सोनौली: पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन को किया गया बरामद !
सोनौली: पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन को किया गया बरामद !
Report: Sanjay kumar
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री *सोमेन्द्र मीना* द्वारा भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ/ शराब की तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष *सोनौली* द्वारा पुलिस व *SSB* की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अवैध तस्करी डण्डा हेड पुल से नशीले इन्जेक्शन के साथ अभियुक्त रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह सा0 त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर *मु0अ0स0 111/2025 धारा 8/21/23 NDPS ACT_* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* अभि0 रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह सा0 त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का दिनांक/समय व स्थान-* 29.10.2025, समय- 22.00 बजे, डण्डा हेड पुल सोनौली
*बरामदगी-* बुप्रेनार्फिन इन्जेक्शन - 100 एम्पुल, डाइजापाम इन्जेक्शन- 100 एम्पुल, प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इन्जेक्शन - 100 एम्पुल ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का नाम-*
1.30नि0 अरविन्द कुमार
2.उ0नि0 शक्ति सिंह
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली SSB टीम का नाम-*
1. स0उ0नि0 एम इबोमचा सिंह
2.मु0आ0संचार श्री चंद बेनीवाल
3. आ0 विजय पासवान
4. आ0 मोहन दास एस

Comments
Post a Comment