खबर का हुआ असर" महाराजगंज: सड़क पर प्रसव मामला: स्वास्थ्य विभाग हरकत में, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकत्रि को नोटिस
"खबर का हुआ असर" महाराजगंज: सड़क पर प्रसव मामला: स्वास्थ्य विभाग हरकत में, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकत्रि को नोटिस
रिपोर्ट :संजय कुमार
परतावल /महाराजगंज: जनपद के श्याम देउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के चलते सड़क पर हुए प्रसव के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को झकझोर कर रख दिया है विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है l सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल जायसवाल ने बताया कि सड़क पर प्रसव कराने में लापरवाही बरतने के आरोप में पीएचसी पर तैनात संविदा स्टाफ नर्स और संबंधित आशा कार्यकत्रि को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है दोनों से जवाब संतोषजनक न मिलने पर उस दिन का वेतन रुकते हुए विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी l दरअसल सोमवार की रात परतावल क्षेत्र के मोहम्मदा टोला ढरवा निवासी प्रसूता को जब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला मजबूरन महिला को सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था l सीएचसी प्रभारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स अस्पताल से अनुपस्थित थी जबकि आशा कार्यकत्रि ने प्रसूता को अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई विभाग ने दोनों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए पीएचसी स्टाफ को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं l स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल में समय पर स्टाफ मौजूद रहता तो महिला को सड़क पर बच्चे को जन्म नहीं देना पड़ता l

Comments
Post a Comment