Posts

Showing posts from June, 2025

कानपुर देहात: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई महिला सिपाही, आरक्षक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Image
 कानपुर देहात: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई महिला सिपाही, आरक्षक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप रिपोर्ट :संजय कुमार यूपी कानपुर देहात में सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है डायल 112 में तैनात सिपाही पर महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है अकबरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया है मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है l डायल 112 में कार्यरत भदोही जनपद की एक महिला सिपाही अकबरपुर में रहती है उसके साथ में 2018 बैच का सिपाही विकास यादव भी डायल 112 में कार्यरत हैl महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी डे शिफ्ट में ड्यूटी है जबकि विकास यादव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है आरोप है कि ड्यूटी चेंज करते समय सिपाही विकास यादव उसके साथ अक्सर और अश्लील कमेंट करता था और बुरी नीयत से टच करता था गत दिवस विकास यादव ने उसके अकबरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर दुष्कर्म किया इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ...

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई*

Image
*पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई* रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 30 जून 2025 को जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक *गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन* किया गया, जिसमें अधिवर्षता आयु  पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए *चार पुलिस कर्मियों* को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।  समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले *प्रत्येक पुलिस कर्मी को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र,* और उपहार भेंट किए। इस सम्मान के माध्यम से उनके दीर्घकालिक समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, और पुलिस सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। पुलिस *अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि* इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल विभाग की गरिमा को बनाए रखा, बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि, ...

बड़ी खबर: महाराजगंज में 118 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Image
 बड़ी खबर: महाराजगंज में 118 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज :30 जून 2025: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने लापरवाही और उपस्थिति के आधार पर जिले के 118 सीएचओ का मई माह का मानदेय बाधित किया गया है।  सीएमओ ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यों, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति तथा उपस्थिति की माॅनिटरिंग की गयी। जिसमें सभी बारह ब्लाकों के 118 सीएचओ द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती गई,  लक्ष्य के सापेक्ष प्रदर्शन खराब पाया गया। इतना ही नहीं कुछ की तो उपस्थिति भी ठीक भी नहीं रहीं।इस तरह से कुल 118 सीएचओ का मई माह का मानदेय बाधित कर दिया गया है । सीएमओ ने सभी सीएचओ को निर्देशित किया है कि वह अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने दायित्वों का सही-सही ढंग से निर्वहन करें।सभी सीएचओ एनसीडी स्क्रीनिंग, ओपीडी, ई-संजीवनी के साथ साथ ई-कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करते रहें। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों का नियमित फाॅलोअफ करते रहें। जिस किसी का आभी आईडी बनावें उसे आईडी नंबर जरूर उपलब...

महाराजगंज: सीएमओ के निरीक्षण में चौक व मिठौरा अस्पताल में मिली खामियां

Image
 महाराजगंज: सीएमओ के निरीक्षण में चौक व मिठौरा अस्पताल में मिली खामियां  रिपोर्ट: संजय कुमार चौक व मिठौरा में गैरहाजिर एक चिकित्सक सहित सात स्वास्थ्य  कर्मी का वेतन बाधित  म॔त्रा एप पर प्रसव विवरण न अपलोड करने पर दो स्टाॅफ नर्सों से स्पष्टीकरण ,दो का स्पष्टीकरण के साथ एक-एक दिन का वेतन बाधित  महराजगंज :29 जून 2025 : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौक व सीएचसी मिठौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खामियां सामने आई, चौक में जहा चिकित्सक सहित छह स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले वहीं मिठौरा का एक वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिला। गैरहाजिर मिले स्वास्थ्य कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित किया गया। प्रसव का विवरण मंत्रा एप पर अपलोड करने के आरोप में दो स्टाॅफ नर्सों से स्पष्टीकरण तथा दो से स्पष्टीकरण के साथ एक-एक दिन का वेतन बाधित किया गया है। सीएमओ डाॅ शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौक का निरीक्षण किया गया तो लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार,...

महाराजगंज :विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर होगा चिकित्सकों का सम्मान

Image
 महाराजगंज :विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर होगा चिकित्सकों का सम्मान  रिपोर्ट :संजय कुमार समारोह पूर्वक मनाया जाएगा डाक्टर्स-डे    समर्पित भाव से कार्यरत चिकित्सक होंगे सम्मानित  महराजगंज :29 जून 2025: सृजन आई हाॅस्पिटल चौपरिया महराजगंज के तत्वावधान में विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर ' चिकित्सक सम्मान समारोह ' का आयोजन पहली जुलाई ( दिन मंगलवार) को अपरान्ह 2.00 बजे से एक निजी होटल में आरंभ होगा। कार्यक्रम में अधिकारियों के सम्बोधन के साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सक भी अपने अनुभवों को साझा करेंगे।इसकी जानकारी देते हुए सृजन आई हाॅस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सेवाभाव से कार्यरत चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डाॅ सन्तोष कुमार शर्मा तथा बतौर विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला को आमंत्रित किया गया है ।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उन सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है, चाहे वह ग्रामीण क्ष...

महाबीर मुंशी द्वारा अंश निर्धारण की त्रुटि को सही करने के लिए किसान को किया जा रहा परेशान

Image
 महाबीर मुंशी द्वारा अंश निर्धारण की त्रुटि को सही करने के लिए किसान को किया जा रहा परेशान  रिपोर्ट :संजय कुमार घुघली/महराजगंज- 28/06/2025, शनिवार  जनपद महराजगंज के सदर तहसील अंतर्गत ग्रामसभा हरखी निवासी किसान ने महाबीर मुंशी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान विरेन्द्र ने अपने खेत का अंश निर्धारण में त्रुटि को सही कराने के लिए पिछले 8 महीने से तहसील महराजगंज का चक्कर काट रहे हैं। महाबीर मुंशी द्वारा इस मामले में 5000 रु0 मांगी जा रही है। किसान द्वारा उक्त रुपया महाबीर मुंशी को नहीं देने पर आज तक अंशनिर्धारण सही न करके सिर्फ दौड़ाया जा रहा है। पीड़ित किसान ने अपनी समस्या को लेकर बीते वर्ष 21/12/2024 को तहसील दिवस पर तहसीलदार के सामने अपनी पीड़ा सुनाई तो तहसीलदार ने तुरंत लेखपाल अंकित कुमार को त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया लेकिन उस आदेश का लेखपाल व मुंशी महावीर के ऊपर कोई प्रभाव नहीं हुआ और आजतक पीड़ित किसान को भागदौड़ करनी पड़ रही है। अभी तक पीड़ित किसान का अंश निर्धारण में त्रुटि सही नहीं किया गया है। आज फिर महाबी...

महाराजगंज: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Image
 महाराजगंज: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई कार्यकारिणी का हुआ गठन रिपोर्ट: संजय कुमार निचलौल। जनपद महराजगंज। जिले के चार तहसीलों के क्रम में पूर्वाचल पत्रकार एसोसिएशन की ईकाई के गठन हेतु आज तहसील ईकाई निचलौल का गठन स्थानीय दुर्गा मैरेज हॉल में एक बैठक आहूत कर जिला अध्यक्ष गणेश अग्रहरि की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई,बैठक में अपने उद्बोधन में श्री अग्रहरि ने कहा कि सामूहिकता से ही सफलता और न्याय अर्जित की जा सकती है। वर्तमान में पत्रकार बंधुओं को समय समय पर प्रताड़ना और जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है किन्तु उनके निराकरण के लिए पत्रकार स्वंय असहाय महसूस कर रहा है। ऐसे में हमें संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। आज पीपीए ने हमारे इस सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी उपस्थित पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि निचलौल की धरती पर अब किसी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें पीपीए के संगठित प्रयास को प्रत्येक साथी को बल प्रदान करने में तत्परता दिखाने की आवश्यकता है। नवनियुक्त सं...

मोहर्रम को लेकर महराजगंज में शांति समिति की बैठक:* *डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, जुलूस मार्गों की होगी वीडियोग्राफी*

Image
 मोहर्रम को लेकर महराजगंज में शांति समिति की बैठक:* *डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, जुलूस मार्गों की होगी वीडियोग्राफी* रिपोर्ट :संजय कुमार *महराजगंज:* मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने की। जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। अफवाहों से बचने का संदेश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई पारंपरिक मानकों के अनुरूप होनी चाहिए साथ ही ताजिया उन्हीं परंपरागत स्थलों पर रखे जाएंगे, जहां पूर्व के वर्षों में रखे जाते रहे हैं। उप जिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को ताजिया जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर...

एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ.वीवी सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ.अखिलेश ने किया औचक निरीक्षण

Image
 एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ.वीवी सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ.अखिलेश ने किया औचक निरीक्षण  रिपोर्ट: संजय कुमार महराजगंज :28 जून 2025: अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ,डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह तथा डिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने शनिवार को चार ब्लाकों के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा एक छाया वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनसीडी स्क्रीनिंग तथा ई-संजीवनी पर फोकस बढ़ाएं । स्क्रीनिंग का ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर जरूर अपलोड करें।  तीनों अधिकारी जब मिठौरा ब्लाॅक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भागाटार पहुंचे तो केन्द्र पर ताला लगा मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि सीएचओ ने सीएल एप्लाई किया है। जब अधिकारियों ने घुघली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरवा खुर्द पहुंचे। सीएचओ  सुखसागर ने बताया कि उनके द्वारा जून माह में ओपीडी 249, ई-संजीवनी 118 की गयी। 76 यहां एएनएम नाजिमा खातून भी उपस्थित मिली।घुघली ब्लॉक के ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुरैना के निरीक्षण के दौरान...

संचारी रोगों को मिलकर काबू में करेंगे ग्यारह विभाग

Image
 संचारी रोगों को मिलकर काबू में करेंगे ग्यारह विभाग   Report: Sanjay kumar         पूरे जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तो 21 दिन चलेगा दस्तक अभियान  महराजगंज :27 जून  2025: संचारी रोगों को काबू में करने के लिए 11 विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके तहत पूरे जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तो 21 दिन (11 से 31 जुलाई तक) दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक अभियान के दौरान संचारी रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनका ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।उक्त जानकारी देते अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान के दौरान अन्तर्विभागीय समन्वय बनकर संबंधित विभाग अपनी अपनी गतिविधियां आयोजित करेंगे ।समुदाय को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करेंगे ताकि जापानी इंसेफेलाइटिस ( जेई) एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया, कालाजार, कुष्ठ रोग तथा क्षय रोग को काबू में किया जा सके। ---- दस्तक अभियान के दौरान फ्रंट  लाइन वर्कर्स की जिम्मेदारी : - बु...

महाराजगंज: स्वास्थ्य विभाग के दस इंडिकेटर्स पर संतृप्त होंगे जिले के 40 गांव, हर माह होगी समीक्षा

Image
 महाराजगंज: स्वास्थ्य विभाग के दस इंडिकेटर्स पर संतृप्त होंगे जिले के 40 गांव, हर माह होगी समीक्षा  रिपोर्ट :संजय कुमार प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत चयनित हैं गांव  महराजगंज: 26 जून 2025: जिले के चालीस गांव स्वास्थ्य विभाग के दस इंडिकेटर्स पर संतृप्त किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। सभी गांव प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत चयनित किए गए है। हर महीने इन गांवों में सभी इंडिकेटर्स पर समीक्षा भी होगी।उक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग निर्धारित सभी इंडिकेटर्स पर काम करना शुरू कर दिया है। सभी इंडिकेटर्स पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।दस इंडिकेटर्स में गांव के पात्र गृहस्थी परिवार को मिलने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाना, गांव में एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराना,गांव में गंभीर एनी...

महाराजगंज: त्रिमुहानी घाट पर मांक ड्रिल में डूबते पांच लोगों को SDRF/NDRF ने बचाया, सतर्क रहने का दिया संदेश

Image
  महाराजगंज: त्रिमुहानी घाट पर मांक ड्रिल में डूबते पांच लोगों को SDRF/NDRF ने बचाया, सतर्क रहने का दिया संदेश रिपोर्ट :संजय कुमार बाढ़ जैसी आपदा से निपटने को लेकर किया गया बड़ा अभ्यास महाराजगंज: गुरुवार को तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी त्रिमुहानी घाट में बाढ़ मांक ड्रिल का आयोजन किया गया इस दौरान बाढ़ जैसी आपदा के हालातो से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का सफल अभ्यास किया गया मांक ड्रिल की सबसे महत्वपूर्ण स्थिति उस वक्त बने जब नदी में अचानक पांच लोग डूबते दिखे सूचना मिलते ही इंसिडेंट कमांड पोस्ट ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF/NDRF टीम को मौके पर रवाना किया l पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ टीम ने पांचो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम को सौपा उपचार के बाद सभी को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया इसके अलावा ड्रिल में यह भी अभ्यास किया गया कि बाढ़ के दौरान लापता या घायल लोगों की खोजबीन कैसे किया जाए SDRF/NDRF टीम ने खोजबीन कर एक लापता व्यक्ति को भी सुरक्षित बचाया तीसरी स्थिति में बाढ़ या तटबंध टूटने की अफवाहों से...

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा,योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

Image
 जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा,योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर में अपेक्षित प्रगति न होने पर पीओ नेडा को स्पष्टीकरण जारी करते हुए पीएम सूर्यघर स्थापना को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को प्रधानों के साथ बैठक कर पीएम सूर्यघर स्थापना हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया इसके अलावा जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भी अपनी प्रगति सुधारने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। सभी लोग ध्यान दें कि योजनाएं धरातल पर लोगों तक पहुंचें। उन्होंने मा. प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्देशों के अनुपालन में कोई शिथिलता न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ श्री...

एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें एएनएम और सीएचओ-एसीएमओ

Image
 एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें एएनएम और सीएचओ-एसीएमओ  रिपोर्ट :संजय कुमार एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ व वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण  महराजगंज :25 जून 2025: अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ. वीर विक्रम सिंह ने  बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ और रामपुर बुजुर्ग स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र ( टीकाकरण सत्र स्थल) पर छाया वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार ने एएनएम और सीएचओ से कहा कि दोनों लोग एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें। निरीक्षण के दौरान  आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ पूरी तरह से बदहाल दिखा। कमरे में गंदगी देखने को मिली। स्टाक रिपोर्ट सही ढंग से नहीं भरा गया था। आधी अधूरी जानकारी दी गयी थी। दवाओं का रख रखाव ठीक नहीं था। एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार ने सीएचओ को स्टाॅफ बुक सही तरीके से भरने व दवाओं का रखरखाव सही ढंग से करने का सख्त निर्देश दिया। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि एनसीडी स्क्रीनिंग व टे...

जिला न्यायाधीश,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Image
 जिला न्यायाधीश,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।  रिपोर्ट: संजय कुमार आज दिनांक 25.06.2025 को जिला न्यायाधीश,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई । जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

महाराजगंज /मिठौरा.. मनरेगा में पानी से भरी पोखरी का दिखाया गया खुदाई कार्य

Image
 महाराजगंज /मिठौरा.. मनरेगा में पानी से भरी पोखरी का दिखाया गया खुदाई कार्य  रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज :जनपद के अंतर्गत विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतो में पोखरी खुदाई कार्य कराया जा रहा जमीनी पड़ताल में ग्राम सभा  परसा चक गोबरही दो पोखरी खुदाई कार्य और एक चकबंद पर मिट्टी कार्य, मधुबनी में छोटी नहर से लेकर सुरेश पांडे के खेत तक चकबंद पर मिट्टी कार्य गांव में मनरेगा योजना में बड़ी धांधली सामने आई है ग्रामीणों के मुताबिक पोखरी पूरी तरह पानी से भरी है ऐसे में वहां किसी तरह का काम संभव नहीं है इसके बावजूद मजदूरों को खड़ा करके फोटो खिंचवाई गई इसी आधार पर उपस्थिति दर्ज की जा रही है ग्राम सभा मधुबनी में छोटी नहर से लेकर सुरेश पांडे के खेत तक चकबंदी पर मिट्टी कार्य मनरेगा योजना से चलाया जा रहा जबकि इसकी हकीकत जमीनी पड़ताल की गई तो सामने आया कि चकबंद पर मिट्टी कार्य हुआ ही नहीं सिर्फ घास छीलाई कर चकबंद को साफ सुथरा कर दिया गया और इसी पर लगातार रोजाना श्रमिकों को खड़ा करके फोटो खींचकर हाजिरी लगाई जा रही मजदूरों के हाथों में न तो कुदाल है और न ही कोई काम का सामान मिठ...

एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह के कंधे में फ्रैक्चर, जाने अब कैसे हैं हालत

Image
 एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह के कंधे में फ्रैक्चर, जाने  अब कैसे हैं हालत रिपोर्ट :संजय कुमार गोरखपुर: लखनऊ की ओर जाते समय सोमवार शाम करीब 7:00 बजे भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का एक्सीडेंट हो गया हादसा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुआ l सर्च न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में विधायक सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं घायलों में छह पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर शामिल है l कैसे हुआ हादसा? हादसा सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छटियारी गांव के पास हुआ विधायक की Kia  कार और उनके काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में  कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई स्कॉर्पियो गाड़ी लगातार छह बार पलटी खाई और सड़क किनारे जा गिरी l एयरबैग  ने बचाई जान: विधायक की kia कार में एयरबैग खुलने की वजह से उनकी जान बच गई उन्हें बाए कंधे में फैक्चर हुआ है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है बाकी घायलों का इलाज गोरखपुर के अस्पताल में चल...

वाराणसी :यूपी पुलिस के मुखिया ने सपरिवार बाबा काल भैरव का किया दर्शन- पूजन

Image
 वाराणसी :यूपी पुलिस के मुखिया ने सपरिवार बाबा काल भैरव का किया दर्शन- पूजन रिपोर्ट :संजय कुमार वाराणसी: उत्तर प्रदेश के पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी ने मंगलवार को सुबह वाराणसी स्थित बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किया साथ में उनका परिवार भी दर्शन पूजन में शामिल रहा l बता दें कि मंगलवार को भोर में डीजीपी राजीव कृष्ण ने सपरिवार बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किया बताया गया कि वाराणसी में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहीं मौजूद हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं l

महाराजगंज: थाना सिंदुरिया की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
महाराजगंज: थाना सिंदुरिया की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार रिपोर्ट :संजय कुमार 📍 दिनांक 20.06.2025 को थाना सिन्दुरिया अन्तर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा चौरसिया टोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मृत्यु हो गयी है शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा व पीएम की कार्यवाही करायी गयी पीएम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण ड्यू टू एसपीसिया एस अ रिजल्ट आफ एन्टी मार्टम स्मूदरिंग मुह दबाने से हुई थी  प्रकरण में तत्काल मृतका *संजू देवी के पिता अदालत गुप्ता पुत्र स्व0 ललाचन्द गुप्ता* निवासी अमोढ़ा थाना घुघली जनपद महराजगंज के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिन्दुरिया पर मु0अ0स0 135 / 2025 धारा 103 (1) ,238(b),351(3) बीएनएस बनाम *धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 मोतीलाल गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा चौरसिया टोला थाना सिन्दरिया जनपद महराजगंज* । के विरुद्ध पंजीकृत की गयी ।  📍 पुलिस अधीक्षक  महराजगंज  के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के पर्यवेक्षण में थाना सिंदुरिया पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक 24.06.2025 को मु0अ0सं0 135 / 2025 धारा103(1),238(b),351(3) ब...

महाराजगंज: नेपाल भंसार प्रमुख को सौंपा पत्र, भारतीय पर्यटकों का शोषण तत्काल बंद करें नेपाल सरकार

Image
  महाराजगंज: नेपाल भंसार प्रमुख को सौंपा पत्र, भारतीय पर्यटकों का शोषण तत्काल बंद करें नेपाल सरकार रिपोर्ट :संजय कुमार -- घंटो गाड़ियों के भंसार के लिए लाइन में खड़े रहते हैं भारतीय पर्यटक यातायात के नाम पर होती है वसूली   महाराजगंज: भारत नेपाल की सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले पर्यटकों को बेलहिया भंसार कार्यालय पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों के भंसार के लिए घंटो लाइन में खड़े रहना पड़ता है। साथ ही यातायात के नाम पर अतिरिक्त वसूली नेपाल सरकार द्वारा कराया जा रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व नपा उपाध्यक्ष गुड्डू खान बेलहिया भंसार प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी में से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा और समस्याओं का तत्काल समाधान की मांग किया है।पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने भंसार प्रमुख को दिए पत्र के जरिए मांग किया है कि पर्यटकों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए चार से पांच विंडो का संचालन किया जाए। यातायात के नाम पर हो रही वसूली तत्काल बंद की जाए और जगह-जगह चेकिंग के नाम पर पर्यटकों को परेशान किया जाना तत्काल रोका जाए। प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों से...

प्रयागराज: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, टच किया तो 35 टुकड़ों में मिलोगे

Image
 प्रयागराज: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, टच किया तो 35 टुकड़ों में मिलोगे रिपोर्ट :संजय कुमार बोली- मैं किसी और की अमानत हूं, मामले में मचा हड़कंप सितारा आधी रात घर की दीवार कूदकर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. प्रयागराज : जिले में एक दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे भी राजा रघुवंशी मर्डर केस याद आ गया. सुहागरात में दुल्हन ने अपने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने उसे छुआ तो उसके शरीर के 35 टुकड़े मिलेंगे. यही नहीं, वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी. दुल्हन अगली रात दूल्हे के घर की दीवार लांघकर रफूचक्कर हो गई.प्रयागराज के नैनी इलाके में रहने वाले कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से हुई थी, लेकिन शादी तक सब कुछ ठीक ठाक रहा. लेकिन सुहागरात पर जो हुआ, उसने तो दूल्हे कप्तान को हैरान कर दिया.दूल्हे कप्तान निषाद का कहना है कि उस रात सितारा ने चाकू दिखाते हुए धमकी दी कि उसे छूना नहीं, छुआ तो 35 टुकड़े में हो जाओगे. मैं किसी और की अमानत हूं. इसके बाद सितारा पलंग पर सो गई और कप्तान सोफ...

बरसात के दौरान गिरा विद्युत पोल,सप्लाई बाधित,उपभोक्ता परेशान

Image
 बरसात के दौरान गिरा विद्युत पोल,सप्लाई बाधित,उपभोक्ता परेशान  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज :23Jun 2025: चौक विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बागापार फीडर की विद्युत सप्लाई सोमवार की सुबह अचानक आयी तेज हवा बरसात के चलते बागापार चिउरहा मुख्य मार्ग पर लगा विद्युत पोल अचानक खेत मे गिर गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जिसे लेकर लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अचानक आयी तेज हवा बरसात के चलते बागापार चिउरहा मुख्य मार्ग पर जनकपुर गांव के समीप कई विद्युत पोल  टूट कर जमीन में गिर गया।जिससे कई टोलो की बिजली सप्लाई बाधित है। संयोग ही कहा जाय कि उस समय कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई।दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। जानकारी होने पर विद्युत कर्मियों द्वारा उधर के सप्लाई को काट दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग द्वारा कोई ठोस उपाय नही किया गया है। इस सम्बन्ध में चौक विद्युत उपकेंद्र के जेई ज्ञानप्रकाश सिंह से सर्च न्यूज़ कि टीम ने पूछ ताछ किया तो उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य चालू है शीघ्र बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने पनियरा में जर्दी डोमरा सहित विभिन्न तटबंधों का किया निरीक्षण।*

Image
 *जिलाधिकारी ने पनियरा में जर्दी डोमरा सहित विभिन्न तटबंधों का किया निरीक्षण।*  रिपोर्ट :संजय कुमार जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी पर बाढ़ सुरक्षा की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश। रैटहोल और रेनकट की स्थिति की समीक्षा कर भरने का दिया निर्देश। नाव,नाविक और गोताखोरों की सूची तैयार कर नियमित संपर्क में रहने का दिया निर्देश। बाढ़ सुरक्षा व राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न हो: जिलाधिकारी महराजगंज:23 जून 2025: जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज पनियरा क्षेत्र में जर्दी डोमरा तटबंध का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी महोदय ने भोराबारी, लक्ष्मीपुर, औरैया, हरखपुरा, डोमरा, और अकटहवा ग्राम में तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अनुरक्षण कार्यों को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम लक्ष्मीपुर में बाढ़ स्टोर और बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और बाढ़ के दृष्टिगत भंडारित वस्तुओं की जानकारी ली। उन्होंने पूरे क्षेत्र में तटबंधों की संख्या और लंबाई के बारे में पूछा। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि क्षेत्र में कुल 05 तटबंध हैं, जो लगभग 36.5 किमी की लंबाई में नदी के किनारे स्...

प्रशासनिक फेरबदल में फरेंदा SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का लखीमपुर खीरी तबादला, मुकेश कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर भेजे गए

Image
 प्रशासनिक फेरबदल में फरेंदा SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का लखीमपुर खीरी तबादला, मुकेश कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर भेजे गए रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए प्रदेश भर में तैनात 127 उप जिलाधिकारियों(SDM) का स्थानांतरण कर दिया इस तबादला सूची में महाराजगंज जिले के फरेंदा की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल है उन्हें अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है वहीं जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है  फेर बदल को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक चुस्ती और सुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है l

महाराजगंज: रामपुर बुजुर्ग-कटहरा सड़क निर्माण की विधायक ने रखी आधारशिला

Image
 महाराजगंज: रामपुर बुजुर्ग-कटहरा सड़क निर्माण की विधायक ने रखी आधारशिला रिपोर्ट :संजय कुमार - क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: विधायक   महराजगंज:सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को रामपुर बुजुर्ग से कटहरा संपर्क मार्ग बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी। 5.50 किमी लम्बे इस मार्ग की चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य 12 करोड़ 46 लाख की लागत से किया जाएगा। विधायक द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह,मेंग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह सड़क केवल ईंट, गिट्टी और तारकोल का मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की राह है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोग जर्जर मार्ग से परेशान थे जिससे न केवल आवागमन बाधित था बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस सड़क के निर्माण से न सिर्फ गांवों की आपस मे...

*उ प्र संगीत नाटक अकादमी का प्रशस्ति पत्र पा कर खिले चेहरे*

Image
 *उ प्र संगीत नाटक अकादमी का प्रशस्ति पत्र पा कर खिले चेहरे* रिपोर्ट :संजय कुमार उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन द्वारा बीते दिनों सिसवा बाजार मलवेरी कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में ग्रीष्म कालीन कार्यशाला का प्रशिक्षण दिया गया था उक्त कार्यशाला संयुक्त रूप से भजन गायक उमाशंकर जी व अमित अंजन जी के द्वारा संपन्न हुआ था जो  विगत 6 मई से 20 मई तक चला था उसमें दर्जनों प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग करके ,भजन गाने के गुर सीखे , अमित अंजन ने बताया उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग  द्वारा पूरे प्रदेश के हर जिले में कार्यशालाएं आयोजित हुई थी  जिसका उद्देश्य प्रदेश को संस्कृति और संस्कारों से एक धागे में जोड़ना है, सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश से प्रदेश के हर जिले में अलग अलग विधाओं के प्रशिक्षकों द्वारा कार्यशालाएं आयोजित हुई जिनमें हजारों की संख्या में अपने विद्या में पारंगत प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया, इसी क्रम में महाराजगंज के सिसवा बाजार भजन की कार्यशाला आयोजित हुई थी जिसमें देवेंद्र, चंद्रशेखर, पंकज सोनी , अंजली ...

गैंगस्टर का वांछित 25 हजार का ईनामी अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार*

Image
 *गैंगस्टर का वांछित 25 हजार का ईनामी अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार* रिपोर्ट :संजय कुमार जनपद महराजगंज अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 25000  का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर का शातिर अपराधी सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला निवासी निराला नगर महदेवा बुजुर्ग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु श्री सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को धानी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद सिद्धार्थनगर तथा महराजगंज के भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रो से दो पहिया वाहनों को चोरी करके नेपाल राष्ट्र ले जाकर बेच देते थे जिसमे मेरे अन्य साथी राम अशीष उर्फ दरबारी तथा मुस्तकिन उर्फ नाटे भी सहयोग करते थे तथा विक्री के पैसों को हमसभी मिलकर आपस मे बांटकर अय्याशी मे खर्च करते थे गैगेस्टर पंजीकृत होने के बाद हमारे दोनो साथी जेल मे बन्द है मै छिपकर सूरत मे रह रहा था जैसे ही वापस आया पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर...

महाराजगंज :चाय की दुकान से बैटरी चुराते समय रंगे हाथों पकड़ा गया चोर

Image
 महाराजगंज :चाय की दुकान से बैटरी चुराते समय रंगे हाथों पकड़ा गया चोर  रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज: जनपद के अंतर्गत श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 में एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। आरोपी जितेंद्र मद्देशिया चाय की दुकान से बैटरी चुराते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। दुकान के मालिक हरि प्रजापति ने शोर मचाया। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर खंभे से बांध दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी पहले भी कई चोरियां कर चुका है। आशा कार्यकर्ता रीता तिवारी, रामदेव और असगर अली समेत कई लोगों ने भी उस पर चोरी का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली,पुलिस ने उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

महाराजगंज में दो थानेदार, दो चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा का हुआ तबादला

Image
 महाराजगंज में दो थानेदार, दो चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा का हुआ तबादला रिपोर्ट :संजय कुमार महाराजगंज: गोरखपुर मंडल स्तर पर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है इस क्रम में महाराजगंज जिले से दो थानेदार दो चौकी प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है यह स्थानांतरण गोरखपुर कुशीनगर और देवरिया जनपदों के लिए किया गया है l मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत पाठक का तबादला गोरखपुर किया गया है जबकि चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक रामचरण सरोज को कुशीनगर भेजा गया है इसके अलावा खनुवा चौकी के प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी और कलेक्ट्रेट चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह को भी गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है l सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसके अतिरिक्त जिन अन्य पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है उनमें रत्नेश सिंह, मनीषा सिंह, सुधीर श्रीवास्तव और दुर्गेश वैश्य को गोरखपुर अनिल राय गंगाराम यादव ,राम शब्द और सुनील वर्मा को कुशीनगर तथा मोहम्मद इस्माइल खान को देवरिया भेजा गया है l

महाराजगंज: सदर ब्लाक सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक

Image
 महाराजगंज: सदर ब्लाक सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक रिपोर्ट :संजय कुमार महराजगंज:21 जून 2025: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन(पीपीए) जिला ईकाई की बैठक जिलाध्यक्ष गणेश अग्रहरि की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खण्ड सभागार में सम्पन्न की गई। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि पीपीए प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ टी एन गुप्त भी उपस्थित रहे,बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ गुप्त ने कहा कि गत दिनों संगठन के नवागत पत्रकार साथी दीपक कुमार रौनियार के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जिला ईकाई के साथियों ने जो एकजुटता दिखाई और पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी से वार्ता कर न्याय दिलाने हेतु सम्मिलित प्रयास किया उसके लिए जिला संगठन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य पत्रकार साथियों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने में पीछे नहीं रहेगा। क्यों कि संगठन का बुनियादी सिद्धांत ही पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है।  डॉ गुप्त ने कहा कि हमें संगठन के ढांचागत विस्तार के लिए जनपदीय ईकाई और तहसील इकाइयों को और मजबूत बनाने की ...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील फरेन्दा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*

Image
 *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा  तहसील फरेन्दा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*                रिपोर्ट :संजय कुमार आज दिनांक 21.06.2025 को जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्तरुप से तहसील फरेन्दा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया । समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बं...

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना पुरन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण

Image
 पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना पुरन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण रिपोर्ट :संजय कुमार आगामी त्यौहार  श्रावण माह/मोहर्रम के दृष्टिगत  जनपद में अपराध रोकथाम  शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 21.06.2025 को थाना पुरन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर,आइजीआरएस रजिस्ट्रर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर , त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई  की स्थिति आदि को देखा गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा ...

शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Image
 शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड  रिपोर्ट :संजय कुमार 23 जून 17 जुलाई तक किया जाएगा शिविर का आयोजन  योजना और आयुष्मान कार्ड के लाभ के प्रचार प्रसार पर दिया जाएगा जोर सत्तर वर्ष व उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के कार्ड के लिए विशेष प्रयास करने को कहा महराजगंज :21जून 2025: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से गांव गांव शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए 23 जून से अभियान चलेगा जो आगामी 17 जुलाई तक चलेगा ।योजना और कार्ड के लाभ के बारे में विशेष  प्रचार-प्रसार की जरूरत है। ताकि हर पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बन सके और वह आवश्यकता पड़ने पर लाभ उठा सकें। सीएमओ ने कहा कि विकसित भारत के अमृत काल के अवसर पर 23 जून से 17 जुलाई तक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उन क्षेत्रों व गांवों में विशेष जोर हो जहां सबसे कम आयुष्मान कार्ड बने हैं। सत्तर वर्ष  व उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का सिर्फ आधार कार्ड की मदद से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिन लाभार्थी परिवारों के पास यह कार्ड होता है उन परिवारों को एक साल में पांच...

महाराजगंज: बच्चों को उल्टी दस्त आए तो अस्पताल पर दिखाएं, ओआरएस का घोल पिलाएं- डॉ राजेन्द्र प्रसाद

Image
 महाराजगंज: बच्चों को उल्टी दस्त आए तो अस्पताल पर दिखाएं, ओआरएस का घोल पिलाएं- डॉ राजेन्द्र प्रसाद  रिपोर्ट :संजय कुमार जिले भर में इकतीस जुलाई तक चलेगा डायरिया रोको अभियान दस्त से जीवन की रक्षा करते हैं ओआरएस घोल और जिंक टेबलेट महराजगंज :20 जून 2025 : बदलते मौसम में नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। इसे देखते हुए सभी आशा, एएनएम, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सरकारी अस्पतालों पर ओआरएस और जिंक की व्यवस्था की गयी है। ऐसे में बच्चों को उल्टी दस्त की दिक्कत हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर दिखाएं और उपलब्ध सुविधा का लाभ लें । स्वास्थ्य केंद्र से मिली दवा के साथ साथ बच्चे को ओआरएस का घोल और जिंक की टेबलेट भी अवश्य देते रहें ।उक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने  बताया कि जिले में इकतीस जुलाई तक डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लक्षित लाभार्थी वाले परिवारों में ओआरएस के पैकेट और जिंक क...

सर्विलांस और जागरूकता के हथियार से करें संचारी रोगों पर वार

Image
 सर्विलांस और जागरूकता के हथियार से करें संचारी रोगों पर वार  रिपोर्ट :संजय कुमार सदर सीएचसी सभागार में सीएचओ और एएनएम का संवेदीकरण  संचारी रोगों को काबू में करने के लिए आपसी समन्वय से काम करने की जरूरत  महराजगंज :20 जून 2025: सर्विलांस और जागरूकता के हथियार से संचारी रोगों पर वार करें, ताकि संचारी रोगों को काबू में किया जा सके। इसके लिए पहली जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा।  उक्त बातें डिप्टी सीएमओ व सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डाॅ. केपी सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी सभागार में  सीएचओ और एएनएम के संवेदीकरण कार्यशाला में कहीं। उन्होंने संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर्स,  एएनएम और सीएचओ के दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर्स गांव में जाकर माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन  कार्य क्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों की आभा आईडी अवश्य सृजित करेंगे। साथ ही पर...

महराजगंज :चलती बाइक पर खड़ा होकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट

Image
 महराजगंज :चलती बाइक पर खड़ा होकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट  रिपोर्ट :संजय कुमार आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे हैं। महराजगंज जिले के थाना घुघली क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने ट्रक के सामने स्टंट करते हुए वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने न केवल सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी त्वरित कार्रवाई के लिए प्रेरित किया। थाना घुघली पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए वाहन को सीज किया और चालक को वैधानिक चेतावनी जारी की।यह वीडियो थाना घुघली क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवक ने रील बनाने के लिए यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना की और अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला। इस प्रकार की स्टंटबाजी न केवल चालक के लिए खतरनाक है, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करती है।ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो...