जानकारी प्राप्त करते हुए बचे शेष कर्मचारीगण को साइट्रेन पर पंजीकरण कर जल्द से जल्द प्रशिक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया ।थाना स्तर पर ...

महाराजगंज /नौतनवा मे गोरखा समाज विकास समिति द्वारा शकुंतला मैरिज हॉल में हरतालिका तीज मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Image
महाराजगंज /नौतनवा मे गोरखा समाज विकास समिति द्वारा शकुंतला मैरिज हॉल में हरतालिका तीज मिलन समारोह का हुआ आयोजन रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज जनपद के अंतर्गत नौतनवा में गोरखा समाज विकास समिति द्वारा आयोजित शकुंतला मैरिज हॉल में तीज का  कार्यक्रम किया गया और इस कार्यक्रम में 250 / से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपना कीमती समय दिया और   इस कार्यक्रम के उपस्थित मुख्य अतिथि बबलू सिंह जी , वरिष्ठ समाज सेवी श्री राजा वर्मा जी,कैप्टन रंजीत सिंह जी  कैप्टन हरि बहादुर गुरूंग , केश बहादुर गुरूंग मनोज कुमार राना बिजय थापा , विजय शाह , सागर गुरूंग उत्तम थापा उमाशंकर सिंह थापा जी , सुधामा सिंह थापा जी बांग्लादेश की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले कैप्टन हरि बहादुर गुरूंग एवं केश बहादुर गुरूंग जी को मालार्पण एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मान किया गया और एवं समाज सेवी महिलाओं को भी अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया  भूतपूर्व सैनिक  मनोज कुमार राना  नौतनवा महाराज गंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस द्वारा नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

Image
 *महराजगंज पुलिस द्वारा नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई* रिपोर्ट: संजय कुमार महराजगंज: दिनांक 24 अगस्त: 2025: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा श्री अनिरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण, और थानाध्यक्ष बरगदवा श्री योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मादक पदार्थों व अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बरगदवा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की। दिनांक 23 अगस्त 2025 को समय 18:05 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर SSB कैम्प बरगदवा के समीप संयुक्त टीम ने अभियुक्त **आशीश चौधरी**, पुत्र जंगबहादुर चौधरी, निवासी ग्राम परसहवा, पोस्ट सोनवल, वार्ड नं. 13, थाना परासी, जनपद नवलपरासी, नेपाल (उम्र करीब 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से *96 इंजेक्शन* (मादक पदार्थ) बरामद किए गए।  इस संबंध में थाना बरगदवा पर *मु0अ0सं0 73/2025* धारा 8/21/23 NDPS Act के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित है...