Maharajganj News: किशोरी को अगवा कर भाग रहा था बिहार, पुलिस ने दबोचा
Maharajganj News: किशोरी को अगवा कर भाग रहा था बिहार, पुलिस ने दबोचा
रिपोर्ट: संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा कर बिहार ले जाई जा रही किशोरी को पुलिस ने सिसवा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया आरोपी भी दबोच लिया गया है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय चालान करते हुए किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है l सिंदुरिया के एक गांव की किशोरी को बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना अंतर्गत नरायणपुर बुजुर्ग निवासी मुन्ना कुमार बहला- फुसलाकर झांसे में ले लिया था l बताया जा रहा है कि वह किशोरी को अगवा कर बिहार ले जाने की कोशिश करने लगा घर से किशोरी को लेकर निकल भी गया लेकिन भनक लगते ही पुलिस को सूचना दे दी गई सूचना पर सक्रिय सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई शुभम तिवारी कांस्टेबल गोविंद कुमार व महिला कांस्टेबिल प्रियंका सिंह की टीम सक्रिय हो गई l पुलिस टीम ने आरोपी को किशोरी के साथ सिसवा रेलवे स्टेशन पर उस समय पकड़ लिया जब वह ट्रेन से बिहार निकलने की फिराक में था l थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दर्ज केस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया l वही किशोरी को कार्रवाई के लिए वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है l

Comments
Post a Comment