महाराजगंज— थाना फरेंदा में तैनात आरक्षी की त्वरित कार्रवाई से बची एक महिला की जान*
महाराजगंज— थाना फरेंदा में तैनात आरक्षी की त्वरित कार्रवाई से बची एक महिला की जान*
Report:Sanjay kumar
जनपद महाराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र में तैनात *पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी)* के आरक्षी *आलोक सिंह* की सराहनीय तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक महिला की जान बचाई गई।
आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को *पीआरवी* को सूचना प्राप्त हुई कि कटलहवा, मथुरानगर की एक महिला अपने पति के साथ आपसी विवाद के कारण अत्यंत परेशान थी। इस मानसिक तनाव के चलते वह *धानी ढाला के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई थी।* सूचना मिलते ही *आरक्षी आलोक सिंह* ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने अत्यंत धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उक्त महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित स्थान पर लाया और उनकी जान बचाई। इसके पश्चात, महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें। आरक्षी आलोक सिंह की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई ने न केवल एक अनमोल जीवन को बचाया, बल्कि *पुलिस की सेवा* और समर्पण की भावना को भी उजागर किया। जनपद महाराजगंज पुलिस की यह पहल समाज में सुरक्षा और विश्वास को और सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

Comments
Post a Comment