राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समस्त पुलिस बल ने ली एकता की शपथ*
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समस्त पुलिस बल ने ली एकता की शपथ*
Report: Sanjay kumar
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की *150वीं* जयंती पर *“राष्ट्रीय एकता दिवस”* के पावन अवसर पर जनपद महाराजगंज पुलिस ने एक अभूतपूर्व एवं प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। आज राष्ट्रीय *एकता दिवस* पर पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मचारीगण ने एक स्वर में *राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा* की रक्षा करने का पवित्र संकल्प लिया।पुलिस कार्यालय पर आयोजित शपथ समारोह में समस्त अधिकारी कर्मचारीगण गण मौजूद थे, पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने शपथ के उपरांत अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा —
“सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में बाँधकर भारत को अखंड बनाया। आज हमारी वर्दी उसी एकता की रक्षा का सशस्त्र प्रहरी है। यह शपथ केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारी रगों में बहते खून का संकल्प है।
जनपद महाराजगंज की पुलिस हर कीमत पर देश की एकता और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।” उन्होंने आगे कहा, *राष्ट्रीय एकता तब तक मजबूत है, जब तक हमारा आंतरिक मन एक है।* पुलिस बल का हर जवान चाहे किसी भी जाति, धर्म या क्षेत्र का हो – वह पहले भारतीय है, और उसकी वर्दी उसकी एकता का प्रतीक है।
यह आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि महाराजगंज पुलिस की राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का जीवंत प्रमाण था। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना को महाराजगंज पुलिस बल की इस शपथ ने नई ऊँचाई प्रदान की।

Comments
Post a Comment