Maharajganj News: पीएचसी में ताला, सड़क पर हुआ प्रसव, एंबुलेंस ने नहीं उठाया फोन !

Maharajganj News: पीएचसी में ताला, सड़क पर हुआ प्रसव, एंबुलेंस ने नहीं उठाया फोन !



रिपोर्ट :संजय कुमार



परतावल /महाराजगंज: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर शर्मसार कर गई सोमवार देर रात श्याम देऊंरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लटका होने के कारण एक प्रसूता को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा एंबुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ l ग्राम महम्मदा टोला दरवा निवासी निक्की पत्नी विजय को शाम करीब 7:30 बजे प्रसव पीड़ा हुई परिजनों ने एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली l मजबूर होकर ससुर रामचंद्र बाइक से बहू को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला l निराश परिजन वापस लौटने लगे तभी अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर निक्की की हालत बिगड़ गई और सड़क पर ही प्रसव हो गया स्थानीय महिलाओं ने अंधेरे में प्रसव कराया नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल व पानी की व्यवस्था की l गनीमत रही की जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है l ग्रामीणों का आरोप है कि श्याम देऊंरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर समय से पहले ताला जड़ दिया जाता है और रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मी अनुपस्थित रहते हैं l

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत