Posts

Showing posts from May, 2025

झूठी लूट का पर्दाफाश: पुलिस ने कुछ घंटों में किया भंडाफोड़*

Image
 *झूठी लूट का पर्दाफाश: पुलिस ने कुछ घंटों में किया भंडाफोड़* रिपोर्ट: संजय कुमार -युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में हारे ढाई लाख रुपये की भरपाई के लिए रची लूट की कहानी* *-पुलिस ने कुछ घंटों में तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर किया पूरे मामले का खुलासा* *-चिकित्सकीय रिपोर्ट में चोट के कोई ठोस निशान न मिलने पर घटना पर शुरू हुआ शक* *-लूटा बताया गया बैग आरोपी की निशानदेही पर बरामद, मोबाइल नहीं मिला* *-आरोपी जितेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हुई गिरफ्तारी* *महराजगंज।* कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर घटना की परतें खोलते हुए झूठी कहानी का खुलासा कर दिया। ग्राम बागापार टोला कोदईपुर निवासी जितेंद्र यादव द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक 29 मई की रात सोनरा गांव के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने डंडे से मारकर उससे ₹2,22,000 नकद व मोबाइल फोन लूट लिया था। सूचना मिलते ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई और तत्काल घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (IPS) के निर्देश पर एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। मौके पर ...

महाराजगंज: पैदल आई दुल्हन सर पर सामान लेकर लौटे बाराती, बॉर्डर की सख्ति ने रचाई अनोखी विदाई

Image
 महाराजगंज: पैदल आई दुल्हन सर पर सामान लेकर लौटे बाराती, बॉर्डर की सख्ति ने रचाई अनोखी विदाई रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 29 मई 2025: साधारण सी शादी लेकिन कहानी कुछ खास, नेपाल की दुल्हन और भारत के दूल्हे कि यह शादी अब चर्चा में है- कारण है भारत नेपाल बॉर्डर की सख्ति जिसने बारात को आम के बजाय कुछ अलहदा बना दिया जिले के मिश्रवलिया निवासी विजयमल गौतम की बारात 27 मई को नेपाल के नवल परासी जिले के सुस्ता नंबर 5 महलवारी गई थी लेकिन बॉर्डर पर चल रही ऑपरेशन सिंदूर और संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने गाड़ी को सीमा पार करने से रोक दिया मजबूरन दूल्हा और बाराती पैदल नेपाल पहुंचे शादी के बाद विदाई की घड़ी आई तो समस्या और बढ़ गई दुल्हन कंचन गौतम को पैदल भारतीय सीमा तक लाया गया वहां से वहान की व्यवस्था कर दूल्हा-दुल्हन को घर पहुंचाया गया वहीं विदाई में मिले उपहारो को बारातियों ने खुद सर पर लादकर सीमा पार कराया दुल्हन के पिता राम प्रसाद ने बताया कि सीमा पर सख्ति के कारण दोनों और वाहनों की अलग व्यवस्था करनी पड़ी जिससे शादी का खर्च भी काफी बढ़ गया अब सीमावर्ती ग्रामीण प्रशासन से मांग...

एसपी सोमेंद्र मीणा ने प्रशस्ति पत्र व ₹20,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया*

Image
 *उत्कृष्ट कार्य के लिए 14 पुलिसकर्मी सम्मानित* *-एसपी सोमेंद्र मीणा ने प्रशस्ति पत्र व ₹20,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज:* जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं ₹20,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के अनुरक्षण, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण में विशेष योगदान देने पर प्रदान किया गया।इन पुलिसकर्मियों ने अपने कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय समर्पण, लगन एवं परिश्रम से कार्य करते हुए परिसर को स्वच्छ, सुंदर, रमणीय एवं आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान से पुलिस लाइन की कार्यस्थली एक अनुकरणीय उदाहरण के रूप में उभरी है।सम्मानित किए गए कर्मियों में प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार के अलावा मुख्य आरक्षी मलखान सिंह यादव, दयाशंकर यादव, अरविन्द यादव, सलाउद्दीन अली, आरक्षी (PTI) विजेन्द्र कुमार भारती, राजेश कुमार शाही, निर्भय प्रताप कौशिक, प्रशान्त पाण्डेय, संदीप कुमार गोंड...

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना सिंदुरिया का आकस्मिक निरीक्षण*

Image
 ✨ *पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना सिंदुरिया का आकस्मिक निरीक्षण* रिपोर्ट :संजय कुमार जनपद में अपराध रोकथाम के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 29.05.2025 को थाना *सिंदुरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर , त्यौहार रजिस्टर* व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया  एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए *साफ-सफाई*  की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर...

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा की गई व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक*

Image
  पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा की गई व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक* रिपोर्ट: संजय कुमार *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा आज दिनांक 29/05/2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथागत सभागार में *व्यापार मंडल प्रतिनिधियों* के साथ मीटिंग की गई। जिसमें व्यापार मण्डल के सदस्यों के विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा उसके निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश पारित किए गए सभी व्यापारियों को अपने अपने दुकान के अंदर और बाहर दुकान और *जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत कैमरे लगाने* एवं  उनके दुकानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र में आए तो उसकी सूचना पुलिस बल को तुरंत देने हेतु अवगत कराया गया तथा व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों को  यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने में उनका महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु बताया गया।

शहर में अमन-चैन बनाए रखने को लेकर आरएएफ और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च*

Image
 *शहर में अमन-चैन बनाए रखने को लेकर आरएएफ और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च* रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जिला भर में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम -जिले,केनिचलौल,ठूठीबारी,घुघली, कोठीभार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गयाफ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा और सौहार्द का संदेश दिया-सोशल मीडिया निगरानी सेल 24x7 सक्रिय होकर अफवाहों पर कड़ी नजर रखे हुए है,जनता से अपील की गई कि वे अपने त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। महराजगंज: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में बुधवार 28 मई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों कोठीभार,घुघली,ठूठीबारी,निचलौल में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भरोसे का वातावरण तैयार करना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मार्च के दौरान पुलिस और आरएएफ के जवानों ने संवेदनशील इलाकों...

सीएमओ कार्यालय सभागार में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Image
 सीएमओ कार्यालय सभागार में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज :28 मई 2025: सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सही जानकारी से आधी आबादी संक्रमण और बीमारियों से बच सकती है। मासिक धर्म का आना कोई दोष नहीं है। इस लिए सभी महिलाएं और किशोरियां बिंदास होकर 'पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड' का हैशटैग लगाएं। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।एसीएमओ डॉ कुमार ने कहा कि माहवारी कोई बीमारी नहीं है। न तो कोई दोष और न ही इससे कोई लड़की या महिला अपवित्र होती हैं। इसके बावजूद मिथक और भ्रांतियों के कारण महिलाओं को इन मुश्किल दिनों में शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ती है।डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि माहवारी स्वच्छता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता के बारे में आधी आबादी को निरंतर जागरूक करते...

मिठौरा ब्लॉक के देउरवा में मनरेगा घोटाला, फर्जी फोटो लगाकर 96 मजदूरों की हाजिरी*

Image
 *मिठौरा ब्लॉक के देउरवा में मनरेगा घोटाला, फर्जी फोटो लगाकर 96 मजदूरों की हाजिरी* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत देउरवा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम झुग्हिया पश्चिम में स्थित पोखरी के जीर्णोद्धार कार्य में भारी अनियमितता पाई गई है। सूत्रों के अनुसार, मनरेगा कार्य के लिए 96 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई है, लेकिन इन मजदूरों की उपस्थिति फोटो के जरिए फर्जी रूप से दर्शाई गई है। जमीनी हकीकत यह है कि इनमें से अधिकांश मजदूरों ने कभी कार्यस्थल का मुंह तक नहीं देखा। स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक लोगों ने जब इस पूरे प्रकरण की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मस्टररोल में अपलोड किए गए फोटो कई मस्टररोल में लगाये गए हैं इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। यदि जांच निष्पक्ष होती है तो मनरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खुल सकती हैं।

फरेंदा एसडीएम मुकेश कुमार हटाए गएः जनता की शिकायतें न सुनने और लापरवाही पर कार्रवाई, प्रतीक्षा त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी*.

Image
 *फरेंदा एसडीएम मुकेश कुमार हटाए गएः जनता की शिकायतें न सुनने और लापरवाही पर कार्रवाई, प्रतीक्षा त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी*.           रिपोर्ट :संजय कुमार फरेंदा के उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार को जनता की शिकायतों पर ध्यान न देने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रतीक्षा त्रिपाठी को नया एसडीएम बनाया गया है।प्रतीक्षा पहले महिला अपर उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वह एक सक्रिय और अनुशासित अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।मुकेश कुमार को अब महिला अपर उपजिलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। यह फैसला जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पारदर्शी कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। डीएम शर्मा के आने के बाद जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हुई हैं।इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि अब लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नई प्रशासनिक टीम की प्राथमिकता जनता को बेहतर सेवाएं और समय पर न्याय दिलाना है।डीएम के सख्त रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आगे भी जिले में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। जनता को उम्मीद है कि...

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म कारित करने वाले आरोपी को घुघली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Image
 नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म कारित करने वाले आरोपी को घुघली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में मिली सफलता          रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक महराजगंज  द्वारा *अपराध एवं अपराधियो* के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज  के निर्देशन में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा  मु0अ0सं0 168/2025 धारा 137(2),64(1), 87 BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट BNS  के वान्छित *अभियुक्त सलीम पुत्र इस्माईल निवासी बांसपार मिश्र थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 23 वर्ष* उपरोक्त को दिनांक 27.05.2025 को समय करीब 21.40 बजे *कटैया चौराहे* से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।       नाम व पता अभियुक्त*- 1. सलीम पुत्र इस्माईल निवासी बांसपार मिश्र थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 23 वर्ष  *गिरफ्तारी का दिनांक व समय -*  दिनांक 27.05.2025 समय 21.40 बजे  *गिरफ्तारी का स्थान* -      ...

महाराजगंज: राजस्व कार्यो की प्रगति को लेकर तहसील सदर में एसडीएम ने किया समीक्षा बैठक, लेखपालों का वेतन रोका

Image
 महाराजगंज: राजस्व कार्यो की प्रगति को लेकर तहसील सदर में एसडीएम ने किया समीक्षा बैठक, लेखपालों का वेतन रोका रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 27 मई 2025: तहसील सदर में राजस्व कार्यो की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित की गई जिसमें सीएम डैशबोर्ड, डिजिटल क्रॉस सर्वे, सीमा स्तंभों की पुन: स्थापना, अंश निर्धारण एवं अंश सुधार रियल टाइम खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री, ई खसरा, कृषक दुर्घटना सहायता, आपदा राहत एवं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता जैसे विषयों पर चर्चा की गई आइजीआरएस की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीएम रमेश कुमार ने समय से कार्य न करने वाले लेखपाल जनक राज अमरीश पांडे, महिमा, शीला चौधरी, प्रशांत मणि, दीपक सिंह, अंजनी कुमार गुप्ता व रुद्र प्रताप का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया तथा इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया साथ ही सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी दी गई की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए की शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं आपदा कृषक दुर्घटना और आर्थिक सहायता ...

महाराजगंज: जनपद में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, ग्रामीणों को मिलेगा आयोजनों के लिए नया केंद्र

Image
 महाराजगंज: जनपद में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, ग्रामीणों को मिलेगा आयोजनों के लिए नया केंद्र रिपोर्ट: संजय कुमार महाराजगंज:27 मई 2025: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अब मांगलिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंचायत उत्सव भवनो  का निर्माण किया जाएगा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवनो का निर्माण किया जाएगा प्रत्येक भवन के निर्माण पर एक करोड़ 41 लाख रुपए की लागत आएगी यह राशि परफॉर्मेंस ग्रांट के अंतर्गत स्वीकृत की गई है एक भवन का निर्माण क्षेत्र 522 वर्ग मीटर तथा कुल क्षेत्रफल 3000 वर्ग मीटर होगा भवन में 100 लोगों की क्षमता वाला उत्सव मंडप होगा जिसमें कुल तीन कक्ष बनाए जाएंगे इनमें से एक कक्ष दिव्यांगजन अनुकूल होगा जिससे सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पहले उन ग्राम पंचायतो की सूची तैयार की जाए जहां पहले से...

महाराजगंज :डिप्टी सीएमओ डॉ वीवी सिंह ने पनियरा की एएनएम के साथ की समीक्षा बैठक

Image
 महाराजगंज :डिप्टी सीएमओ डॉ वीवी सिंह ने पनियरा की एएनएम के साथ की समीक्षा बैठक  Report Sanjay Kumar महराजगंज: 27 मई 2025:  डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर मंगलवार को एएनएम के साथ बैठक कर एनसीडी स्क्रीनिंग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने कहा कि कमियों को दूर कर सभी एएनएम सही सही एनसीडी स्क्रीनिंग करें। संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर देने के लिए भी निर्देशित किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एनसीडी स्क्रीनिंग में पनियरा की स्थिति काफी खराब बताया गया था। इसमें सुधार लाने के लिए सघन समीक्षा बैठक करने की आवश्यकता बताई गई है। जिसके क्रम में समीक्षा बैठक की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सही सही एनसीडी स्क्रीनिंग किया जाए। सभी एएनएम छाया वीएचएसएनडी सत्र पर भी एनसीडी स्क्रीनिंग करें। ताकि अपेक्षित प्रगति सामने आ सके।  उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों को चिन्हित कर उनका ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर अपल...

महाराजगंज: नाले की सफाई को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पैदल और ड्रोन से किया महाव नाले का निरीक्षण

Image
 महाराजगंज: नाले की सफाई को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पैदल और ड्रोन से किया महाव नाले का निरीक्षण रिपोर्ट :संजय कुमार  महाराजगंज: 27 मई 2025: बरसात की दस्तक से पहले जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है l नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारीयों की समीक्षा की निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा बल्कि डीएम खुद जंगल क्षेत्र में 3 किलोमीटर पैदल चलकर नाले की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कई स्थानों पर नाले में सिल्ट और झाड़ियां बहाव में बाधा बन रही है उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाले की सफाई इस प्रकार की जाए की वर्षा का पानी सुगमता से बह सके डीएम ने यह भी कहां की निकाली गई सिल्ट को नाले के किनारे फेंकने के बजाय समतल तरीके से फैला दिया जाए ताकि वह दोबारा नाले में ना जा सके जंगल क्षेत्र में बनाए गए जल निकासी कटस की चौड़ाई कम पाए जाने पर डीएफओ निरंजन सर्वे को इन्हें और चौड़ा करने के निर्देश दिए गए डीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को भी कहा कि नाले के तटबंध कहीं से कमजोर ना हो इस निरीक्षण...

महाराजगंज: पति के लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Image
 महाराजगंज: पति के लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओ मे वट सावित्री पूजा परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया पति के दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने व्रत रखते हुए वटवृक्ष के नीचे वट सावित्री की पूजा की l साथ ही वटवृक्ष में सूती धागा लपेटकर परिक्रमा की क्षेत्र के रेहांव स्थित कारण माता मंदिर के पास वट वृक्ष के नीचे सुबह से लेकर दोपहर तक पूजन अर्चन चलता रहा l मंगल गीत गूंजते रहे सुबह स्नान कर महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया इसके बाद अपने आसपास के वट वृक्षों के नीचे जाकर पूजा अर्चना की पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन दान के लिए पूजा अर्चना कर यमराज से अपने अपने पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त किया था यमराज के वरदान से वटवृक्ष के नीचे पड़े सत्यवान के मृत शरीर में जिव का संचार हुआ था l इसी को लेकर यह परंपरा आज भी चल रही है और महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सौभाग्यवती बने रहने के लिए वट सावित्री की पूजा करती है l

महाराजगंज: डीएम ने परतावल ChC का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई सख्त नाराजगी, लापरवाही पर लगाई कड़ी फटकार

Image
 महाराजगंज: डीएम ने परतावल ChC का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई सख्त नाराजगी, लापरवाही पर लगाई कड़ी फटकार रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: 26 मई 2025: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार देर शाम बिना किसी पूर्व सूचना के परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धावा बोल दिया अचानक हुई इस कार्यवाही से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई जो कर्मचारी इधर-उधर टहल रहे थे वे अपने ड्यूटी पर भागते नजर आए लेकिन जिलाधिकारी ने सबको वही रोक कर सख्त लहजे में फटकार लगाई l निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अस्पताल परिसर में गंदगी टूटी व्यवस्था और अनदेखी साफ सफाई नजर आई शौचालय की दुर्दशा ईटीसी वार्ड में सीलन और बेड पर गंदी  चादरे देख जिलाधिकारी भड़क उठे उन्होंने तत्काल सफाई कराने चादरे बदलवाने और शौचालय में हैंडवाश लगाने के निर्देश दिए l कोल्ड चेन कछ में तापमान नियंत्रण प्रणाली और वैक्सीन स्टाक की जांच भी की गई स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने सामान्य प्रसूति और सिजेरियन वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी बातचीत की मरीजो ने सुविधाओं पर संतोष जताया लेकिन जिलाधिकारी ने चेतावनी द...

थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुण्डेरी में हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा रहे आरोपियो को घुघली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Image
 थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुण्डेरी में हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा रहे आरोपियो को घुघली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार   रिपोर्ट :संजय कुमार पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन  थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.05.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 195/2025 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0* से सम्बन्धित अभियुक्तगण *1. शैलेष कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व० दीनानाथ विश्वकर्मा 2. महेश विश्वकर्मा पुत्र स्व० दीनानाथ विश्वकर्मा निवासीगण सिहुलिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर* *3. किरन पत्नी रामलखन यादव निवासी ग्राम पिपरा मुण्डेरी टोला पिपरा थाना घुघली जनपद महराजगंज* जिनके द्वारा ग्राम पिपरा मुण्डेरी टोला पिपरा में किरन पत्नी रामलखन यादव के घर पर दिनांक 25.05.2025 को ग्राम पिपरा मुण्डेरी व आस पास के गाँव के काफी लोगो को एकत्र कर रुपये, पैसे, मुफ्त इलाज, मुफ्त की शिक्षा आदि का प्रलोभन व गलत बया...

नेपाल से आने वाले हर नागरिक की कराएं थर्मल स्क्रीनिंग : सीएमओ

Image
 नेपाल से आने वाले हर नागरिक की कराएं थर्मल स्क्रीनिंग : सीएमओ रिपोर्ट :संजय कुमार खांसी, बुखार के मरीजों को उपलब्ध कराएं आवश्यक दवाएं  संभावित कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते सोनोली बार्डर पर कराई जाएगी जांच  महराजगंज :26 मई 2025 संभावित कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सोनौली बार्डर पर नेपाल से आने वाले हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में यदि कोई खांसी और बुखार से पीड़ित मिलेगा तो उस आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच के लिए रोस्टरवार एक लैब टेक्नीशियन और एक वार्ड ब्वाय की तैनाती कर दी गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। व्यवस्था के अनुसार नेपाल से आने वाले हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में जो कोई खांसी बुखार से पीड़ित मिलेगा उसे आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि वह केन्द्रीय औषधि भंडार से आवश्यक दवाएं और सामग्री प्राप्त...

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान

Image
 भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट :संजय कुमार   महराजगंज :25 मई 2025 स्थानीय पुलिस द्वारा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है । भारत-नेपाल सीमा पर सभी अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है । एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा वाहनों, व्यक्तियों, और सामानों की गहन जांच की जा रही है। सोनौली, नौतनवा, परसामलिक, बरगदवा और ठूठीबारी जैसे क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बढ़ाई गई है। स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त और जांच अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोकना है।

सिसवा रेलवे स्टेशन पर वेंडर से रंगदारी वसूली, दरोगा समेत तीन पर रुपए छीनने का आरोप, डीजीपी को भेजा पत्र

Image
 सिसवा रेलवे स्टेशन पर वेंडर से रंगदारी वसूली, दरोगा समेत तीन पर रुपए छीनने का आरोप, डीजीपी को भेजा पत्र रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: यूपी के महाराजगंज के सिसवा रेलवे स्टेशन पर खानपान का स्टॉल चलाने वाले एक वेंडर ने जीआरपी पडरौना के उपनिरीक्षक हेड कांस्टेबल और एक प्राइवेट व्यक्ति पर रंगदारी वसूलने और ₹10000 छीनने  का गंभीर आरोप लगाया है पीड़ित वेंडर ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है  सर्च न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी सोहेल नामक व्यक्ति सिसवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वैष्णवी इंटरप्राइजेज नाम से खानपान का स्टॉल संचालित करता है शनिवार को सोहेल ने डीजीपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि जीआरपी पडरौना में तैनात उप निरीक्षक मनोज यादव एक हेड कांस्टेबल और उनके साथ एक प्राइवेट व्यक्ति नियमित रूप से उससे रंगदारी मांगते हैं पीड़ित वेंडर ने जबरन ₹10000 लेने का भी आरोप लगाया है l पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ की शिकायत: पीड़ित के शिका...

थाना फरेंदा पुलिस द्वारा बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*

Image
 *थाना फरेंदा पुलिस द्वारा बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.05.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। रविवार को गनेशपुर पुलिस बूथ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद कलर की अपाचे मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP55N7638 लिखा ई-चालान ऐप पर चेक किया गया तो उक्त नं0 बोलेरो का प्रदर्शित हुआ, संदिग्ध प्रतीत होने पर गाड़ी के चेचिस नं० MD634AE87L2C06233 को ई-चालान एप से चेक करने पर गाडी नं. UP56AK6386 के चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 356/22 धारा 379 भा.द.वि. थाना स्थानीय पर पूर्व मे पंजीकृत पाया गया ।अभियुक्त चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था जिसके संबंध 379,411,488,489 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त नीरज पासवान पुत्र जोगन्द्र पासवान निवासी गणेशपुर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 30 वर्ष को गणेशपुर पुलिस बूथके पास से ...

घुंघली मे धर्म परिवर्तन का प्रयास, बिना अनुमति प्रचार कर रहे पादरी समेत कई लोग हिरासत में, महिला समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

Image
 घुंघली मे धर्म परिवर्तन का प्रयास, बिना अनुमति प्रचार कर रहे पादरी समेत कई लोग हिरासत में, महिला समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के अंतर्गत घुंघली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुंडेरी में रविवार सुबह हड़कंप मच गया जहां कुछ बाहरी लोग गांव में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए वहीं ग्रामीणों ने जब इन्हें यादव मोहल्ले के पास घूमते देखा तो पूछताछ शुरू कर दी बातचीत के दौरान पता चला कि वे ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे जिससे ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन की आशंका हुई l सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पादरी समेत सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह लोग बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के धार्मिक प्रचार कर रहे थे पुलिस ने उनके पास से कुछ धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री भी बरामद की है l गांव में अतिरिक्त बल किया गया तैनात: गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि म...

महाराजगंज: मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के चार छात्रों का, सैनिक स्कूल में चयन

Image
 महाराजगंज: मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के चार छात्रों का, सैनिक स्कूल में चयन रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा बाजार /महाराजगंज: 25 मई 2025: ऑल इंडिया स्तर पर भारत के 31 सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए हुए प्रवेश परीक्षा के परिणाम में महाराजगंज जनपद के सिसवा स्थित मलवरी कान्वेंट स्कूल के कक्षा 6 में दाखिले के लिए 2 एवं कक्षा 9 में दो छात्र का चयन हुआ है l परीक्षा एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 में पूरे भारत के लगभग चार लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें मलवरी कान्वेंट स्कूल के चार विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे 22 मई 2025 को जारी परीक्षा के परिणाम में कक्षा 9 के लिए मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र नजीफ सैफ पुत्र सैफ आलम, सृष्टि शुक्ला पुत्री दीनानाथ शुक्ला व कक्षा 6 के लिए शशांक सुल्तानिया पुत्र अवध किशोर सुल्तानिया, जानवी जायसवाल पुत्री अजय कुमार जायसवाल के चयन ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है l इस परिणाम से अभिभावक व अध्यापकों में खुशी की लहर है l विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल ने बताया कि विगत वर्ष 2024 में भी 9 छात्र सै...

महाराजगंज: पुलिस ने रोक दिया दाह संस्कार के लिए जा रहे शव को, जानिए वजह

Image
 महाराजगंज: पुलिस ने रोक दिया दाह संस्कार के लिए जा रहे शव को, जानिए वजह रिपोर्ट: संजय कुमार सिसवा बाजार/ महाराजगंज:25 मई 2025 : जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर में आज सुबह पुलिस ने लगभग 3 घंटे तक एक महिला के शव को रोके रखा और जांच पड़ताल के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया l मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर असमन  छपरा निवासी 50 वर्षीय फेकना देवी पत्नी ओमप्रकाश कि बीती रात मौत हो गई आज सुबह लगभग 7:30 बजे उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था कि किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज हमराही के साथ पहुंचे और शव को रोक दिया और इसकी जानकारी जब सिसवा पुलिस को मिली उस समय तक शव छोटी नहर तक पहुंची थी मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी पहुंची और शव को देखा इसके बाद संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को दाह संस्कार के लिए जाने दिया l मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल: असमन छपरा में शव को रोके जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर पा...

नई दिल्ली: पीएम मोदी की अगुवाई में की गई नीति आयोग की, एक अहम बैठक

Image
 नई दिल्ली: पीएम मोदी की अगुवाई में की गई नीति आयोग की, एक अहम बैठक रिपोर्ट :संजय कुमार नई दिल्ली: दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज नीति आयोग की एक अहम बैठक हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह बैठक आयोजित की गई जिसमें 2047 तक विकसित भारत की योजनाओं पर चर्चा की गई इस मीटिंग में विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रीयों ने भी शिरकत की थी जिनके साथ पीएम मोदी चाय पर चर्चा करते नजर आए भारत मंडपम में नीति आयोग की मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा समेत तमिलनाडु के CM MK Stalin और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी किस गर्मजोशी से विपक्षी मुख्यमंत्रीयों से मिल रहे हैं l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अन्य तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलते नजर आए चंद्रबाबू नायडू की पार्टी आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी है और ह...

महाराजगंज: चेहरी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

Image
 महाराजगंज: चेहरी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गोआश्रय स्थल चेहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट पशु आहार भंडार आदि को देखा निरीक्षण के दौरान हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर नाराजगी व्यक्त की और पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देशित दिया l पूछताछ में एक कर्मि भी अनुपस्थित पाया गया l जिसके संदर्भ उन्होंने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने गौ आश्रय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु पिओ नेडा को सोलर लाइट लगवाने हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहां की गोवंश संरक्षण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि गौ आश्रय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हो और कर्मचारी अपने ड्यूटी पर मौजूद रहे l निरीक्षण के दौरान भूसे की मात्रा पर्याप्त मिला पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी था गोआश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 52 पाई गई वहा...

महाराजगंज: मिठौरा ब्लाक के औराटार गांव में मनरेगा कार्यो में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी फोटो से दर्ज की गई 76 मजदूरों की हाजिरी

Image
 महाराजगंज: मिठौरा ब्लाक के औराटार गांव में मनरेगा कार्यो में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी फोटो से दर्ज की गई 76 मजदूरों की हाजिरी रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत औराटार गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है l नजीब के खेत से  सिंहपुर  सिवान तक चकबंदी पर हो रहे मिट्टी कार्य में 76 मजदूरों की उपस्थिति फर्जी फोटो के जरिए दर्ज की गई है स्थानीय सूत्रों के अनुसार मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति दर्ज करने की बजाय उनकी पुरानी या फर्जी तस्वीरों का उपयोग कर ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है यह संदेह जताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर मजदूर मौजूद नहीं है फिर भी भुगतान हेतु उनका नाम दर्ज किया गया है इस फर्जी वाड़े से सरकारी धन का दुरुपयोग होने की संभावना जताई जा रही है यदि जांच की जाए तो यह मामला व्यापक भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर सकता है l ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों व जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है मनरेगा जैस...

फर्जी शपथ पत्र के सहारे नक्शा पास कराने की कोशिश: पूर्व डीएम के निरीक्षण में खुला मामला

Image
 फर्जी शपथ पत्र के सहारे नक्शा पास कराने की कोशिश: पूर्व डीएम के निरीक्षण में खुला मामला रिपोर्ट :संजय कुमार महुवआ निवासी शारीरिक रूप से अक्षम पूर्णमासी के नाम से किया गया फर्जीवाड़ा, जांच में बड़ा खुलासा; परिवार को धमकी व झूठे मुकदमों में फंसाने की भी आशंका महाराजगंज जनपद के फरेंदा रोड पर बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे मकानों की शिकायत पर पूर्व जिलाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि महुवआ निवासी पूर्णमासी पुत्र शिववरन के नाम पर नियत प्राधिकारी/उप जिलाधिकारी, सदर महाराजगंज को एक फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत कर भवन नक्शा पास कराने की कोशिश की जा रही थी।मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जब दस्तावेजों की जांच की, तो यह स्पष्ट हुआ कि जिस आराजी संख्या 285 पर निर्माण का मामला है, वह पहले से ही सिविल न्यायालय, जूनियर डिवीजन (अवर खंड तृतीय) में विचाराधीन है। इसके बावजूद उक्त भूमि पर नक्शा पास कराने के लिए फर्जी तरीके से नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया।आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूर्णमासी, जो कि एक गंभीर बीमारी 'फा...

महाराजगंज: शादी का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक शोषण, सिपाही पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Image
  महाराजगंज: शादी का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक शोषण, सिपाही पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज:24 मई 2025, महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है l एक  23 वर्षीय युवती ने पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर 4 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l पीड़िता के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल राहुल पुत्र दुर्ग विजय निवासी ग्राम शादी सराय थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ है जो वर्तमान में बृजमनगंज थाने में तैनात है l पहले वह सिंदुरिया थाने में भी तैनात रह चुका है l युवती का कहना है कि राहुल ने उसे 4 साल पहले प्रेमजाल मे फसाया और शादी का झूठा वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाएं l जब युवती ने हाल ही में शादी की बात दोहराई तो राहुल ने न केवल उसे गाली दी बल्कि मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी इस घटना के बाद युवती ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है पीड़िता का कहना है कि वह मानसिक और सामाजिक रूप से प...

बड़ी खबर: PWD महाराजगंज के अधिशासी अभियंता धर्मपाल हटाए गए, राजकुमार मिश्रा को सौंपी गई कमान

Image
 बड़ी खबर: PWD महाराजगंज के अधिशासी अभियंता धर्मपाल हटाए गए, राजकुमार मिश्रा को सौंपी गई कमान रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: जनपद में लोक निर्माण विभाग (Pwd) के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को शासन ने उनके पद से हटा दिया है शासन के आदेश के अनुसार अब धर्मपाल को लखनऊ कार्यालय में अटैच किया गया है उनकी जगह अधिशासी अभियंता के पद पर राजकुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है उन्होंने आज रविवार 24 मई को अपना कार्यभार भी संभाल लिया है l सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विश्वस्वत सूत्रों ने बताया कि अधिशासी अभियंता धर्मपाल का कार्यकाल जनपद में काफी  विवादास्प्नद रहा l उन पर कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं बताया जा रहा है कि तत्कालीन जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने स्वयं उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कई शिकायते शासन को भेजी थी इन शिकायतों की गूंज शासन स्तर तक सुनाई दी जिसके परिणाम स्वरूप यह कार्रवाई की गई है l कार्यकाल के दौरान उठे सवाल: धर्मपाल के कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे विभाग के अधीन सड़कों की मरम्मत निर...

जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना कोतवाली पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

Image
 जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना कोतवाली पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं Report Sanjay Kumar महराजगंज: आज दिनांक 24.05.2025 को जनपद के समस्त थानों में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर महोदय के समक्ष कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से मौके पर ही 01 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया तथा शेष मामलो मे समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बन्धित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पडे तथा प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके । जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बन्धित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को ...

महराजगंज :फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां गांव में ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक व्यक्ति की दब कर मौत

Image
 महराजगंज :फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां गांव में ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक व्यक्ति की दब कर मौत  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज :फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां गांव में ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक 55 वर्ष व्यक्ति दब गया मिली जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 8:00 बजे मृतक अशरफी चौहान के घर का ईटा गिराया जा रहा था अशरफी चौहान घर के दरवाजे के पास जमीन पर बैठे हुए थे उसी समय ट्रॉली ट्रैक्टर ईट लेकर दरवाजे पर गया ट्राली ट्रैक्टर चालक ईट गिराने के लिए अपना ट्रॉली बैक करके ईट गिरा रहा था प्राप्त जानकारी अनुसार उसी समय अचानक ट्रॉली पलट गई जिसमें अशरफी चौहान दब गए बताया जा रहा है कि मृतक अपने दरवाजे के बाहर जमीन पर बैठा हुआ था गांव के मदद से ट्रॉली को सिधा किया गया अशरफी चौहान को सीएससी बनकटी अस्पताल भिजवाया गया जहां पर उक्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

सिद्धार्थ नगर: एक सप्ताह में तीसरे सीडीओ की तैनाती, नवनीत सेहरा को मिली जिम्मेदारी

Image
 सिद्धार्थ नगर: एक सप्ताह में तीसरे सीडीओ की तैनाती, नवनीत सेहरा को मिली जिम्मेदारी Report :Sanjay Kumar सिद्धार्थनगर :24मई2025..जनपद में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नवनीत सेहरा (IAS) को सिद्धार्थनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी(CD0) नियुक्त किया है यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीते एक सप्ताह में तीसरा मौका है जब इस पद पर किसी अधिकारी को तैनात किया गया है l गौरतलब है कि इसी सप्ताह पहले मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का सीडीओ नियुक्त किया गया था इसके ठीक अगले दिन एक और आदेश जारी हुआ, जिसमें सुमित यादव को सिद्धार्थनगर का नया CD0 बताया गया l अब शासन ने नवनीत सेहरा पर विश्वास जताया है l यह बदलाव तत्कालीन CD0 जयेंद्र कुमार के स्थानांतरण के बाद हुआ है l

महाराजगंज: संस्थागत प्रसव की खराब स्थिति पर अधीक्षकों और एमओआईसी का वेतन बाधित

Image
 महाराजगंज: संस्थागत प्रसव की खराब स्थिति पर अधीक्षकों और एमओआईसी का वेतन बाधित  रिपोर्ट :संजय कुमार अप्रैल माह में संस्थागत प्रसव में आई गिरावट से सीएमओ असंतुष्ट  महराजगंज :24 मई 2025 अप्रैल माह 2025 में संस्थागत प्रसव में आई गिरावट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने असंतोष व्यक्त किया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए सभी चिकित्सका अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का मई माह का वेतन बाधित कर दिया है। व्यवस्था में सुधार के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया है। सीएमओ ने कहा कि माह अप्रैल 2025 के संस्थागत प्रसव की समीक्षा में पाया गया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक मंत्रा एप के माध्यम से 1855 प्रसव हुआ जबकि जन्म मृत्यु पोर्टल से जन्म पंजीकरण 8846 परिलक्षित हो रहा है। उक्त आकड़े के परीक्षण से प्रतीत हो रहा है कि सरकारी स्वास्थ्य इकाईयों में संस्थागत प्रसव में काफी कमी आई है। जो अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा राजकीय कार्यों में उदासीनता को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त जिम्मेदारों द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर समीक्षा...

महाराजगंज: नवागत जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से की वार्ता

Image
 महाराजगंज: नवागत  जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से की वार्ता रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज:23 मई 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज मीडिया कर्मियों के साथ भेंट वार्ता की गई l नवागत जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि महाराजगंज की छवि एक शांतिपूर्ण और विकास प्रिय जनपद की है एक जिलाधिकारी के रूप में मेरी प्राथमिकताओं में लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण है साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा कृषि महिला व बच्चे प्राथमिकता में है साथ ही अवसंचारात्मक विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर भी जोर रहेगा l जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से भी उनके सुझाव आमंत्रित किए l मीडिया बंधुओ द्वारा भी अपने सुझाव दिए गए l बैठक में पर्यटन ,कृषि, अव संरचना  विकास नगरीय क्षेत्र में जल निकासी वृक्षारोपण सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मीडिया बंधुओ द्वारा दिए गए l जिलाधिकारी ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया के सुझावों को भी आगामी समय शामिल करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा l उन्होंने कहा कि आशा है कि मीडिया और प्रशासन मिलकर एक ...

महराजगंज:- मार्ग निर्माण में मानकविहीन पर ग्रामीणों का आक्रोश

Image
 महराजगंज:- मार्ग निर्माण में मानकविहीन पर ग्रामीणों का आक्रोश रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बासपार बैजौली के टोला भूलनपुर से लेकर मुख्य गांव तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य पूरी तरह मानकों की अनदेखी कर किया जा रहा है, जिससे शासन की मंशा को धता बताया जा रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते है किस तरीके से कार्य हो रहा है, शासन की मंशा है कि सड़कें मजबूत और टिकाऊ बनें, ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। लेकिन मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की उपस्थिति ना होना और ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से कार्य कराना संदेह उत्पन्न करता है। ग्रामवासियों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से शासन की योजनाओं और धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। गांव के राजेश, सोमई, नरदेश्वर, खदेरू मलिक समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क पर केवल सतही गिट्टी डालकर उसे पक्का बताया जा रहा है, जबकि उसकी बुनिया...

थाना निचलौल पुलिस द्वारा नकली/जाली नोटो के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

Image
 *थाना निचलौल पुलिस द्वारा नकली/जाली नोटो के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में  व क्षेत्राधिकारी निचलौल के प्रवेक्षण में थाना स्थानीय पर नकली/जाली नोटो को बाजार में उपयोग करने के सम्बंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 179,180 BNS से सम्बंधित नामजद अभियुक्त प्रखर जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी चौक थाना चौक जिला महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु थाना निचलौल पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बाद अभियुक्त प्रखर जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल उपरोक्त को सब्जी मण्डी कस्बा निचलौल से समय 16:00 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर मा0 न्यायालय भेजा गया। *अभियोग जिसमें गिरफ्तारी हुई-* 1-मु0अ0स0 136/2025 धारा 179,180 BNS थाना निचलौल महराजगंज *गिरफ्तारी का स्थान-* स्थान -सब्जी मण्डी निचलौल *गिरफ्तारी का दिनांक व समय-* दिनांक- 22.05.2025 समय 16.00 बजे *गिरफ्तार अभियुक्त...

कारीडीहा चौराहे से किशुनपुर तक गड्ढे में तब्दील हुई सड़के राहगीरों को हो रही परेशानी*

Image
 *कारीडीहा चौराहे से किशुनपुर तक गड्ढे में तब्दील हुई सड़के राहगीरों को हो रही परेशानी* * रिपोर्ट :संजय कुमार सिसवा बाजार/ महाराजगंज: कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत सिसवा विकास खंड के कारीडीहा चौराहे से किशुनपुर तक जाने वाले सड़के गड्ढे में तब्दील हुई है इस सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं वहीं मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हुए हैं। कारीडीहा चौराहे से किशुनपुर होते हुए मुंडेरा तक जाने वाले सड़क पूरी तरह से  क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एक दशक बनी यह सड़क जगह जगह उजड़ चुकी है और सड़कों में केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इस बदहाल सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है। आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। यह सड़क दर्जनों गांवों के लिए मुख्य मार्ग होता है जोकि इस सड़क पर दिन रात सफर करते हैं। लेकिन इस सड़क पर लोगों को चलने के  लिए मुसीबत बन गई है। यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी और चलने लायक बिलकुल भी नही...

*24 घंटे के भीतर अपहृता सकुशल बरामद, सिन्दुरिया पुलिस की तत्परता लाई रंग

Image
 *24 घंटे के भीतर अपहृता सकुशल बरामद, सिन्दुरिया पुलिस की तत्परता लाई रंग* रिपोर्ट :संजय कुमार जनपद महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया  कि यदि नियत स्पष्ट हो और कार्यवाही में तत्परता हो, तो अपराधियों को बच पाना नामुमकिन है । हाल ही में घटित एक अपहरण की घटना में सिन्दुरिया पुलिस ने न केवल तेजी से मामला दर्ज किया, बल्कि मात्र 24 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की   दिनांक 23 मई 2025 को ग्राम भेड़िया निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिन्दुरिया पर आकर सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को 22 मई की सुबह लगभग 04:00 बजे बहला-फुसलाकर एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिन्दुरिया पर तत्काल मु0अ0सं0 102/2025 धारा 137(2) ,351(3),352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया । पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने पूरे प्रयास के साथ सुराग जुटाने शुरू किए। अत्यंत सीमित समय में ठोस रणनीति और तकनीकी सहायता के सहारे पुलिस टीम ने पीड़िता की लोकेशन ...

महाराजगंज :डीआईजी ने थाने का लिया जायजा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश l

Image
 महाराजगंज :डीआईजी ने थाने का लिया  जायजा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश l रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज :23 मई 2025 (श्याम देउरवा) डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को श्याम देउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई रजिस्टरों के संधारण अभिलेखों की अध्तन स्थिति और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए साथ ही फरियादियों से सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करने की विशेष  हिदायत दी डीआईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जनता के भरोसे के अनुरूप बनाए रखने पर जोर देते हुए कहां की थानों को ऐसा वातावरण देना चाहिए जहां आम जनता अपनी समस्याएं निसंकोच रख सके l

महाराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा को कलेक्ट्रेट सभागार में दी गई भावभीनी विदाई

Image
 महाराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा को  कलेक्ट्रेट सभागार में दी गई भावभीनी विदाई  Report :Sanjay Kumar महराजगंज। जिलाधिकारी  अनुनय झा को आज कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।   दोपहर 12 बजे आयोजित विदाई समारोह मेंजिलाधिकारी  ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में 1 साल 08 महीने का मेरा अपना अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह सभी विभागाध्यक्षों और कर्मियों के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जनपद का प्रथम स्थान हो, विभिन्न अभियानों की सफलता या लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना रहा हो सब मेरे सहयोगी अधिकारियों और कर्मियों के कारण ही संभव हुआ। जिलाधिकारी  ने कहा कि हम सब लोगों को ईश्वर ने हम सबको लोगों को कुछ देने के योग्य बनाया है। इसलिए हम सबका दायित्व है कि हम लोगों की मदद करें। यह मदद योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर भूमि की पैमाईश जैसे मामले हो सकते हैं। अगर हम किसी तरह की उनकी प्रशासनिक सहायता नहीं कर सकते तो उन्हें सांत्वना और ढाढस तो दे ही सकते हैं। जिलाधिकारी  ने कहा कि आप सब लोग मेरे परिवार की तरह रहे हैं और भविष्य में भी मेर...

संतकबीरनगर से सनसनी! ट्रांसजेंडर के रूप में अश्लील वीडियो बनाता था सरकारी डॉक्टर, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

Image
 संतकबीरनगर से सनसनी! ट्रांसजेंडर के रूप में अश्लील वीडियो बनाता था सरकारी डॉक्टर, पत्नी ने दर्ज कराई FIR रिपोर्ट :संजय कुमार संतकबीरनगर से एक चौंकाने वाला और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी डॉक्टर पर खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में पेश कर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन बेचने का आरोप लगा है — और ये आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने लगाए हैं!डॉक्टर वरुणेश दुबे, जो जिला जेल परिसर के सरकारी आवास में रहते हैं, पर उनकी पत्नी सिंपी पांडे ने आरोप लगाया है कि वह गुप्त रूप से एक ट्रांसजेंडर महिला का रूप धारण कर अश्लील कंटेंट बनाते थे और उसे पैसों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेचते थे। सिंपी के अनुसार, उन्होंने एक वायरल वीडियो में अपने पति को एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा — अंगूठी, घर की सजावट और बैकग्राउंड देखकर वह तुरंत समझ गईं कि यह उनके ही घर में शूट हुआ है। संवाददाता अनुसार बताया जाता है कि  18 मई को जब सिंपी ने इस मुद्दे को लेकर अपने पति से गोरखपुर स्थित आवास पर सवाल किए, तो मामला इतना बिगड़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई। इसके बाद सिंपी के पि...