महाराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का हुआ तबादला, गुलाब चंद्र बने ,नए मुख्य विकास अधिकारी !


 महाराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का हुआ तबादला, गुलाब चंद्र बने ,नए मुख्य विकास अधिकारी !



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज 28 अक्टूबर 2025: शासन स्तर पर मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ )अनुराज जैन का तबादला कर दिया गया है उन्हें उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है l वही मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गुलाब चंद्र को महाराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है अनुराज जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन ग्राम पंचायतो के सशक्तिकरण तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और मनरेगा जैसे प्रमुख कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति दर्ज की गई वहीं नवनियुक्त सीडीओ गुलाब चंद्र के आने से जिले के विकास कार्यों में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है l जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों में नए मुख्य विकास अधिकारी के आगमन को लेकर उत्सुकता है शासन के आदेश जारी होते ही जिलाधिकारी कार्यालय में इस तबादले की चर्चा शुरू हो गई है l प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत