मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम*



 *मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम*



Report:Sanjay kumar


आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महाराजगंज के निर्देश के क्रम में (महिला कल्याण विभाग) जिला  प्रोबेशन कार्यालय से रत्ना तिवारी ,जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन के द्वारा छठ मैया के महापर्व के अवसर पर बलिया पुल पर महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वावलंबन हेतु स्टॉल लगाकर वह जनसंपर्क के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत माताओं, बहनों एवं बन्धुओं को जागरुक करते हुए विभागीय योजनाओं एवं सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त महापर्व में उपस्थित माननीय विधायक सदर श्री जय मंगल कनौजिया जी से भी मिलकर विभागीय योजनाओं  के बारे में जानकारी देते हुए प्रगति को बताया गया। माननीय विधायक जी द्वारा अति महत्वपूर्ण योजना को क्रियाशील करने हेतु निर्देशित करते हुए महिला कल्याण विभाग की सराहना की गई। श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  की देखरेख में यह महापर्व अति सुशोभित हुआ। इस महापर्व पर आम आम जनमानस में काफी हर्षोल्लास देखा गया। सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानने की रुचि भी देखी गई। महापर्व के अवसर पर स्टैंडी लगाकर वह हैंड बिल  के वितरण के माध्यम से आम जनमानस को जागरुक किया गया।

Comments