खबर का हुआ असर" अस्पताल में बंद मिला ताला, सड़क पर बच्चे का जन्म ,जांच में जूटी स्वास्थ्य टीम !!l


 " खबर का हुआ असर"

अस्पताल में बंद मिला ताला, सड़क पर बच्चे का जन्म ,जांच में जूटी स्वास्थ्य टीम !!



एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने किया स्थल निरीक्षण, प्रसूता सीमा का दर्ज हुआ बयान !



रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत परतावल विकासखंड क्षेत्र के श्याम देउरवा में सड़क पर बच्चे  को जन्म देने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं गुरुवार को घटना की जांच के लिए एसीएमओ नवनाथ प्रसाद और डिप्टी सीएमओ नीरज लाल कनौजिया की टीम श्याम देऊंरवा पहुंची l टीम ने सबसे पहले प्रसव स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से बातचीत की इसके बाद अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्याम देउरवा  जाकर स्टाफ से पूछताछ की फिर प्रसूता सीमा के घर पहुंचकर उसके परिजनों से जानकारी ली और सीमा का बयान दर्ज किया l जांच के दौरान सामने आया कि प्रसव पीड़ा के समय आशा कार्यकर्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्याम देऊंरवा में सूचना दी थी लेकिन अस्पताल का गेट बंद था और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था लगभग 20 मिनट तक इंतजार के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाने का निर्णय लिया गया अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर ही महिला ने असहनीय दर्द के बीच बच्चे को जन्म दे दिया l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत